Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, April 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सिस्टम में बैठे लोगों की सांठगांठ से हुआ घोटाला: प्रिंयका
    Top Story

    सिस्टम में बैठे लोगों की सांठगांठ से हुआ घोटाला: प्रिंयका

    shivam kumarBy shivam kumarJune 11, 2020Updated:June 11, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश में 69 हजार शिक्षक भर्ती घोटाला मामले को लेकर राज्य सरकार की नीतियों और योजनाओं पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि यह हो ही नहीं सकता कि सरकार की नाक के नीचे घोटाले का पूरा खाका तैयार होता रहे और सरकार अनजान रहे। सिस्टम में बैठे लोगों की सांठगांठ से ही यह संभव हो सका है, ऐसे में सरकार को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए युवाओं को जवाब देना होगा।

    कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा कि लाखों युवाओं ने परीक्षा दी। लाखों ने नौकरी की आस लगाई। लाखों ने साल भर इंतजार किया। लेकिन उन्हें मिला क्या सिर्फ धोखा। आखिर सरकार उनकी मेहनत और उम्मीदों के साथ क्यों खिलवाड़ कर रही है। योगी सरकार को परीक्षा में शामिल हुए मेहनती छात्रों व सफल हुए लोगों को जवाब देना होगा कि अब उनके भविष्य का क्या होगा।

    इस दौरान प्रियंका ने सरकारी तंत्र की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नाक के नीचे ये महाघोटाला सिस्टम में बैठे लोगों की सांठगांठ से हुआ है। बहुत पहले से यह साजिश रची गई, जिसे दबाने का काम किया गया। आज जब इसका सच सामने आया तो सरकार बगले झांकने में लगी है।

    छात्रों के धोखा होने के बात कहते हुए प्रिंयका गांधी ने कहा कि भले ही सरकार दावे करती रहे कि उसने युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए कई फैसले किए हैं लेकिन हकीकत यह है कि अनियमितता के जरिए सिर्फ अयोग्य लोगों को लाभ मिला है। जबकि सरकार की अनदेखी की वजह से एमए-बीएड की डिग्री लिए युवा मजदूरी एवं अन्य कार्य कर अपनी जीविका चलाने को मजबूर हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयुवराज कुछ और समय तक क्रिकेट खेल सकते थे : रोहित शर्मा
    Next Article सिमडेगा में होम क्वारेंटाइन में रह रहे युवक ने लगायी फांसी
    shivam kumar

      Related Posts

      बंगाल में परिवर्तन की दहलीज पर खड़ा आदिवासी समाज भाजपा की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा : चंपाई सोरेन

      April 22, 2026

      जमीन कारोबारी को अपराधियों ने मारी गोली, हालत गंभीर

      April 21, 2026

      मॉल के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस

      April 21, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • आईपीएल 2026 : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया
      • बंगाल में परिवर्तन की दहलीज पर खड़ा आदिवासी समाज भाजपा की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा : चंपाई सोरेन
      • रामूडीहा में भीषण अग्निकांड, 05 मासूम झुलसे, विधायक की तत्परता से मिली राहत
      • इंदौरः पीडब्ल्यूडी के तीन अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
      • बंगाल की जनता भाजपा सरकार बनाने के लिए तैयार है : रेखा गुप्ता
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version