Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, May 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»जोहार घाटी में क्षतिग्रस्त पुलों से जान जोखिम में डालकर चीन सीमा तक पहुंचते हैं भारतीय सेना के जवान
    Breaking News

    जोहार घाटी में क्षतिग्रस्त पुलों से जान जोखिम में डालकर चीन सीमा तक पहुंचते हैं भारतीय सेना के जवान

    sonu kumarBy sonu kumarJune 17, 2020Updated:June 17, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    पिथौरागढ़: सीमांत जनपद पिथौरागढ़ के मुनस्यारी के लास्पा गाड़ गधेरे पर लकड़ी का अस्थाई पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण स्थानीय लोगों के साथ ही सेना को भी आवाजाही के लिए दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। सेना के जवान अपनी जान जोखिम में डालकर इसी रास्ते से रसद और हथियार चीन सीमा पर भारतीय फौजों को पहुंचाते हैं।
    यहां के पूर्व प्रधान लक्ष्मण सिंह धप्वाल ने बताया कि इसी मार्ग से सेना रसद सामग्री और हथियार सीमा पर पहुंचाती हैं। सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण चीन सीमा से लगी जोहर घाटी के लास्पागाड़ गधेरे पर पक्का पुल न होने कारण भारतीय सेना के जवानों को जान जोखिम में डालकर सीमा तक पहुंचना पड़ता है। इस पुल से लस्पा, रिलकोट, मर्तोली, लवां, मापा,  मिलम, तोला, सुमतु, खिलात जैसे दर्जन भर गांवों के बाशिंदों का आना जाना लगा रहता है। हाल के दिनों में इस पुल में दर्जनों बकरियां गिर चुकी हैं। इन दिनों सुबह के समय तो पानी का बहाव कम रहता है लेकिन दिन के समय ग्लेशियर पिघलने से पानी की आवक बढ़ने से बहाव तेज हो जाता है, जो क्षेत्र की जनता के लिए भी खतरा बना हुआ है।
    क्षेत्र के 9 माइग्रेशन गांवों के लोगों को भी इधर-उधर आने जाने के दौरान इस रास्ते पर भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। वर्तमान में पक्के पुल के अभाव में चीन से लगी भारतीय सीमा में लास्पा गाड़ गधेरे के इसी अस्थायी पुल से ही भारतीय सैनिक, आईटीबीपी के जवान और स्थानीय लोग आवाजाही करने को मजबूर हैं। बरसात का मौसम शुरू होने को है और अस्थाई पुल कभी भी ध्वस्त हो सकता है। पूर्व प्रधान लक्ष्मण सिंह ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि क्षेत्र पर स्थायी पुल का निर्माण किया जाये, क्योंकि अस्थाई पुल से खतरा बना हुआ है जो किसी दिन बड़ी घटना का सबब बन सकता है।
    गौरतलब है कि पिछले साल हुई भीषण बर्फबारी के कारण यहां पर पुल ध्वस्त हो गया था। इसके बाद यहां पर अस्थायी पुल का निर्माण किया गया, जो अब पूरी तरह जर्जर हो गया है। हालांकि इस मामले में लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता महेश कुमार का कहना है कि मानसून की बारिश से पहले ही जल्द इस जर्जर पुल को ठीक कर लिया जाएगा।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचीन सीमा पर शहीद हुए बंगाल के लाल की इसी माह होनी थी शादी, राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि
    Next Article चीन की हरकतों को जवाब देने के लिए सेना को खुली छूट!
    sonu kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री का पाकिस्तान पर निशानाः सिंधु जल समझौते पर अभी कार्रवाई शुरू नहीं की, वे पहले ही घबरा गए

      May 27, 2025

      अपने ठिकानों से भागे आतंकी फिर से शिविरों में लौटने लगे, सुरक्षाबल चौकस : बीएसएफ

      May 27, 2025

      गांधीनगर में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य रोड शो, हजारों की भीड़ उमड़ी

      May 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री का पाकिस्तान पर निशानाः सिंधु जल समझौते पर अभी कार्रवाई शुरू नहीं की, वे पहले ही घबरा गए
      • अपने ठिकानों से भागे आतंकी फिर से शिविरों में लौटने लगे, सुरक्षाबल चौकस : बीएसएफ
      • गांधीनगर में प्रधानमंत्री मोदी का भव्य रोड शो, हजारों की भीड़ उमड़ी
      • पटना एम्स के जूनियर डॉक्टर की काेराेना रिपोर्ट पॉजिटिव, तीन हुई संक्रमित मरीजाें की संख्या
      • प्रधानमंत्री मोदी ने केंद्रीयमंत्री गडकरी को जन्मदिन की बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version