Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, April 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए 19 जून को मतदान
    Jharkhand Top News

    झारखंड से राज्यसभा चुनाव के लिए 19 जून को मतदान

    shivam kumarBy shivam kumarJune 18, 2020Updated:June 18, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    रांची। झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के चुनाव के लिए कल होने वाले मतदान और मतगणना की सारी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है।
    झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों के चुनाव के लिए कल होने वाले मतदान और मतगणना की सारी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है।
     राज्यसभा चुनाव के निर्वाचन पदाधिकारी सह विधानसभा के सचिव महेंद्र प्रसाद ने गुरुवार को बताया कि दोनों सीटों के चुनाव के लिए कल शुक्रवार को सुबह नौ बजे से अपराह्न चार बजे तक मतदान होगा और इसकी सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
    उन्होंने बताया कि मतदान न्यायाधिकरण कक्ष, कमरा संख्या-42 और कोविड-19 के संदिग्ध मतदाताओं के लिए कमरा संख्या -39, पश्चिमी विंग में होगा। अपराह्न चार बजे मतदान समाप्त हो जाने के बाद संध्या पांच बजे से मतगणना शुरू होगी और भारत निर्वाचन आयोग से सहमति मिलने के बाद देर शाम चुनाव परिणाम घोषित कर दिये जाने की संभावना है।
     इधर, रांची जिला प्रशासन की ओर से राज्यसभा चुनाव को लेकर विधानसभा परिसर के ईद-गिर्द निषेधाज्ञा लागू की गयी है। इस अवसर पर किसी भी प्रकार का जुलूस, रैली,प्रदर्शन घेराव पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी ।
    इसे लेकर एसडीओ सदर लोकेश मिश्रा ने विधानसभा परिसर के 750 मीटर के दायरे में निषेधाज्ञा लागू करने को लेकर आदेश जारी कर दिया है। निषेधाज्ञा 19 जून को सुबह 7 बजे से मतदान और मतगणना कार्यक्रम के शांतिपूर्ण समाप्ति के 2 घंटा बाद तक प्रभावी रहेगा।
     राज्यसभा की एक सीट के लिए संख्या बल के आधार पर झामुमो प्रत्याशी शिबू सोरेन की जीत तो लगभग तय मानी जा रही है, जबकि दूसरी सीट के लिए कांग्रेस और भाजपा के पास अपने दम पर जीतने के लिए पर्याप्त आंकड़े नहीं हैं , लेकिन जिस तरीके से आजसू पार्टी जिनके दो विधायक हैं ने भाजपा उम्मीदवार को समर्थन देने की बात कही है और दो निर्दलीय भाजपा के साथ है ऐसे में दीपक प्रकाश का जीतना भी लगभग तय है।
     लेकिन झारखंड में राज्यसभा चुनाव में जोड़-तोड़ का पुराना इतिहास रहा है और इस बार भी वो कवायद तेज हो गई है। हाल के दिनों में विधानसभा के दलीय आकड़ों में भी बदलाव हुआ है। कांग्रेस के विधायक राजेंद्र सिंह का निधन हो गया है, जिसके कारण कांग्रेस के विधायकों की संख्या 16 से घटकर 15 हो गई है। इसके अलावा झारखंड विकास मोर्चा के दो विधायक प्रदीप यादव और बंधु तिर्की चुनाव से निर्दलीय घोषित होने के बाद भी कांग्रेस के साथ है ।
     इस प्रकार कांग्रेस  के लिए अच्छी खबर ये है कि अब 17 विधायकों का ठोस समर्थन उसे हासिल है। इसी खेमे में राजद का एक विधायक भी हैं । विधानसभा की इस समय सदस्य संख्या 80 है इसमें से एक मनोनीत सदस्य और उन्हें वोटिंग का अधिकार नहीं है। इस प्रकार कुल 79 विधायक ही राज्यसभा चुनाव में वोट कर सकेंगे। प्रथम वरीयता में 27 वोट मिलने वाला निर्वाचित हो जाएगा। राष्ट्रीय जनता दल के सत्यानंद भोक्ता, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कमलेश सिंह और भाकपा-माले के विनोद कुमार सिंह ने यूपीए प्रत्याशी को समर्थन देने का निर्णय लिया है।
    इस बीच आजसू पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो ने साफ तौर पर भाजपा उम्मीदवार दीपक प्रकाश को समर्थन देने की घोषणा की है। जबकि निर्दलीय सरयू राय और अमित कुमार यादव ने भी भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने की बात कही है और इस से भाजपा उम्मीदवार की जीत का राह आसान लग रहा है।
     वैसे राज्य के संसदीय कार्य मंत्री और कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम राज्य सभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार शहजादा अनवर के जीत के प्रति अस्वस्थ है लेकिन विधानसभा में विधायकों का आंकड़ा उनके पक्ष में नहीं दिखाई पड़ रहा है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleविश्व स्वास्थ्य संगठन ने हाईड्रोक्सी क्लोरोक्वीन के ट्रायल पर फिर लगाई रोक
    Next Article कोयलांचल में 129 उच्च विद्यालयों में स्मार्ट क्लास के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट आमंत्रित।
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तबादले के जरिए पुलिसकर्मियों को सजा देना गलत, 20 जवानों के ट्रांसफर ऑर्डर रद्द

      April 28, 2026

      झारखंड के वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

      April 28, 2026

      रिम्स निदेशक का औचक निरीक्षण: ड्यूटी से नदारद मिले कई कर्मचारी, मंचा हड़कंप

      April 28, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बंगाल चुनाव: दूसरे चरण से पहले चुनाव आयोग सख्त, 142 सीटों पर ‘जीरो टॉलरेंस’ का आदेश
      • ED का अनिल अंबानी समूह पर बड़ा एक्शन, 3,034 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क
      • नेपाल में शुरू हुआ नया शैक्षणिक सत्र, निजी स्कूलों को अवैध फीस वापस करने का सख्त निर्देश
      • ईरान-अमेरिका तनाव के बीच 48 घंटे में तीसरी बार पाकिस्तान पहुंचे विदेशमंत्री अराघची, रूस भी मध्यस्थता को तैयार
      • झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: तबादले के जरिए पुलिसकर्मियों को सजा देना गलत, 20 जवानों के ट्रांसफर ऑर्डर रद्द
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version