Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»जमशेदपुर में ‘कम्यूनिटी ट्रांसफर’ के संकेत
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर में ‘कम्यूनिटी ट्रांसफर’ के संकेत

    sonu kumarBy sonu kumarJune 21, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    शनिवार को जमशेदपुर में एक बार फिर कोरोना विस्फोट हुआ और 26 नए मरीज मिले हैं। इसी के साथ जिले में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या 308 पहुंच गया है। इस बार बिना किसी ट्रैवल हिस्ट्री के टाटा स्टील के 03 कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि होने से कंपनी प्रबंधन, जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सकते में आ गया है। जबकि अन्य मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री है।

    नए मरीजों में सोनारी के एक ही परिवार के दो सदस्यों के अलावा चोरी आरोपी कैदी भी है। टाटा स्टील के ट्यूब डिवीजन के 02 स्थाई तथा शेयर्ड सर्विसेस के 01 ठेका कर्मचारी के कोरोना पाजिटिव मिलने से कंपनी कर्मचारियों में कोरोना का खौफ बढ़ गया है। कंपनी के इन 03 कर्मचारियों की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है और इन कर्मचारियों की गिनती जवाबदेह कर्मचारी के रुप में होती है। एेसे में इनके पाजिटिव होने से जमशेदपुर में कोरोना के सामुदायिक ट्रांसमिशन (कम्यूनिटी ट्रांसफर) के संकेत मिल रहा है। ये कर्मचारी बारीडीह क्षेत्र के हैं और प्रशासन की ओर से उसे कंटेनमेंट जोन बनाने की प्रक्रिया शुरु हो गई है। ट्यूब बारीडीह और बारीडीह बस्ती का एक-एक रास्ते और एरिया को सील कर दिया गया है। साथ ही इन टाटा स्टील कर्मचारियों से काम के दौरान सीधे संपर्क में आए ट्यूब डिवीजन के अन्य छह कर्मचारियों को टीएमएच में एडमिट कर उनके सैंपल की जांच चल रही है। इसके इन कर्मचारियों के साथ उस शिफ्ट में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को क्वेरेंटाइन कर स्पेयर ग्रुप को ड्यूटी ज्वाइन करने का निर्देश जारी किया गया है। वहीं साकची जेल में शनिवार को एक कैदी कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया। यह चोरी का आरोपी है। हालांकि, राहत की बात यह है कि उसके साथ में रहने वाले सात बंदियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। सभी बंदियों की जांच ट्रूनेट मशीन से हुई है।

    पॉजिटिव रिपोर्ट वाले मरीज को एमजीएम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं, सोनारी के एक ही परिवार के दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। उसे टीएमएच के कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है। एक एग्रिको से भी मरीज मिले है। उसका कोई ट्रैवल्स हिस्ट्री नहीं मिला है। इसे देखते हुए उस क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाया जा रहा है। 26 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से सात दिल्ली, 14 अहमदाबाद व 01 का कोलकाता का ट्रैवल्स हिस्ट्री है।

    इसमें तीन चाकुलिया, एक मुसाबनी, एक हल्दीपोखर, एक जेम्को, आठ डुमरिया, चार पोटका, एक मानगो, एक बर्मामाइंस, आदि जगहों के रहने वाले हैं। सभी को एमजीएम व टीएमएच के कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसोनाक्षी सिन्हा, आयुष शर्मा ने Twitter को कहा अलविदा
    Next Article आज मनाया जा रहा है फादर्स डे, प्यार भरे मैसेज के साथ करें अपने डैड को विश
    sonu kumar

      Related Posts

      नशे में धुत कार चालक ने खड़ी कार को मारी टक्कर

      December 23, 2025

      टाटा स्टील में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, 674 लोग बने शिकार

      December 23, 2025

      अवैध खनन पर सख्त रुख: हाई कोर्ट ने पंजाब पावर ग्रिड से माँगा संपत्तियों का पूरा ब्यौरा

      December 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नशे में धुत कार चालक ने खड़ी कार को मारी टक्कर
      • टाटा स्टील में नौकरी का झांसा देकर लाखों की ठगी, 674 लोग बने शिकार
      • 10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025
      • Dolphin’s Pearl Demonstration Play Totally free Position Game
      • उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version