Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»निशंक ने नेशनल टेस्ट अभ्यास एप का हिंदी संस्करण किया लॉन्च
    Breaking News

    निशंक ने नेशनल टेस्ट अभ्यास एप का हिंदी संस्करण किया लॉन्च

    azad sipahiBy azad sipahiJune 21, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    महीने भर पहले लॉन्च हुआ था अंग्रेजी संस्करण, 16 लाख से ज्यादा छात्र अभी तक दे चुके हैं मॉक टेस्ट 
    नई दिल्ली। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने रविवार को यहां नेशनल टेस्ट अभ्यास (एनटीए) एप का हिंदी संस्करण लॉन्च किया। एक महीने पहले एनटीए का अंग्रेजी संस्करण लांच किया गया था।
    इस एप को राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा तैयार किया गया है। इसकी मदद से छात्र राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा, जेईई और जेईई मेन की तैयारी घर पर ही कर सकते हैं। इस एप का अंग्रेजी संस्करण छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय हो गया था और अब तक इसको लगभग 9.56 लाख से अधिक छात्रों ने इसे डाउनलोड किया था और लगभग 16.5 लाख छात्रों ने मॉक टेस्ट दिया था।
    एनटीए एप के हिंदी संस्करण के लॉन्च के अवसर पर निशंक ने कहा, हर वर्ष बड़ी संख्या में विद्यार्थी जेईई (मेन), नीट एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाएं देते हैं जिनमें से बहुत सारे निजी कोचिंग संस्थाओं तक नहीं जा पाते हैं। उनकी जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हमने यह आर्टिफिशल इंटेलिजेंस पर आधारित एप का अंग्रेजी संस्करण एक महीने पहले लॉन्च किया था। हमें इस बात की जानकारी थी कि इसके बाद भी बहुत से छात्रों की जरूरतें अधूरी रह जाएंगी क्योंकि जरूरी नहीं सबको अंग्रेजी भाषा का ज्ञान अच्छी तरह से हो। ऐसे छात्रों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आज हमने इसका हिंदी संस्करण भी लॉन्च किया है। अब इस एप के माध्यम से ज्यादा से ज्यादा छात्र लाभांवित होंगे।
    उन्होंने कहा, एप के लेटेस्ट वर्जन में ‘नेविगेशन, परीक्षा, अनुदेश, टेस्ट पेपर और उसका विश्लेषण’ हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में देखा जा सकता है। छात्र अपने स्मार्ट फोन या टेबलेट पर एप डाउनलोड करने के बाद इसमें sign-up करना होगा और उसके बाद वो उपनी पसंद की भाषा चुन कर इसका उपयोग कर सकते हैं।
    पोखरियाल ने कहा कि जिस तरह से अभी अंग्रेजी भाषा में एनटीए प्रतिदिन एक पेपर भेजता है, उसी तरह हिंदी के लिए भी रोज एक नया पेपर उपलब्ध होगा। पेपर देते समय छात्रों को अपने स्मार्ट फोन को ‘फ्लाइट मोड’ पर करना पड़ेगा और पेपर खत्म होने के बाद, उसका विश्लेषण देखने के लिए ऑनलाइन आना होगा। अभी ये एप एंड्राइड पर उपलब्ध है और जल्द ही ये आईओएस पर भी उपलब्ध होगा। छात्र ये एप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं। इस एप पर उपलब्ध टेस्ट को देने के बाद छात्र तुरंत ही अपनी तैयारियों का मूल्यांकन कर सकते हैं क्योंकि तुरंत ही उन्हें प्राप्तांक और विषयवार मिले अंक पता चल जायेंगे, सभी प्रश्नों के जवाब के साथ साथ उनका विवरण और उसके पीछे के तर्क को भी समझ सकेंगे और छात्रों ने एक विषय में कितना समय लगाया है ये भी पता लग जाएगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री से ’गरीब कल्याण रोजगार अभियान’ में छत्तीसगढ़ को सम्मिलित करने अनुरोध
    Next Article कुलगाम भुठभेड़ में मारे गए आतंकी से एम-4 कार्बाइन रायफल बरामद
    azad sipahi

      Related Posts

      विधायक-थाना प्रभारी विवाद में बढ़ा तनाव, अल्टीमेटम खत्म; आंदोलन की तैयारी में पुलिस एसोसिएशन

      August 31, 2026

      वोटर लिस्ट में युवाओं को जोड़ने की कवायद तेज, घर-घर पहुंचेंगे BLO

      August 30, 2026

      JPSC-JSSC केस में बढ़ी जांच, मिथिलेश सिंह की करीबी प्रतिभा शर्मा पर CID की नजर

      August 30, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • यूपी में JPNIC को निजी हाथों में सौंपने पर सियासी घमासान, अखिलेश यादव और बीजेपी आमने-सामने
      • अमेरिका का ईरान के लारक द्वीप पर एयरस्ट्राइक, पश्चिम एशिया में भड़का तनाव
      • भारतीय नौसेना में शामिल हुआ INS निपुण, 1,000 मीटर गहराई तक रेस्क्यू करने में सक्षम
      • उत्तराखंड शुद्धिकरण विवाद: राहुल गांधी पर एफआईआर, हल्द्वानी घटना पर गरमाई सियासत
      • टोरंटो में मोहन भागवत का बड़ा बयान- भारत ‘महाशक्ति’ नहीं, बल्कि ‘विश्वगुरु’ है
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version