Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»कोल ब्लॉक नीलामी के खिलाफ राजद ने फूंका पीएम का पुतला
    Jharkhand Top News

    कोल ब्लॉक नीलामी के खिलाफ राजद ने फूंका पीएम का पुतला

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJune 24, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर राजद और युवा राजद के संयुक्त तत्वावधान में केंद्र सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया। कोल ब्लॉक की नीलामी प्रक्रिया में राज्य सरकार की अनदेखी का आरोप लगाते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की नजर राज्य की जमीन एवं भू-संपदा पर गड़ी है।
    पीएम नरेंद्र मोदी ने वैश्विक कोरोना महामारी संकट काल को भी अवसर मे बदलने की बात की थी, लेकिन इस बात का अंदाजा किसी को नहीं था कि जब पूरी दुनिया में आर्थिक गतिविधियां ठप हंै, तब ऐसे समय मे कोल ब्लॉक नीलामी की जायेगी। युवा राजद के प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार ने कहा कि कोयला खनन का मसला सिर्फ केंद्र का विषय नहीं है, इसमें राज्य की सहमति भी जरूरी है।
    कोल ब्लॉक नीलामी की प्रक्रिया को स्थगित किया जाना चाहिए। पुतला दहन कार्यक्रम में राजेश यादव, विजय राम, गौरी शंकर यादव, इम्तियाज हुसैन अंसारी, इरफान अंसारी, सतरूपा पांडेय, सुनील पटेल, राजेश रोशन, कमलेश यादव, अब्दुल गफ़्फार अंसारी, अर्जुन यादव, स्मिता लकड़ा, गायत्री देवी, रेशमी पिंगुवा, दिनेश कुमार, ओम प्रकाश, अमित जयसवाल, शौकत अंसारी, जफीर खान, मंतोष यादव, ममता कुजूर, राहुल यादव, सोनल यादव, फैजल हक, शशि यादव, अर्चना, संतोष सोनी, काजल कुमारी, राजकुमार सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

    पुलिस के साथ धक्का-मुक्की हुई
    रांची। राजद के पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर धज्जियां उड़ीं। मौके पर पुलिस ने व्यवस्था को संभालने की कोशिश की और कार्यकर्ताओं को नियमों का पालन करने को कहा, तो वे पुलिस से ही भिड़ गये। पहले तो कोतवाली पुलिस के जवानों के साथ बहस की गयी, फिर धक्का-मुक्की भी हुई। इतना ही नहीं, मौके पर कोतवाली थाना के डीएसपी और अन्य अधिकारी पहुंचे, तो राजद कार्यकर्ताओं ने धक्कामुक्की करनेवाले जवानों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्रवाई की मांग को लेकर वे वहीं धरना पर बैठ गये। फिर पुलिस अधिकारियों के समझाने पर वे बड़ी मुश्किल से माने।

    RJD burnt PM's effigy against coal block auction
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबाबूलाल को अविलंब नेता प्रतिपक्ष घोषित किया जाये : दीपक प्रकाश
    Next Article रघुवर राज में लूट का अड्डा बना था नगर विकास विभाग
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version