Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, April 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»मारवाड़ में श्रमिकों की कमी: टैक्सटाइल से लेकर छोटे कामगारों पर रोजी रोटी का संकट
    राज्य

    मारवाड़ में श्रमिकों की कमी: टैक्सटाइल से लेकर छोटे कामगारों पर रोजी रोटी का संकट

    shivam kumarBy shivam kumarJune 24, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    जोधपुर : कोरोना का फैलाव रोकने के लिए देशभर में लागू किए गए लॉक डाउन के कारण मारवाड़ के बाजार में आया ठहराव गति नहीं पकड़ पा रहा है। बाजार में ग्राहकी और फैक्ट्रियों में श्रमिकों के गायब होने के कारण रौनक नदारद है। शहर के प्रमुख बाजारों में कई बड़े शो रूम मालिक न तो किराया भरने की स्थिति में है और न ही अपने कामगारों के वेतन देने में। जबकि शहर की फैक्ट्रियों के पास पर्याप्त ऑर्डर है, लेकिन श्रमिकों के अभाव में वे इन्हें पूरा कर पाने में स्वयं को असमर्थ पा रहे हैं। पूरे मारवाड़ में ही अब श्रमिकों की कमी पड़ी है। जो रोजाना लाखों का ऑर्डर लेते थे वे आज भी खाली बैठे है। रोजी रोटी के भीषण संकट में अब वे सरकारों से आस लगाए बैठे है ताकि कोई मदद मिल सके।

    बाजार खुले लेकिन ग्राहक नदारद

    अनलॉक होते ही कहने को शहर के सारे बाजार खुल गए, लेकिन ग्राहकों के कदम इन बाजारों में सिर्फ अति आवश्यक रोजमर्रा के काम की वस्तुओं को खरीदने तक सीमित हो गए है। लोग बहुत ही सतर्क होकर अपना पैसा खर्च कर रहे है। ऐसे में कई शो रूम के मालिक ग्राहकी को तरस रहे है। शहर के प्रमुख बाजार के रूप में प्रसिद्ध नई सडक़ सरदारपुरा बी व सी रोड पर कुछ दुकानें बंद हो चुकी है। वहीं कुछ बंद होने के कगार पर है। इनके मालिकों का कहना है कि ग्राहकी बिलकुल भी नही ंहै। ऐसे में कितने दिन तक बैठे रहेंगे। भारी भरकम किराया व कर्मचारियों को वेतन देना उनके लिए संभव नहीं हो पा रहा है। नई सडक़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष नवीन सोनी का कहना है कि वास्तव में हालात विकट है। राज्य व केन्द्र सरकार को मिलकर दुकानदारों की मदद करने को पहल करनी चाहिये। अन्यथा कई दुकानें बंद हो जाएगी।

    ऑर्डर है, लेकिन पूरा कैसे करे:

    पश्चिमी राजस्थान की फैक्ट्रियों की स्थिति दुकानदारों के एकदम उलट है। हैंडीक्राफ्ट व कपड़ों की प्रोसेसिंग व रंगाई-छपाई क्षेत्र में सर्वाधिक रोजगार देने वाले उद्योग है। अधिकांश श्रमिक यहां से पलायन कर गए। ऐसे में इन फैक्ट्रियों का संचालन करने में ही दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जोधपुर टेक्सटाइल एंड हैंड प्रोसेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक बाहेती का कहना है कि 400 से अधिक टैक्सटाइल फैक्ट्रियों में श्रमिकों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। जोधपुर में रोजाना 5 से 6 लाख मीटर कपड़ा प्रोसेस होता था। अब यहां रोजाना एक लाख मीटर का काम भी नहीं हो पा रहा है। अधिकांश श्रमिक उत्तर प्रदेश व बिहार के है। अब हालात ऐसे है कि पांच की जगह दो श्रमिकों से ही काम चलाना पड़ता है। इस कारण उत्पादकता प्रभावित हुई है और ऑर्डर समय पर पूरे करना मुश्किल होता जा रहा है। करीब एक लाख लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाने वाले हैंडीक्राफ्ट उद्योग में भी संकट का दौर चल रहा है। पहले तो दो माह काम ठप रहा। अब शुरू हुआ तो लेबर नहीं है। विदेशों से पर्याप्त संख्या में ऑर्डर पड़े है, लेकिन उत्पाद तैयार करवा कर भेजना संभव नहीं हो पा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्‍स 206 अंक उछला
    Next Article मप्र में भाजपा अध्यक्ष नड्डा की वर्चुअल रैली गुरुवार को, एक करोड़ लोगों को करेंगे संबोधित
    shivam kumar

      Related Posts

      रामूडीहा में भीषण अग्निकांड, 05 मासूम झुलसे, विधायक की तत्परता से मिली राहत

      April 22, 2026

      इंदौरः पीडब्ल्यूडी के तीन अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

      April 22, 2026

      नोएडा श्रमिक हिंसा मामले में बिगुल मजदूर दस्ता के दो सदस्य गिरफ्तार

      April 20, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जैक 10वीं रिजल्ट के बाद CM हेमंत ने दी बधाई- बच्चों आगे बढ़ने का दिया संदेश
      • विधानसभा चुनाव : बंगाल में दोपहर 1 बजे तक 62% और तमिलनाडु में 56% वोटिंग; मुर्शिदाबाद और नौदा में बम धमाके
      • सूचना आयुक्त नियुक्ति पर फिर अटका मामला, राज्यपाल ने लौटाई फाइल
      • रिम्स में एंबुलेंस सेवाओं पर सख्ती, हर वाहन की होगी निगरानी
      • आईपीएल 2026 : अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक, हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से हराया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version