Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पूर्व वित्तमंत्री चिदंबरम ने उठाया ‘एलएसी’ का मुद्दा
    Top Story

    पूर्व वित्तमंत्री चिदंबरम ने उठाया ‘एलएसी’ का मुद्दा

    sonu kumarBy sonu kumarJune 25, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व वित्तमंत्री पी. चिदंबरम ने एक बार फिर भारत-चीन के वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) विवाद का मसला उठाया है। उन्होंने कहा है कि चीन ने फिर से गलवान घाटी पर अपना दावा ठोका है। ऐसे में भाजपा नीत एनडीए सरकार क्या चीन से फिर यथास्थिति बहाल करने की मांग करेगी। उन्होंने कहा कि सवाल यह उठता है कि जब चीन नहीं समझ रहा तो सरकार कैसे यथास्थिति बहाल कराने में सफल होगी।

    कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने गुरुवार को ट्वीट कर कहा, ‘चीन के विदेश मंत्रालय और पीएलए ने एक बार फिर पूरी गलवान घाटी पर अपना दावा ठोक दिया और मांग की है कि भारत घाटी को खाली कर दे। यह असाधारण मांग है। क्या भाजपा की अगुवाई वाली एनडीए सरकार एक बार फिर भारत का दावा बरकरार रखेगी और मांग करेगी कि यथास्थिति बहाल होनी चाहिए?’

    एक अन्य ट्वीट में चिदंबरम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो कहा उसके विपरीत, यह निर्विवाद है कि चीनी सैनिकों द्वारा अप्रैल-जून 2020 में यथास्थिति बदल दी गई। लोग देख रहे हैं कि क्या मोदी सरकार यथास्थिति बहाल करने में सफल होगी।

    उल्लेखनीय है कि गलवान घाटी में चीनी सैनिकों के साथ हुए हिंसक संघर्ष में 20 जवानों की शहादत के बाद दोनों देशों के अधिकारियों के बीच सैन्य और कूटनीतिक वार्ता में इस बात पर सहमति बनी थी कि चीन वर्तमान स्थिति से पीछे हटेगा। भारतीय सेना के सूत्रों ने इस बात की पुष्टि की थी कि चीन वापस लौटने पर सहमति दे चुका है लेकिन अब एक बार फिर हालात बिगड़ रहे हैं। गलवान घाटी में जिस ढांचे को उखाड़ने को लेकर भारतीय सैनिकों के साथ झड़प हुई थी, वहां चीन की सेना ने एक बार फिर नया ढांचा तैयार कर लिया है, जिसकी वजह से सीमा पर नए सिरे से तनाव बढ़ रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआईएमएफ ने 2020 में भारतीय अर्थव्‍यवस्‍था में 4.5 फीसदी गिरावट का जताया अनुमान
    Next Article पूर्वांचल के ‘डॉन’ मुख्तार के खिलाफ धड़ाधड़ ऐक्शन
    sonu kumar

      Related Posts

      गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे

      May 25, 2025

      केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री

      May 24, 2025

      राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे
      • भारत के ‘कूटनीतिक स्ट्राइक’ से बिलबिलाया पाकिस्तान
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version