Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»श्रावणी मेला के आयोजन पर हाइकोर्ट ने देवघर DC को किया नोटिस
    Jharkhand Top News

    श्रावणी मेला के आयोजन पर हाइकोर्ट ने देवघर DC को किया नोटिस

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJune 27, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। देवघर में श्रावणी मेला के आयोजन को लेकर दायर सांसद निशिकांत दुबे की जनहित याचिका में कोर्ट ने देवघर उपायुक्त सह बाबा बैद्यनाथ मंदिर मैनेजमेंट बोर्ड के चेयरमैन को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा है। कोर्ट ने मामले में बिहार सरकार को भी प्रतिवादी बनाया है। सावन में बाबा बैद्यनाथ के पट खोलने और पूजा शुरू करने की मांग को लेकर दायर निशिकांत दुबे की याचिका की सुनवाई हाइकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डॉ रवि रंजन की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में हुई। खंडपीठ ने महाधिवक्ता को निर्देश दिया है कि वह सरकार से इसपर मंतव्य ले कि देवघर में श्रावणी मेला को आयोजित करने पर सरकार की क्या राय है? क्या सावन के एक माह तक देवघर में श्रावणी मेला सुचारू रूप से चलाया जा सकता है? इन विंदुओं पर सरकार से राय लेकर महाधिवक्ता को कोर्ट को अवगत कराने का निर्देश दिया गया है। मामले की अगली सुनवाई 30 जून को होगी।

    बता दें कि सांसद निशिकांत दुबे ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर राज्य सरकार से यह मांग की है कि केंद्र की गाइडलाइंस के अनुसार देवघर में बाबा मंदिर के पट को पूजा के लिए खोला जाये ताकि सावन में श्रद्धालु बाबा के दर्शन और पूजा कर सकें। श्रावणी मेला शुरू करने की अनुमति देने का भी उनकी ओर से आग्रह किया गया है। सांसद के द्वारा दायर जनहित याचिका में कहा गया है कि सुप्रीम कोर्ट ने भी जगरनाथ मंदिर रथ यात्रा के लिए कुछ शर्तों के आधार पर वह यह यात्रा निकालने का आदेश दिया है। केंद्र सरकार ने भी कुछ शर्त के आधार पर मंदिर में पूजा प्रारंभ करने की भी अनुमति दी है। उसी आधार पर झारखंड सरकार भी बाबा बैद्यनाथ के पट खोलकर लोगों को पूजा करने की अनुमति दें।

    High court notices Deoghar Deputy Commissioner on organizing Shravani Mela
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleझारखंड को मदद की दरकार, दिल खोलो सरकार
    Next Article जब्त कोयले के स्टॉक में सेंधमारी
    azad sipahi desk

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version