Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, September 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»शशि थरूर ने ईरान में फंसे 26 भारतीयों को लाने के लिए विदेश मंत्रालय को लिखा
    देश

    शशि थरूर ने ईरान में फंसे 26 भारतीयों को लाने के लिए विदेश मंत्रालय को लिखा

    sonu kumarBy sonu kumarJune 29, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के संक्रमण और लॉकडाउन की परिस्थिति में विदेशों में फंसे भारतीयों को वापस लाने की मुहिम की तहत भारत सरकार ने ‘वंदे भारत’ मिशन चलाया है। इसके तहत अब तक तीन चरणों में विभिन्न देशों से लोगों को वापस लाया गया है। इस बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने सोमवार को विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर ईरान में फंसे 26 भारतीय को सकुशल वापस लाने की मांग की है।

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता शशि थरूर और सीपीआई के नेता बिनॉय विश्वम ने विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर कहा है कि केरल और तमिलनाडु के 26 लोग करीब दो महीने से ईरान में फंसे हुए हैं। उनकी सुरक्षित वापसी के लिए सरकार और मंत्रालय को त्वरित कदम उठाने चाहिए।

    अपने पत्र में दोनों नेताओं ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भारतीय वाणिज्य दूतावास को उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश देने का अनुरोध किया है, जब तक कि उन्हें निकाला नहीं जा सकता। उन्होंने यह भी लिखा है कि ‘वंदे भारत’ मिशन के हिस्से के रूप में एक जहाज ईरान से नागरिकों को वापस ले आया है लेकिन उस सूची में केरल-तमिलनाडु के लोगों का नाम शामिल नहीं है। इसलिए जरूरी है कि सरकार उन 26 लोगों की सुरक्षा को लेकर भी जल्द निर्णय ले।

    उल्लेखनीय है कि भारत सरकार विदेशों में फंसे अपने नागिरकों को वापस लाने को लेकर लगातार कोशिशें कर रही है। इस क्रम में सरकार ने छह मई से ‘वंदे भारत’ मिशन की शुरुआत की है ताकि सभी भारतीयों की सुरक्षित स्वदेश वापसी सुनिश्चित की जा सके। इस मिशन के तहत तीन चरण का सफल संचालन हो चुका है और अब तीन जुलाई से 15 जुलाई तक चौथे चरण चलेगा, जिसमें 17 देशों से भारतीय नागरिकों की स्वदेश वापसी सुनिश्चित की जाएगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचीनी सेना के टेंट में आग से भड़की थी हिंसा
    Next Article यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मध्यप्रदेश के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार
    sonu kumar

      Related Posts

      गड़बड़ी मिली तो एसआइआर रद्द करेंगे : सुप्रीम कोर्ट

      September 15, 2025

      प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी डॉ सिरिवेला प्रसाद 16 सितंबर से तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर

      September 15, 2025

      कोलकाता में कमांडर्स कॉन्फ्रेंस का उद्घाटन, प्रधानमंत्री ने सशस्त्र सेनाओं के शौर्य को सराहा

      September 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • बरवाडीह- चिरमिरी रेललाइन जल्द होगी शुरू: कालीचरण सिंह
      • गड़बड़ी मिली तो एसआइआर रद्द करेंगे : सुप्रीम कोर्ट
      • पेसा कानून के उपबंधों का उपयोग जनहित में करें: हेमंत सोरेन
      • प्रदेश कांग्रेस सह प्रभारी डॉ सिरिवेला प्रसाद 16 सितंबर से तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर
      • केंद्र सरकार देश से नक्सलवाद को पूरी तरह खात्मे को दृढ़ संकल्पित: बाबूलाल मरांडी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version