Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, August 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»हेमंत ने 326 सफल अभ्यर्थियों की सिफारिश को दी मंजूरी
    Jharkhand Top News

    हेमंत ने 326 सफल अभ्यर्थियों की सिफारिश को दी मंजूरी

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJune 30, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा छठी संयुक्त असैनिक सिविल सेवा परीक्षा-2016 में सफल अभ्यर्थियों की अनुशंसा को सोमवार को अनुमोदित कर दिया। छठी सिविल सेवा परीक्षा में कुल 326 पदों के लिए अभ्यर्थियों की अनुशंसा की गयी है। इसमें झारखंड प्रशासनिक सेवा के 143, झारखंड पुलिस सेवा के छह, झारखंड वित्त सेवा के 104, झारखंड शिक्षा सेवा के 36, झारखंड सहकारिता सेवा के नौ, झारखंड योजना सेवा के 18, झारखंड सामाजिक सुरक्षा सेवा के तीन और झारखंड सूचना सेवा के सात पदों के लिए कोटिवार अभ्यर्थियों के नामों की अनुशंसा की गयी है। सफल अभ्यर्थियों में 73 महिलाएं भी शामिल हैं।

    बरहेट के व्यवसायी हत्याकांड का पटाक्षेप जल्द
    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बरहेट में व्यवसायी की हत्या पर कहा कि यह जघन्य घटना है। सरकार की इस पर नजर है। राज्य के डीजीपी से इस विषय पर चर्चा की गयी है। बहुत जल्द इस मामले का पटाक्षेप कर लिया जायेगा। सीएम ने हूल दिवस पर कहा कि यह राज्य के लिए एक महत्वपूर्ण दिवस है। राज्य व्यापक तरीके से इस दिवस को मनाया करता था। राज्य से बाहर के लोग भी इस दिवस को मनाने आते थे। लेकिन कोरोना महामारी को देखते हुए इस साल इसे नहीं मनाया जा रहा है। इस महामारी से निकलने के बाद आने वाले साल में इस कार्यक्रम को मनायेंगे।

    सीएम ने सिदो-कान्हू के छठे वंशज रामेश्वर मुर्मू की हत्या पर विपक्ष के आरोप पर कहा कि इस विषय पर बहुत बड़े-बड़े विशेषज्ञ और विद्वान लोगों ने अपने स्तर से जांच की है। इस विषय को दूसरी ओर मोड़ने की भी तैयारी कर रहे हैं। रामेश्वर मुर्मू की हत्या हुई है या उनकी मौत की कोई और वजह है, यह जांच का विषय है। सीएम ने चीन के एप पर प्रतिबंध लगाने के निर्णय पर कहा कि केंद्र सरकार ने कई निर्णय लिये हैं और ले भी रही है। यदि इसका असर और प्रभाव गलत है, तो इसका निर्णय लेने में विलंब हुआ है। इन एप को जितना संक्रमण फैलाना था, वे फैला चुके हैं। अब आगे देखते हैं कि क्या होता है, जैसे करोना की स्थिति में हुआ है। हेमंत ने बिहार चुनाव पर कहा कि इस पर भी हमारी नजर है। सभी तथ्यों को ध्यान में रखते हुए पार्टी बहुत जल्द इस पर निर्णय लेगी।

    Hemant approved the recommendation of 326 successful candidates
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएक कदम आगे बढ़ी पूर्व डीजीपी डीके पांडेय के खिलाफ जांच
    Next Article TikTok, Shareit समेत 59 चीनी ऐप्स पर बैन
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में मुठभेड़, पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया, एसएलआर राइफल बरामद

      August 13, 2025

      दुर्गा पूजा के लिए भूमिपूजन 16 अगस्त को

      August 13, 2025

      झारखंड के धनबाद में सबसे अधिक 102 मिमी बारिश रिकॉर्ड

      August 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सपा विधायकों ने चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के समक्ष दिया धरना
      • आईएमए बरेली में चुनावी सरगर्मियां तेज, 21 सितंबर को होगा मतदान
      • ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कवि सम्मेलन 15 अगस्त को
      • तृणमूल नेता विभाष का नया कारनामा: फर्जी थाना ही नहीं, चला रहा था ‘फर्जी अदालत’ भी
      • जलपाईगुड़ी में भारी बारिश से मिट्टी की दीवार ढही, भाई–बहन की मलबे में दबकर मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version