Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, July 7
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»पैसा भेजकर दिल्ली वाले बुलाने लगे हैं श्रमिकों को
    Top Story

    पैसा भेजकर दिल्ली वाले बुलाने लगे हैं श्रमिकों को

    sonu kumarBy sonu kumarJune 30, 2020Updated:June 30, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    बेगूसराय। देश के विभिन्न शहरों से वापस आए प्रवासियों के लिए बिहार सरकार ने मिशन मोड में योजना शुरू की है। केंद्र सरकार भी गरीब कल्याण रोजगार अभियान शुरू कर चुकी है। विभिन्न विभागों में काम दिलाने के लिए प्रशासन एक्टिव मोड में है। लेकिन इसके बाद भी बाहर जाने वाले लोगों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। विभिन्न शहरों में जलालत झेलकर घर वापस आए अधिकतर लोग अभी कुछ समय तक बाहर जाने के लिए तैयार नहीं हैं। हजारों लोगों को सरकारी योजना में भी काम मिला, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण रोजगार अभियान में भी इन लोगों को तो मिलने की उम्मीद है। तीन महीने से बेरोजगार रहने के कारण आर्थिक जलालत झेलने वाले श्रमिक अब यहां रुकने को तैयार नहीं हो पा रहे हैं। उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत ही दयनीय हो गई है, जिसके कारण लोग देश के विभिन्न शहरों की ओर रुख करने लगे हैं।
    हालांकि श्रमिकों के फिर परदेस वापसी का कारण सिर्फ उनकी आर्थिक स्थिति चरमराना ही नहीं है। जहां वे काम करते थे, उद्योग-धंधों के मालिक बिहारी श्रम शक्ति का साथ छूटने से काफी परेशान हैं। जिसके कारण घर आए श्रमिकों को वापस बुलाने के लिए दोगुना मजदूरी का प्रलोभन दिया जा रहा है। उनके आने के लिए ट्रेन में स्लीपर ही नहीं, ए.सी. के टिकट कटा कर भेजे जा रहे हैं, घर में पैसा की मजबूरी बताने पर एडवांस में दो महीने तक का मजदूरी दिया जा रहा है। मंगलवार को भी सहरसा-नई दिल्ली के बीच चलने वाली स्पेशल वैशाली एक्सप्रेस सुपरफास्ट से बेगूसराय के 50 से अधिक लोग दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुए। दिल्ली जा रहे प्रमोद कुमार ने बताया कि वह वहां एक फैक्ट्री में लंबे समय से मुंशी का काम करते हैं। लॉकडाउन हो जाने के बाद स्थिति खराब हो गई तो दस लोगों ने मिलकर 40 हजार में एक गाड़ी किया और घर आ गए थे।
    अनलॉक होने के बाद यहां ढंग का काम खोज ही रहे थे कि मालिक ने आने का दबाव दे दिया। अच्छा पैसा भी मिलेगा, टिकट मोबाइल पर भेज दिया गया था। जिसके कारण जा रहे हैं, दिल्ली जाने में डर लग रहा है, लेकिन यहां बैठकर क्या करेंगे। कब काम मिलेगा इसकी कोई गारंटी नहीं है। मनरेगा में कुछ लोगों को काम मिल रहा है लेकिन अधिक हाजिरी बना कर पैसे की लूट मचाई जा रही है। धान रोपने के लिए पंजाब जा रहे हैं अकलू दास, मोहित दास, बिनो दास आदि ने बताया कि हम लोग दिहाड़ी मजदूर हैं। जहां काम मिलता है करते हैं, दिल्ली स्थाई रूप से रहते हैं, लेकिन काम के लिए यूपी, पंजाब और हरियाणा भी जाते हैं। अभी धान रोकने का सीजन है तो पंजाब में जहां सब साल धान रोपने जाते थे, वहां सात सौ रुपया रोज मजदूरी देने की बात कही गई है तो जा रहे हैं।
    यहां काम मिलेगा भी तो तीन सौ से अधिक नहीं मिलेंगे, इसमें गुजारा नहीं होगा। वैशाली एक्सप्रेस से हम आठ लोग दिल्ली जा रहे हैं, वहां भी कुछ साथी हैं, 20 लोग पंजाब के सूरजगढ़ में जाकर धान रोपनी करेंगे। तब तक दिल्ली की हालत ठीक हो गई तो दिल्ली में रहकर मजदूरी करेंगे, नहीं तो फिर गांव आएंगे और मुखिया जी से सरपंच जी से अनुनय विनय कर सरकारी योजना में काम करेंगे। अभी रोजी-रोटी का सवाल है तो जाना ही पड़ेगा। खेत मालिक ने टिकट भेज दिया है, रास्ता खर्च के लिए भी पैसे दिए गए हैं, सभी लोगों को घर में देने के लिए भी पांच-पांच हजार एडवांस भेज दिया गया है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबारामुला में पाक ने फिर किया संघर्ष विराम का उल्लंघन
    Next Article बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के स्टाफ का सदस्य कोरोना पॉजिटिव
    sonu kumar

      Related Posts

      एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

      July 6, 2025

      डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल

      July 6, 2025

      छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे

      July 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सरकार पेसा नियमावली का शीघ्र निर्माण करें : अर्जुन मुंडा
      • एक राष्ट्र, एक विधान के प्रणेता को भाजपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
      • डॉ मुखर्जी का बलिदान हमें सिखा गया कि राष्ट्र की एकता और अखंडता सर्वोपरि है :प्रकाश पाल
      • छात्र केवल देश का भविष्य ही नहीं, बल्कि वर्तमान की निर्णायक शक्ति हैं: वंशराज दुबे
      • डिजिटल शिक्षा के युग में टैबलेट छात्रों के लिए महत्वपूर्ण संसाधन सिद्ध होगा: कुलपति
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version