Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»फर्जी सरेंडर मामले की नये सिरे से होगी जांच
    Jharkhand Top News

    फर्जी सरेंडर मामले की नये सिरे से होगी जांच

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJuly 2, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अजय शर्मा
    रांची। झारखंड के चर्चित फर्जी सरेंडर कांड के नये सिरे से अनुसंधान का आदेश दिया गया है। वर्ष 2014 में 514 आदिवासी युवकों को नक्सली बताकर पुराने जेल कैंपस में सरेंडर करा दिया गया था। युवक वहीं रहते थे। इन युवकों से तीन से पांच लाख रुपये की वसूली भी नौकरी दिलाने के नाम पर की गयी थी। इस संबंध में लोअर बाजार थाना में कांड संख्या 77/14 दर्ज है। इस मामले में रांची पुलिस ने आरोपियों को बचाने के लिए अनुसंधान की दिशा ही बदल डाली। पुलिस का सारा फोकस कांटाटोली स्थित दिग्दर्शन नामक इंस्टीट्यूट के मालिक और पुलिस के लिए काम करनेवाले रवि बोदरा के इर्द-गिर्द ही रहा। इसलिए दोषी पुलिस अधिकारियों तक अनुसंधान नहीं पहुंच पाया।

    रांची पुलिस को निर्देश
    रांची पुलिस को कई बिंदुओं पर नये सिरे से जांच करने के निर्देश दिये गये हैं। पुलिस को पीड़ित युवकों और इन आदिवासी युवकों को पुराने जेल परिसर में रखने वाले रांची के तत्कालीन एसएसपी से पूछताछ करने को कहा गया है। उनके अलावा कोबरा बटालियन के अधिकारियों से भी पूछताछ होगी। सभी की भूमिका भी तय करने को कहा गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से इस संबंध में एक दिशा-निर्देश रांची पुलिस को दिया गया है, जिसमें पुराना जेल जाकर यह पता लगाने का भी निर्देश दिया गया है कि उस समय सीआरपीएफ के कौन लोग थे। रांची जेल के अधिकारियों ने इन युवकों को खाना खिलाने के मद में खर्च हुए 42 लाख रुपये का भुगतान करने का अनुरोध भी किया था। उसकी भी जांच होगी।

    क्या थी तैयारी
    तैयारी यह थी कि इन सभी बेरोजगार आदिवासी युवकों को नक्सली बताकर एक कार्यक्रम आयोजित कर सरेंडर कराया जायेगा। यह भी बताया जाये कि झारखंड से नक्सली खत्म हो गये हैं।

    एमवी राव ने किया था खुलासा
    उस समय सीआरपीएफ के आइजी एमवी राव थे। रांची आकर उन्होंने डीआइजी के साथ पुराना जेल का दौरा किया। वहां जाने पर उन्हें पता चला था कि सब कुछ फर्जी है। राव ने एक पत्र उस समय पुलिस मुख्यालय को लिखकर यह खुलासा किया कि नक्सलियों के खिलाफ अभियान चलानेवाले कोबरा बटालियन के जवानों को फर्जी नक्सलियों की सुरक्षा में लगा दिया गया है। इस पत्र के बाद हड़कंप मच गया था।

    पीड़ितों के बयान पर एफआइआर
    पीड़ितों के बयान पर लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी, लेकिन अनुसंधान में अधिकारियों को बचा लिया गया। अब नये सिरे से अनुसंधान होगा और सबों से पूछताछ होगी। यह केस सीआइडी को जा सकता है।

    कृष्णा उरांव ने दिया ज्ञापन
    हाल ही में पीड़ित आदिवासी कृष्णा उरांव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह और डीजीपी एमवी राव को पत्र लिखकर इस मामले में न्याय दिलाने का अनुरोध किया था। पीड़ितों ने यह आरोप लगाया था कि दिग्दर्शन इंस्टीट्यूट के मालिक और रवि बोदरा पर चार्जशीट कर रांची पुलिस ने केस बंद कर दिया।

    सीएम भी चाहते हैं न्याय मिले
    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी चाहते हैं कि इस मामले में पीड़ितों को न्याय मिले। वह अपने स्तर से भी इस दिशा में कड़ा कदम उठा सकते हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआपका स्वागत है, सरकार पूरा सहयोग करेगी : हेमंत
    Next Article कोरोना: 24 घंटे में 19 हजार 148 नए केस, 434 की मौत
    azad sipahi desk

      Related Posts

      डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम को दी गई श्रद्धांजलि

      July 27, 2025

      सरकार कर रही तुष्टीकरण, विशेष समुदाय के दबाव में हुई राजेश की गिरफ्तारी : विधायक

      July 27, 2025

      आईजी के निर्देश पर रामगढ़ थाना प्रभारी हुए लाइन क्लोज, ओडी पदाधिकारी सस्पेंड

      July 27, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मनसा देवी हादसे पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया
      • फुटबॉल क्लब आर्सेनल ने स्ट्राइकर विक्टर ग्योकरेस के साथ करार किया
      • मैनचेस्टर टेस्ट: गिल-राहुल बने टीम इंडिया के संकटमोचक, पारी की हार से बचाने की उम्मीद
      • गुजरात के कई शहरों में भारी बारिश, मुख्यमंत्री पहुंचे स्टेट इमरजेंसी कंट्रोल रूम
      • छत्तीसगढ़ के सुकमा से 05 लाख की इनामी महिला नक्सली गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version