Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 1
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»बिजनेस»दोस्ताना रिश्ते के बावजूद भारत बांग्लादेश के बीच बंद है व्यापार
    बिजनेस

    दोस्ताना रिश्ते के बावजूद भारत बांग्लादेश के बीच बंद है व्यापार

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 4, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    कोलकाता। वैसे तो बांग्लादेश भारत का अजीज दोस्त है, लेकिन संकट की इस घड़ी में एक तरफ जहां चीन से टकराव चल रहा है। वहीं, दूसरी तरफ बांग्लादेश के कारोबारियों ने भी भारत से कारोबार को रोक दिया है। पिछले 3 दिनों से सीमा पर इसे लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

    इस बीच बांग्लादेशी व्यापारियों का कहना है कि भारत ने बांग्लादेश से आयात पर रोक लगा कर रखी है। जब तक भारत सरकार इस पर रोक नहीं हटाएगी तब तक भारत से निर्यात को भी मंजूरी नहीं देने दी जाएगी। दरअसल बुधवार से ही ये संकट गहराना शुरू हुआ था, जो तीन दिनों बाद शनिवार तक सुलझ नहीं पाया है।

    लैंड ट्रांसपोर्ट यानी सड़क मार्ग से भारत-बांग्लादेश के बीच मौजूद पेट्रापोल सीमा से आयात निर्यात होता है। दोनों ही तरफ से सैकड़ों की संख्या में ट्रकों में माल भरकर लाए और ले जाए जाते हैं। लेकिन, व्यापारियों के मनमुटाव की वजह से तीन दिन से सीमा के दोनों पार सैकड़ों की संख्या में ट्रक खड़े हैं। इन ट्रकों में कई ऐसे माल हैं जो अगर अधिक दिनों तक पड़े रहे तो खराब हो सकते हैं। इसलिए व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है।

    भारतीय निर्यातकों के महासंघ “फियो” के पूवी क्षेत्र के चेयरमैन सुशील पटवारी ने कहा, ‘ तीन दिनों से भारत से पेट्रापोल के जरिये कोई निर्यात नहीं हुआ।’ उन्होंने मामले में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से हस्तक्षेप करने की मांग की है। भारत-बांग्लादेश के बीच सालाना 35 हजार करोड़ का व्यापार होता है।

    गौरतलब है कि भारत सरकार ने 7 जून को भारतीय व्यापारियों को बांग्लादेश निर्यात की मंजूरी दी थी। हालांकि, एक महीने के करीब होने को आए हैं, बांग्लादेश से आयात की मंजूरी अभी तक नहीं दी गई है। विरोध कर रहे बांग्लादेशी व्यापारियों का कहना है कि हम जो सामान भारत से आयात करते हैं उसे तैयार कर वापस निर्यात भी करते हैं। लेकिन भारत द्वारा आयात बंद करने से हमारा काफी नुकसान हो रहा है।

    उल्‍लेखनीय है कि पेट्रोपोल-बेनापोल के जरिए दोनों देश के बीच सालाना करीब 35 हजार करोड़ रुपये का व्यापार होता है। अगर भारत सरकार आयात को मंजूरी नहीं देगी तो निर्यात करने का कोई औचित्य नहीं बनता है। इसीलिए जब तक भारत सरकार इस मामले का संज्ञान नहीं लेगी तब तक यह विवाद सुलझना संभव नहीं दिखता।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्‍ली-एनसीआर में टमाटर बिक रहा 70 रुपये किलो, आलू भी हुआ महंगा
    Next Article ये शख्स पहनता है 3 लाख रुपये का मास्क
    sonu kumar

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी की कीमतों में बदलाव नहीं

      November 1, 2025

      कमर्शियल गैस सिलेंडर की घटी कीमत, रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव नहीं

      November 1, 2025

      सर्राफा बाजार में गिरावट जारी, सोना और चांदी की घटी कीमत

      October 29, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2 नवंबर को पटना में करेंगे रोड शो, 6 नवंबर को भागलपुर और अररिया में जनसभा
      • पाकुड़ में पत्थर व्यवसायी की गोली मारकर हत्या: पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका!
      • नेपाल के स्टार्ट अप उद्यमियों को भारत से मिलेगा सहयोग
      • नेपाल में भारी हिमपात के बीच पांच दिनों से फंसे 11 विदेशी पर्यटकों को 9 घंटे की मशक्कत के बाद बचाया गया
      • नाइजीरिया में खतरे में है ईसाई धर्म- ट्रंप का बड़ा दावा, विशेष निगरानी का आदेश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version