Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»उत्तर प्रदेश»कानपुर बिकरु कांड : पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ 50 हजार का इनामी श्यामू बाजपेयी
    उत्तर प्रदेश

    कानपुर बिकरु कांड : पुलिस मुठभेड़ में घायल हुआ 50 हजार का इनामी श्यामू बाजपेयी

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    कानपुर। सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों को शहीद करने वाले हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे और उसके गुर्गों पर पुलिस का शिकंजा कसता ही जा रहा है। देर रात जहां हमीरपुर जनपद में उसके दाहिने हाथ अमर दुबे को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया गया तो वहीं कानपुर में पुलिस ने दूसरे साथी व 50 हजार के इनामी श्यामू बाजपेयी को गोली मारकर घायल कर दिया।

    चौबेपुर थाना क्षेत्र के बिकरु गांव में गुरुवार की रात हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे ने ऐसी घटना को अंजाम दिया कि प्रदेश ही नहीं पूरा देश स्तब्ध है। विकास और उसके साथियों ने सीओ बिल्हौर देवेन्द्र मिश्रा समेत आठ पुलिस कर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से पुलिस बराबर विकास दुबे और उसके गुर्गों पर शिकंजा कसती जा रही है। पुलिस ने घटना के अगले दिन ही विकास के दो गुर्गों को मार गिराया था।

    अगले दिन कल्याणपुर पुलिस ने एक गुर्गे दयाशंकर अग्निहोत्री को गोली मारकर घायल कर दिया। इसके बाद मंगलवार की रात हमीरपुर में एसटीएफ ने विकास के दाहिने हाथ अमर दुबे को मार गिराया। इसी बीच रात में ही कानपुर की चौबेपुर और नवाबगंज पुलिस ने एक और 50 हजार रुपये के इनामी श्यामू बाजपेयी को शिवली रोड पर गोली मारकर घायल कर दिया।

    पुलिस अधीक्षक ग्रामीण बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बुधवार को बताया कि बिकरु गांव निवासा श्यामू वाजपेयी पुत्र राजेन्द्र कुमार को रात में गिरफ्तार किया गया था। रात में ही पूछताछ में उसने बताया कि घटना के दौरान जिस हथियार का प्रयोग किया गया था उसको जंगल में छिपा दिया है। इस पर उसे आला कत्ल की बरामदगी के लिए चार किलोमीटर दूर शिवली रोड जंगल ले गये।

    यहां पर अभियुक्त श्यामू वाजपेयी को गाड़ी से नीचे उतारा गया और पहले से सड़क किनारे गड्डे में छुपाये हुए तमंचा को उसने निकाला और पुलिस टीम पर जान से मारने के नियत से फायर कर दिया। पुलिस टीम ने अपने बचाव में आत्मरक्षार्थ श्यामू पर फायर किया तो उसके दाहिने पैर में गोली लग गयी।
    बताया गिरफ्तार अभियुक्त को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। बताया कि श्यामू बाजपेयी के खिलाफ संगीन धाराओं में तीन मुकदमें दर्ज हैं।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्‍स सेंसेक्स 36,800 अंक के पार
    Next Article फरीदाबाद में शुरू होगा हरियाणा का पहला प्लाज्मा बैंक: सीएम खट्टर
    sonu kumar

      Related Posts

      प्रधानमंत्री, गृहमंत्री सहित प्रमुख नेताओं ने मुख्यमंत्री योगी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

      June 5, 2025

      सेमीकंडक्टर फैक्टरी के लिए बंगाल सरकार ने आवंटित की जमीन

      June 5, 2025

      ‘नक्शा’ वेब-जीआईएस प्लेटफॉर्म पर दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आज से भोपाल में

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version