Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 18
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»प्रवासियों का दर्द : गांव में भूखा मरने से बेहतर है परदेस में कोरोना से लड़कर मरना
    बिहार

    प्रवासियों का दर्द : गांव में भूखा मरने से बेहतर है परदेस में कोरोना से लड़कर मरना

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 15, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    बेगूसराय, लॉकडाउन होने के कारण परेशान होकर घर वापस लौटे कामगारों के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार ने विभिन्न तरह की योजनाएं शुरू की हैंं लेकिन सारी कवायद के बावजूद प्रवासियों के वापस परदेस जाने का सिलसिला काफी तेज हो गया है। प्रत्येक दिन बेगूसराय के कम से कम पांच सौ कामगार दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश का रुख कर रहे हैं।
    लॉकडाउन में वापस घर लौटे प्रवासी मजदूरों के मालिकों ने अधिक मजदूरी देने का प्रलोभन देते हुए रोज-रोज फोन किया।खाते में मालिकों ने एडवांस में पैसा भेज दिया। वैशाली सुपरफास्ट एक्सप्रेस के स्लीपर एवं एसी का टिकट भेज दिया। अब यह सब फिर से आंखों में आंसू दिल में गम और काम नहीं मिलने का दर्द लिए परदेस की ओर चल पड़े हैं। ऐसे समय में जब विधानसभा चुनाव सामने हैंं और कभी भी चुनाव की घोषणा हो सकती है तो बड़ी संख्या में मजदूरों की परदेस वापसी कहीं ना कहीं राजनीतिक दलों के लिए परेशानी का सबब बन सकती है।
    बुधवार को भी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी के विभिन्न हिस्सों में जाने के लिए बड़ी संख्या में कामगारों ने वैशाली एक्सप्रेस का सहारा लिया। स्टेशन पर यह लोग सुबह छह बजे से ही आने लगे थे, जहां थर्मल स्क्रीनिंग और पंजीकरण के बाद ट्रेन में सवार हुए। बुधवार को पत्नी और बच्चों के साथ दिल्ली जा रहे रमेश राय, संतोष राय, मंटू राय, शोभा देवी आदि ने बताया कि हम लोग दिल्ली विभिन्न फैक्ट्री में काम करते हैं। लॉकडाउन में जब दिल्ली की सरकार ने हम लोगों को भुला दिया तो घर आ गए थे, लेकिन यहां भी काम नहीं मिला। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न योजनाओं की शुरुआत की गई है, लेकिन तमाम योजनाएं लूट का जरिया बन गई है। कम काम करवा कर अधिक की हाजिरी बनाई जा रही है, श्रमिकों के खाते में अधिक पैसा भेजकर निकलवा लिया जाता है। ऐसी हालत गांव में रहकर काम करने से क्या फायदा, यहां काम नहीं मिल रहा है तो भूखों मरने की हालत है।
    इससे बेहतर है कि परदेस में काम करते हुए अपने श्रम को बेचकर भरपेट खाते हुए सपरिवार कोरोना से लड़ें। गांव में भूखा मरने से बेहतर है कि परदेस में कोरोना से लड़कर मर जाना। घर वापस आए थे, काम मिलता तो विधानसभा चुनाव में वोट देकर फिर बाहर जाने पर विचार करते लेकिन अब फिर से प्रवासी बिहारी कहलाने के लिए जा रहे हैं। तमाम राजनीतिक दलों ने बिहार को सिर्फ लूटा है, अपनों के लिए, अपने स्वार्थ के लिए हमेशा काम किया है। आजादी के सात दशक बाद भी आज तक किसी ने हम गरीबों के लिए नहीं सोचा।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहरे निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्‍स 447 अंक उछला
    Next Article फिर बढ़ी डीजल की कीमतें, जानिए क्या है आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम
    sonu kumar

      Related Posts

      एयर इंडिया विमान हादसा: टाटा ग्रुप ने मृतकों के परिजनों के लिए एक-एक करोड़ रुपये की घोषणा की

      June 12, 2025

      मनिहारी में मां जानकी धाम की स्थापना के लिए तैयारियां जोरों पर

      June 12, 2025

      जम्मू कश्मीर: दो संदिग्ध आतंकियों की सूचना, सांबा के नड गांव में तलाशी अभियान शुरू

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • दुकान के पास से जेवर का थैला ले उडे अपराधी, जांच में जूटी पुलिस
      • फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर ठगी करने वाला गिरफ्तार
      • राज्यपाल से वित्त मंत्री ने की मुलाकात
      • भाजपा नेता ने ग्रामीण कार्य विभाग पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप
      • राज्यपाल से मिले केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version