Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड में भी फैल रहा नशीले गुड़ का व्यवसाय
    Jharkhand Top News

    झारखंड में भी फैल रहा नशीले गुड़ का व्यवसाय

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJuly 18, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दुमका। झारखंड में भी अव नशीले गुड़ का व्यवसाय फलफूल रहा है। शुक्रवार को दुमका में एक व्यवसायी के घर के बाहर दो ट्रक नशीले गुड़ जब्त किये गये। डीआइजी के आदेश पर एसडीपीओ नूर मुस्तफा अंसारी ने नगर थाना क्षेत्र के गिलानपाड़ा में व्यवसायी अशोक गोयल एवं सुनील पटवारी के घर के बाहर खड़े नशीले गुड़ से भरे दो ट्रक जब्त किये। इसकी लिखित शिकायत दोनों व्यवसायी के मोहल्ले के रहने वाले कृष्णा प्रसाद साह ने डीआइजी से की थी। इसके बाद एसडीपीओ ने छापामारी कर ट्रक को जब्त कर नगर थाना की पुलिस को सौंप दिया। गुड़ की जांच करने का निर्देश फूड इंस्पेक्टर धनेश्वर प्रसाद हेंब्रम को दिया गया है। फूड इंस्पेक्टर की रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी।
    बढ़ रहा नशे का कारोबार, मर रहे मवेशी
    शिकायतकर्ता कृष्णा प्रसाद साह ने डीआइजी एनके सिंह को आवेदन देकर बताया था कि उनके घर के बगल में रहने वाले दोनों व्यापारी कई साल से नशीला गुड़ बेच रहे हैं। इस गुड़ का उपयोग देशी शराब बनाने में किया जाता है। रोज ट्रकों से गुड़ के टीन उतरते हैं। जमीन पर गिरने वाला गुड़ खाकर मवेशी बीमार पड़ने के बाद मर जाते हैं। गांव के लोग दारू बनाने के लिए गुड़ खरीदते हैं। रोक के बाद भी दोनों मिलीभगत से उत्तरप्रदेश के बरेली से गुड़ मंगवाते हैं। जब्त किये गये दोनों ट्रकों में गुड़ भरा हुआ था। व्यापारी अशोक गोयल ने एसडीपीओ को बताया कि यह गुड़ नशीला नहीं है और मवेशी को खिलाया जाता है। एसडीपीओ ने जांच के बाद दोनों ट्रक को जब्त कर पुलिस के हवाले कर दिया।

    Drug jaggery business is spreading in Jharkhand too
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजस्थान से सबक लिया कांग्रेस ने और आ गयी पुराने फॉर्म में
    Next Article बाहर से आनेवालों के लिए 14 दिन का क्वारेंटाइन अनिवार्य
    azad sipahi desk

      Related Posts

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित

      June 7, 2025

      प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

      June 6, 2025

      मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल

      June 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का देवघर दौरा स्थगित
      • प्रधानमंत्री ने चिनाब रेलवे पुल का किया उद्घाटन, वंदेभारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी
      • मुख्यमंत्री ने गुपचुप कर दिया फ्लाईओवर का उद्घाटन, ठगा महसूस कर रहा आदिवासी समाज : बाबूलाल
      • अलकतरा फैक्ट्री में विस्फोट से गैस रिसाव से कई लोग बीमार, सड़क जाम
      • लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर की गयी मंईयां सम्मान योजना की राशि
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version