Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»राजनाथ ने सैनिकों में भरा जोश, बोले- भारत माता की जय
    Top Story

    राजनाथ ने सैनिकों में भरा जोश, बोले- भारत माता की जय

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 18, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सुबह बाबा अमरनाथ के दर्शन करने के बाद जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में पाकिस्तान की नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास एक फॉरवर्ड पोस्ट का दौरा किया और वहां तैनात सैनिकों से बातचीत की। इस दौरान सैनिकों ने जोश में आकर ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए। रक्षा मंत्री ने जवानों से पाकिस्तान के साथ नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर कड़ी चौकसी बनाए रखने के लिए भी कहा।
    रक्षामंत्री सिंह ने भारतीय सेना के सैनिकों के साथ बातचीत करते हुए उनके हौसले की तारीफ की और मिठाई भी खिलाई। इसके बाद कई तस्वीरें और एक वीडियो भी ट्वीट किया। रक्षामंत्री ने कहा कि हमें इन बहादुर और साहसी सैनिकों पर बेहद गर्व है जो हमारे देश का हर हाल में बचाव कर रहे हैं। उनके साथ सैन्य बलों के प्रमुख (सीडीएस) विपिन रावत और सेनाध्यक्ष एमएम नरवणे भी थे। उन्होंने यहां सैन्य अधिकारियों से भी बात करके एलओसी पर सैनिकों की तैनाती, उनके परिचालन और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। अधिकारियों ने उन्हें एलओसी के हालात से अवगत कराया।
    रक्षामंत्री ने कहा कि देश को जवानों की वीरता और देशभक्ति की भावना पर गर्व है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे नियंत्रण रेखा पर और भीतरी इलाकों में सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़ी मेहनत करते रहें। उन्होंने कमांडरों को नियंत्रण रेखा पर कड़ी निगरानी रखने और प्रतिकूल परिस्थितियों में किसी भी दुस्साहस का जवाब देने के लिए तैयार रहने के लिए भी प्रेरित किया। सीमा से किए जा रहे सीज फायर उल्लंघन के बारे में भी रक्षामंत्री को जानकारी दी गई। यहां रक्षामंत्री, सीडीएस, सेना प्रमुख ने पल्टन के सीओ (कमांडिंग ऑफिसर) और एसएम (सूबेदार मेजर) के साथ फोटो भी खिंचवाई।
    इससे पहले आज सुबह उन्होंने हिंदू धर्म में पवित्रतम तीर्थस्थलों में से एक माने जाने वाले अमरनाथ की पवित्र गुफा का दौरा किया और मंदिर परिसर में लगभग एक घंटा बिताया। उन्होंने बाद में एक वीडियो के साथ ट्वीट किया कि “जम्मू और कश्मीर में श्री अमरनाथजी पवित्र गुफा में प्रार्थना करने के बाद बेहद धन्य महसूस करते हैं।” रक्षामंत्री को मंदिर में मौजूद पुजारियों ने बाबा बर्फानी के विधिवत दर्शन कराए और तैयारियों के बारे में जानकारी दी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमरनाथ की गुफा में भगवान शिव की आराधना करके विश्व शांंति के लिए संकल्प लिया। इसके बाद उन्होंने अमरनाथ की यात्रा को लेकर चल रही तैयारियों का भी जायजा लिया।
     रक्षामंत्री ने शुक्रवार को अपने दौरे के पहले दिन लेह-लद्दाख का दौरा किया। सीमा पर तैनात सैनिकों और आईटीबीपी जवानों से मिलने के बाद वह शाम को श्रीनगर पहुंंच गए। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने देर रात तक बदामी बाग स्थित सेना की 15वीं कोर के हेड क्वार्टर में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की। रक्षा मंत्री ने सशस्त्र बलों के अधिकारियों से पाकिस्तान के साथ नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर कड़ी चौकसी बनाए रखने के लिए भी कहा।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने गणितज्ञ प्रो. सी.एस. शेषाद्रि के निधन पर जताया दुख
    Next Article हिंदू आतंकवाद की थ्योरी स्थापित करने के लिए मुस्लिम से हिंदू बन गई थी आतंकी, बांग्लादेश में पकड़ी गई
    sonu kumar

      Related Posts

      झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल

      May 23, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात

      May 23, 2025

      मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version