Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»राममंदिर का भूमि पूजन पांच अगस्त को, पीएम मोदी जाएंगे अयोध्या
    Top Story

    राममंदिर का भूमि पूजन पांच अगस्त को, पीएम मोदी जाएंगे अयोध्या

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 19, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    अयोध्या में राममंदिर के भूमि पूजन की तारीख तय हो गयी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथों यह भूमि पूजन 5 अगस्त को होगा। अयोध्या में तीन घंटे के कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी हनुमानगढ़ी मंदिर भी दर्शन भी करेंगे।
    इससे पहले श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की शनिवार को सर्किट हाउस में दूसरी बैठक हुई, जिसमें मंदिर निर्माण के लिए भूमि पूजन 3 या 5 अगस्त को कराने का सुझाव आया था। भूमि पूजन प्रधानमंत्री मोदी के हाथों कराने के लिए मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष की ओर से प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया गया था। शनिवार को लगभग ढाई घंटे चली बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया था कि राम भक्तों की आकांक्षा के अनुरूप अब राम मंदिर निर्माण में विलंब ठीक नहीं। इसलिए पवित्र सावन माह में अब 5 अगस्त को शुभ मुहूर्त होने के चलते भूमि पूजन कार्यक्रम कराया जाएगा।
    मंदिर की ऊंचाई बढ़ेगी, तीन के बजाय चार गुम्बद होंगे
    ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया है कि मंदिर का निर्माण प्रस्तावित चंद्रकांत सोमपुरा के मॉडल पर ही होगा लेकिन मंदिर के आकार और ऊंचाई में बढ़ोतरी की जाएगी। राम मंदिर का शिखर 161 मीटर ऊंचा होगा और अब तीन के बजाय पांच गुंबद होंगे। उन्होंने बताया कि राम मंदिर निर्माण को लेकर तकनीकी पहलुओं तथा अन्य काम देश की प्रतिष्ठित निर्माण कंपनी लार्सन एंड टूब्रो की ओर से संपादित कराया जाएगा लेकिन पत्थर संबंधी सारे कार्य सोमपुरा परिवार के ही जिम्मे होगा। सोमपुरा परिवार के ही मॉडल पर बीते तीन दशक से राम मंदिर निर्माण के लिए पत्थर तराशी का काम चल रहा है। राम मंदिर का मॉडल राम जन्मभूमि न्यास के निर्देश पर चंद्रकांत सोमपुरा ने ही तैयार किया है और इस मॉडल को देशभर के संत धर्माचार्यों ने भी स्वीकृत किया है।
    दस करोड़ परिवारों से होगा धन संचय
    ट्रस्ट की बैठक में भव्य एवं दिव्य राम मंदिर निर्माण के लिए सभी से आर्थिक सहयोग हासिल किए जाने पर भी निर्णय लिया गया। मानसून के बाद इसके लिए संपर्क और संग्रह अभियान चलाकर देशभर में 4 लाख स्थानों के 10 करोड़ परिवारों से आर्थिक सहयोग जुटाया जाएगा। वर्तमान कोरोना काल में घर-घर, गांव-गांव में संपर्क संभव नहीं है। ऐसे में परिस्थितियां सामान्य होने के बाद इस अभियान को शुरू किया जाएगा। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि राम जन्म भूमि पर बनने वाला अद्भुत मंदिर होगा। भगवान के काम में पैसों की कमी नहीं आएगी।
    तीन-साढ़े 3 साल में बन जाएगा मंदिर
    ट्रस्ट की बैठक के बाद महासचिव चंपत राय ने बताया था कि ट्रस्ट सदस्यों को जन्म भूमि के समतलीकरण के दौरान मिले अवशेष पुरावशेष को दिखाया गया और लार्सन एंड टूब्रो की ओर से की गई सॉइल टेस्टिंग तथा अन्य कार्य की जानकारी दी गई। ट्रस्ट के सभी सदस्य इससे संतुष्ट हुए। लार्सन एंड टूब्रो ने 60 मीटर गहराई तक तथा जन्म भूमि से 35-40 फुट तक मृदा परीक्षण किया है। उन्होंने कहा कि जब सारी परिस्थितियां सामान्य हो जाएंगी और धन संग्रह पूरा हो जाएगा तो उसके बाद मंदिर निर्माण में अधिकतम तीन से साढ़े तीन साल का समय लगेगा।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री से फोन पर राज्य के हालात की ली जानकारी
    Next Article भारतीय मार्केट पर चीनी कंपनियों का दबदबा, जानिए कौन है नंबर वन
    shivam kumar

      Related Posts

      हजारीबाग के आकाश जैन बने NTA के जॉइंट डायरेक्टर, NEET पेपर लीक के बीच मिली अहम जिम्मेदारी

      May 17, 2026

      ऑपरेशन प्रहार : रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई में साै से ज्यादा अपराधी गिरफ्तार

      May 17, 2026

      जामताड़ा के शिव मंदिर में मां पार्वती की प्रतिमा खंडित, इलाके में तनाव

      May 17, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केरल में वीडी सतीशन कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, एक दशक बाद कांग्रेस की सत्ता में वापसी
      • प्रधानमंत्री मोदी का नीदरलैंड दौरा पूरा, आज पहुंचेंगे स्वीडन
      • नेपाल में चीनी की कमी नहीं होगी, उपभोक्ता चिंता न करें, उद्यमियों के संगठन का दावा और अपील
      • नालंदा जिले में छह सूत्री मांगों को लेकर सफाई कर्मियो ने की हड़ताल
      • लोन दिलाने को लेकर ठगी, आरोपी की सरेआम पिटाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version