Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»दुर्दांत गैंगस्टर अमन साव कटिहार में हुआ गिरफ्तार
    Jharkhand Top News

    दुर्दांत गैंगस्टर अमन साव कटिहार में हुआ गिरफ्तार

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJuly 20, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। कुख्यात अपराधी अमन साव गिरफ्तार हो गया है। उसे रांची के कांके थाना हाजत में रखा गया है और पूछताछ की जा रही है। इसके लिए तीन टीमें गठित की गयी हैं। सूत्रों के अनुसार अमन की गिरफ्तारी बिहार के कटिहार जिले में हुई है। उसके साथ कुछ अन्य अपराधी भी पकड़े गये हैं। कुछ दिन पहले अमन रांची में रहनेवाले कोयला व्यापारियों को धमकी दे रहा था और एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी। उसके कुछ गुर्गे सप्ताह भर पहले रांची के चुटिया इलाके से पकड़े गये थे। उनके बयान पर ही एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर एक टीम गठित की गयी थी। इसी टीम ने अमन को पकड़ा है। अमन मूल रूप से बुढ़मू थाना क्षेत्र का रहनेवाला है। अपराध की दुनिया में उसका कार्य क्षेत्र पतरातू, भुरकुंडा और लातेहार का कोयला क्षेत्र है।

    थाना से फरार होने के बाद हुआ था चर्चित
    अमन साव हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाने से वर्ष 2019 के सितंबर माह में फरार हो गया था। इसके बाद अपराध की दुनिया में उसकी तूती बोलने लगी।

    अमन के शूटरों को रांची पुलिस ने दबोचा था
    व्यवसायियों की हत्या के लिए रांची में जुटे पांच शूटरों को पुलिस ने दबोच लिया था। उनके पास से छह पिस्टल, दो रिवॉल्वर, दो देशी कट्टा और 43 गोलियां बरामद की गयी थीं। एक करोड़ की रंगदारी नहीं देने पर चार व्यवसायियों की हत्या की तैयारी थी। पकड़े गये सभी अपराधियों को बीते सोमवार को जेल भेजा गया था।
    गैंगस्टर सुजीत सिन्हा से मिला लिया था हाथ
    अमन साव ने कुछ दिन पहले जमशेदपुर के घाघीडीह जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा से हाथ मिला लिया था। सुजीत सिन्हा एवं अमन साव को उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ का भी साथ मिल रहा है।
    अमन के बयान पर रांची और रामगढ़ में छापामारी
    सूत्रों के अनुसार अमन के साथ उसका एक सहयोगी भी पकड़ा गया है। इन दोनों के बयानों के आधार पर पुलिस ने रामगढ़ के कुजू में छोटू मेहता के घर पर करीब 10 घंटे तक छापामारी की। चंदन सिंह हत्याकांड में भी उसकी तलाश है। इसके अलावा अमन केसरी और करन केसरी से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस को अमन के कथित सहयोगी राहुल दुबे की भी तलाश है। रांची पुलिस ने उसके रांची स्थित ठिकानों पर छापामारी की।

    Durdanta gangster Aman Saw arrested in Katihar
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleटॉपर नंदिता को जमशेदपुर रोटरी क्लब ने किया सम्मानित
    Next Article इंस्पेक्टर रतन को अपराधी बता टेप किया गया था फोन
    azad sipahi desk

      Related Posts

      आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव

      May 24, 2025

      सिल्ली में जलसंकट की स्थिति बेहद चिंताजनक: बाबूलाल

      May 24, 2025

      संजय सेठ ने घायल जवान अवध सिंह का हालचाल जाना, स्वास्थ्य की ली जानकारी

      May 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र और राज्य टीम इंडिया की तरह मिलकर काम करें तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं : प्रधानमंत्री
      • राहुल गांधी ने पुंछ में गोलाबारी के पीड़ितों से की मुलाकात, नुकसान को बताया एक बड़ी त्रासदी
      • नीति आयोग की बैठक में हर घर नल योजना और यमुना के मुद्दे पर भी हुई चर्चाः रेखा गुप्ता
      • आतंकवादियों को नहीं पढ़ाई जाएगी जनाजा नमाज, भारत में दफनाया भी नहीं जाएगा : डॉ इलियासी
      • आरक्षण का श्रेणी वार परिणाम नहीं निकाल कर जेपीएससी ने परीक्षा को बना दिया संदिग्ध: प्रतुल शाहदेव
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version