Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, July 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बिहार-असम में बाढ़ से हाहाकार
    Top Story

    बिहार-असम में बाढ़ से हाहाकार

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJuly 21, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली: बारिश और बाढ़ ने देश के कई सूबों में हाहाकार मचा रखा है. पहाड़ से लेकर मैदान तक आसमान से आफत बरस रही है. सबसे बुरा हाल असम का है जहां 84 से ज्यादा लोगों की अबतक बारिश की वजह से मौत हो गई है. इसके साथ ही देश का बड़ा हिस्सा आसमानी आफत से त्राहिमाम कर रहा है. घरों से लेकर दुकानें तक जलमग्न हो गए हैं. नदियां अपनी सीमाएं तोड़ कर शहरों में घुस आई हैं.

    नेपाल में हो रही भारी बारिश बिहार के लिए काल बन गई है. तमाम शहर और गांव बाढ़ के पानी डूब गए हैं. मौसम विभाग ने पूर्वी और पश्चमी चंपारण , गोपालगंज, वैशाली, सीतामढ़ी और दरभंगा के लिए अलर्ट जारी किया है. बागमती नदी और गंडक नदी में पानी का स्तर और खतरनाक ढंग से बढ़ सकता है. निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को ऊंचाई वाली जगहों पर जाने को कहा गया है.

    उधर मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 23 से 25 जुलाई तक रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी , बागेश्वर और पिथौरागढ़ के लिए रेड अलर्ट जारी किया है. जबकि देहरादून और पौड़ी गढ़वाल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इससे पहले शिमला में सोमवार को भारी बारिश के बाद पहाड़ टूट गया और बाजार को तबाह कर गया. लैंडस्लाइड से शिमला की सेब मंडी में भारी नुकसान हुआ.

    यूपी के कई जिले प्रभावित
    अब यूपी में भी बाढ़ का खतरा बढ़ता जा रहा है. बाराबंकी में सरयू नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है. नेपाल से लगातार छोड़ा जा रहा पानी कई जिलों में खतरे की घंटी बजा रहा है. सिद्धार्थ नगर में कूड़ा नदी रौद्ररूप दिखा रही है. नदी के कटान से कई गांवों को खतरा पैदा हो गया है. यूपी से सटे उत्तरी बिहार के कम से कम आठ जिले बाढ़ से बेहाल हैं. नेपाल में लगातार हो रही बारिश के बाद से बिहार की नदियां उफान पर हैं. कई जगह नदियों के तटबंध दरकने लगे हैं और नदियों का पानी गांवों को अपनी चपेट में ले चुका है. पटना में सीआरपीएफ के कैंप में पानी भर गया तो मधुबनी में एसपी, डीएम से लेकर जिला जज के घर में पानी घुस गया.

    सरकार कह रही है कि नदी के सारे तटबंध सुरक्षित हैं लेकिन नवहट्टा ब्लॉक में कोसी के मुख्य तटबंध पर बड़ी दरारें पड़ चुकी हैं. लगातार बारिश से दरारें बढ़ती जा रही हैं. आगे की हालत की कल्पना तक सिहरा देती है. मुजफ्फरपुर की तस्वीरें भी बता रही हैं कि बिहार किस तरह आसमानी आफत से जूझ रहा है. लगातार बारिश से यहां लखनदेई नदी का तटबंध टूट गया. इसके बाद पूरे रफ्तार के साथ नदी का पानी गांवों को अपनी जद में लेता गया. दर्जनों गांव पूरी तरह जलमग्न हो गए. दो साल से नदी के इस किनारे को बांधने का काम काम चल रहा था. सीतामढ़ी में लोगों को नेशनल हाइवे 77 पर शरण लेनी पड़ी है. लोगों को निकालने के लिए डेढ़ दर्जन नावों को इंतजाम किया गया है लेकिन ज्यादातर जर्जर है. सीतामढ़ी के गांवों से लेकर शहर तक हर जगह पानी पानी है.

    गंडक नदी का रौद्र रूप

    गोपालगंज भी बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित चंद जिलों में है. गंडक नदी यहां रौद्र रूप दिखा रही है. गंडक नदी के किनारे के सभी छह ब्लॉक में अलर्ट जारी किया गया है. वाल्मीकिनगर बैराज से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है. प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि निचले इलाकों से हट जाएं. सुपौल में भी लोग बाढ़ और बारिश की दोहरी मार लोग झेल रहे हैं. गांव से लेकर शहर तक भारी बारिश का तांडव दिख रहा है. निर्मली ब्लॉक मुख्यालय पर थाने से लेकर घरों तक में पानी घुस चुका है. निर्मली शहर में जगह जगह दो से तीन फुट पानी भर गया है.

    Fury caused by floods in Bihar-Assam
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनहीं रहे लालजी टंडन, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि
    Next Article मेघालय: बारिश के बाद वेस्ट गारो हिल्स के गांव में आई बाढ़, जनजीवन प्रभावित
    azad sipahi desk

      Related Posts

      पोटका में ब्रेन मलेरिया का कहर, 5 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

      July 11, 2026

      पलामू पुलिस ने 27 नाबालिगों को किया रेस्क्यू, बिहार भेजने की थी तैयारी

      July 11, 2026

      कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए 9,182 श्रद्धालुओं का 10वां जत्था रवाना

      July 11, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पोटका में ब्रेन मलेरिया का कहर, 5 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
      • पलामू पुलिस ने 27 नाबालिगों को किया रेस्क्यू, बिहार भेजने की थी तैयारी
      • कड़ी सुरक्षा के बीच अमरनाथ यात्रा के लिए 9,182 श्रद्धालुओं का 10वां जत्था रवाना
      • भारत-न्यूजीलैंड के संबंधों को नई दिशा देने में डेविड लैंग की रही थी महत्वपूर्ण भूमिकाः जयराम रमेश
      • नौसेना में शामिल हुआ स्वदेशी युद्धपोत महेन्द्रगिरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version