Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड में मास्क अनिवार्य, नियम तोड़ने पर जेल-जुर्माना
    Jharkhand Top News

    झारखंड में मास्क अनिवार्य, नियम तोड़ने पर जेल-जुर्माना

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskJuly 23, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड में बेकाबू कोरोना पर नियंत्रण के लिए सरकार ने बड़ा फैसला लिया। इसके तहत राज्य में सभी लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। अब यदि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के पाया जायेगा या लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन करेगा, तो उसे दो साल तक जेल हो सकती है और साथ ही एक लाख रुपये का जुर्माना भी देना पड़ेगा। यह फैसला बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने की। कैबिनेट ने कुल 39 प्रस्तावों को मंजूरी दी।
    कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए सचिव ने बताया कि झारखंड सरकार ने वैश्विक महामारी का रूप ले चुके कोरोना वायरस के संक्रमण को संक्रामक रोग के रूप में लिया है। इसलिए राज्य में सभी लोगों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। कहा गया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को दो साल तक जेल की सजा भुगतनी होगी और एक लाख रुपये का जुर्माना भी देना होगा।

    झारखंड की संस्कृति और पहचान का स्वरूप नया लोगो मंजूर, 15 अगस्त को जारी होगा : हेमंत
    कैबिनेट की बैठक में बहुप्रतीक्षित झारखंड लोगो को भी मंजूरी दी गयी। इसे 15 अगस्त को जारी किया जायेगा। अब से तमाम सरकारी उपक्रमों में इसी लोगो का प्रयोग किया जायेगा। नये लोगो में झारखंड के लोकनृत्य और संस्कृति के साथ हाथी और पलाश का फूल भी है। इसे 15 अगस्त को औपचारिक रूप से जारी किया जायेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगो को झारखंड की संस्कृति और पहचान का स्वरूप बताया है। उन्होंने इसे 15 अगस्त को जारी करने की घोषणा भी की। बता दें कि झारखंड का नया लोगो बनाने का फैसला दिसंबर में हेमंत सोरेन कैबिनेट की पहली बैठक में लिया गया था।

    10वीं और 12वीं के टॉपरों को एक-एक लाख रुपये
    कैबिनेट ने राज्य के होनहार बच्चों का सम्मान करने का भी फैसला किया है। इसके तहत इस साल के 10वीं बोर्ड और 12वीं बोर्ड के टॉपरों को एक-एक लाख रुपये दिये जायेंगे। जैक, सीबीएसइ और आइसीएसइ में बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों में पहले तीन स्थानों पर रहने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी इनाम दिया जायेगा। मैट्रिक टॉपर को एक लाख रुपये, सेकंड टॉपर को 75 हजार और थर्ड टॉपर को 50 हजार रुपये राज्य सरकार देगी। इसी प्रकार इंटर के टॉपर को तीन लाख, सेकंड टॉपर को दो लाख और थर्ड टॉपर को एक लाख रुपये सरकार देगी।

    लॉकडाउन पर फैसला मुख्यमंत्री हेमंत लेंगे : कैबिनेट की बैठक के बाद स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने कहा कि प्रदेश में लॉकडाउन पर कोई भी फैसला लेने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को अधिकृत कर दिया गया है। कैबिनेट में इस विषय पर चर्चा हुई और फिर मुख्यमंत्री को अधिकृत किया गया। अब स्थिति के हर पहलू पर विचार-विमर्श करने के बाद सीएम ही अंतिम निर्णय लेंगे।

    jail-fine for breaking rules Mask mandatory in Jharkhand
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleBJP नेता की हत्या से वकील आक्रोशित, रघुवर ने लिया हालचाल
    Next Article झारखंड कैबिनेट में 39 फैसलों पर लगी मुहर
    azad sipahi desk

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version