Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, October 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार»गांव में रहकर आत्मनिर्भर बनने के लिए मोहन ने गुवाहाटी में बेच दी फर्नीचर की दुकान
    बिहार

    गांव में रहकर आत्मनिर्भर बनने के लिए मोहन ने गुवाहाटी में बेच दी फर्नीचर की दुकान

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 23, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बेगूसराय,  वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से उत्पन्न भागम-भाग के बीच केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना ने आत्मनिर्भर भारत निर्माण को एक नई ऊर्जा दिया है। इस अभियान से देश को आत्मनिर्भर और अपने प्रदेश को सशक्त बनाने के लिए बड़ी संख्या में विभिन्न राज्यों से प्रवासी कामगार अपने गांव की ओर लौट रहे हैं। देश के तमाम बड़े शहरों में तेजी से बढ़ रहे कोरोना के संक्रमण में इन प्रवासियों को घर आने के लिए मजबूर कर दिया। लॉकडाउन के बाद अनलॉक होने पर असम में बड़े पैमाने पर रोजगार शुरू हुआ, काम-धंधा शुरू हो गया। लेकिन जब फिर से कोरोना तेजी से बढ़ा और ग्रामीण भारत की बुनियाद को श्रम शक्ति से सशक्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दो महत्वाकांक्षी योजना शुरू की तो प्रदेश में रह रहे कामगारों में उत्साह जगा और यह सब गांव की ओर जाने वाली ट्रेन पकड़ने लगे हैं। स्टेशन पर उतरते ही बगैर किसी को कहे सुने सबसे पहले सदर अस्पताल जाकर जांच के लिए सैंपल देने के बाद अपने घर पहुंच रहे हैं। रोजगार छोड़कर, दुकान बेच कर गांव आए इन श्रमिकों को आशा है कि प्रधानमंत्री द्वारा 20 जून को शुरू किया गया यह रोजगार अभियान ना केवल गांव में रोजगार उपलब्ध कराएगा। बल्कि गांव के आधारभूत संरचना को भी दुरुस्त करेगा ताकि आने वाले समय में भी इन श्रमिकों लगातार रोजी-रोटी मिलता रहे। इस अभियान के तहत रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 25 प्रमुख क्षेत्रों का चयन किया गया है। इन क्षेत्रों से संबंधित मंत्रालय एवं राज्य सरकारों को इस अभियान से जोड़ा गया है, जो कि श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराएगा। 125 दिन तक चलने वाले इस अभियान के लिए 50 हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था किया गया है तो निश्चित रूप से यह गांव को एक नई दशा और दिशा तय करेगा। कुशल और अकुशल श्रमिकों को गांव में ही रोजगार उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सके। सदर बाजार गुवाहाटी से फर्नीचर का दुकान बेच कर अपने गांव आ चुके मटिहानी के राधे शर्मा और मोहन शर्मा ने बताया कि हम लोग वहां अच्छे से कमा रहे थे। लॉकडाउन के दौरान काम बंद था, लेकिन अपना रोजगार था तो घर के अंदर ही किसी तरह कर रहे थे, जी रहे थे। लेकिन इसी बीच जब केंद्र सरकार द्वारा यह महत्वाकांक्षी योजना शुरू की गई तो हम लोगों में एक नया जोश आ गया है।

    मोहन ने बताया कि देश में पहली ऐसी सरकार बनी है जिसमें हम गरीबों के बीच इतने व्यापक पैमाने पर रोजगार अभियान शुरू किया है। मोबाइल के माध्यम से जानकारी मिली कि ग्रामीण विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, सड़क विभाग, पेयजल और स्वच्छता विभाग, पर्यावरण विभाग, रेलवे, ऊर्जा विभाग, कृषि विभाग आदि के द्वारा इस अभियान को गति दिया जा रहा है, तो दुकान बेच कर गांव आ गए हैं। हम लोग कुशल श्रमिक हैं और अब यहीं फर्नीचर का अपना व्यवसाय शुरू करेंगे। हमारे इलाके में लोगों को अभी भी ओल्ड मॉडल फर्नीचर ही मिल रहा है लेकिन अब महानगर डिजाइन का फर्नीचर बनाएंगे। इससे हम आत्मनिर्भर होंगे, हमारा परिवार समाज सशक्त बनेगा, लोगों की घर की रौनक भी बढ़ेगी।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत में एक दिन में 45720 नए केस और 1129 की मौत
    Next Article नदी के रास्ते बांग्लादेश तक पहला कार्गो सप्लाई, सुगम होगा कारोबार
    sonu kumar

      Related Posts

      पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे अररिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे चुनाव, कटवाया एनआर

      October 13, 2025

      नए आपराधिक कानून बनाएंगे भारत में दुनिया की सबसे आधुनिक न्याय प्रणाली : अमित शाह

      October 13, 2025

      इडी ने कफ सिरप मौत मामले में श्रीसन फार्मा के सात ठिकानों पर की छापेमारी

      October 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे अररिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे चुनाव, कटवाया एनआर
      • नए आपराधिक कानून बनाएंगे भारत में दुनिया की सबसे आधुनिक न्याय प्रणाली : अमित शाह
      • इडी ने कफ सिरप मौत मामले में श्रीसन फार्मा के सात ठिकानों पर की छापेमारी
      • मंगोलिया के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के बीच कांग्रेस ने लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग दोहराई
      • बैंकाक से काठमांडू आए तीन भारतीयों के पास मिली 11 किलो ड्रग्स, एयरपोर्ट से गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version