Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, December 27
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»हाईकोर्ट में आज पायलट समेत 19 विधायकों के मामले में सुनवाई
    Top Story

    हाईकोर्ट में आज पायलट समेत 19 विधायकों के मामले में सुनवाई

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 24, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     राजस्थान के सियासी संकट का 14वां दिन है, सभी की नजरें आज राजस्थान हाईकोर्ट पर है। दरअसल हाईकोर्ट सचिन पायलट सहित 19 विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष की ओर से दिए नोटिस के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई करेगा। यह सुनवाई मुख्य न्यायाधीश इन्द्रजीत महांति और न्यायाधीश प्रकाश गुप्ता की खंडपीठ में होगी।
     
    इससे पहले गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट में विधानसभा अध्यक्ष की ओर से दायर विशेष याचिका पर सुनवाई हुई। सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान हाईकोर्ट को आदेश जारी करने पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। जस्टिस अरुण मिश्रा की अध्यक्षता वाली बेंच ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश पर अमल हमारे फैसले पर निर्भर करेगा। कोर्ट ने कहा कि इस मसले पर विस्तार से सुनवाई करने की जरूरत है। सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई  सोमवार को होगी।
     
    प्रदेश के सियासी संकट के फिलहाल खत्म होने के आसार नहीं लग रहे हैं। इसी बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार देर शाम राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की। इस दौरान दोनों ने करीब 20 मिनट तक चर्चा की। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी कर रहे हैं।
     
    सियासी घमासान के बीच कांग्रेस और भाजपा एक दूसरे पर हमलावर है। मुख्यमंत्री गहलोत ने राजस्थान में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार के पास पूर्ण बहुमत होने का दावा किया है और कहा कि जल्द ही इसे विधानसभा में सबके सामने लाया जाएगा। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व के इशारों पर हो रही छापेमारी से राजस्थान घबराने वाला नहीं है। पूरा कांग्रेस विधायक दल एकजुट हैं और भाजपा का चुनी हुई सरकार गिराने का षडयंत्र कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।
     
    भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डॉ सतीश पूनियां ने भी कांग्रेस पर जोरदार मौखिक हमला बोला। बतौर पूनियां- “गहलोत सरकार अल्पमत में है। जिस कांग्रेस ने आजादी के बाद से कई सरकारें गिराईं और कई सरकारों को गिराने का षडयंत्र रचा, वह अब नैतिकता की दुहाई दे रही है। जनता सब देख रही है और समझ रही है, वक्त आने पर वह इस सरकार को भी जवाब दे देगी। ”
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरोबो-ट्राली से कोरोना मरीजों को भोजन-दवा सर्व करने की तैयारी
    Next Article गोरखपुर : इलेक्ट्रिक शवदाह गृह तैयार, बदबू-संक्रमण के खतरे से रहे बेपरवाह
    sonu kumar

      Related Posts

      AIIMS देवघर की कार्यशैली पर भड़के मंत्री, बोले- गरीबों को बिना इलाज रेफर करना बर्दाश्त नहीं

      December 27, 2025

      कल से 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, NIT जमशेदपुर दीक्षांत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल

      December 27, 2025

      झारखंड शिक्षक नियुक्ति: सहायक आचार्यों की पोस्टिंग लिस्ट जारी, 27 दिसंबर तक जॉइनिंग अनिवार्य

      December 26, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • Online-Casino Guide für deutsche Spieler | Ausgabe 573
      • AIIMS देवघर की कार्यशैली पर भड़के मंत्री, बोले- गरीबों को बिना इलाज रेफर करना बर्दाश्त नहीं
      • कल से 3 दिवसीय झारखंड दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, NIT जमशेदपुर दीक्षांत समारोह सहित कई कार्यक्रमों में होंगी शामिल
      • देहरादून और गदरपुर में एक-एक अवैध मजार ध्वस्त, धामी सरकार का अभियान जारी
      • इतिहास के पन्नों में 28 दिसंबर : भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन की नींव और राष्ट्रभक्ति की चेतना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version