Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»​वायु भवन लगातार दूसरे साल बना देश का ‘सर्वोत्तम भवन’
    Top Story

    ​वायु भवन लगातार दूसरे साल बना देश का ‘सर्वोत्तम भवन’

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 24, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    वायु भवन को उसके उत्कृष्ट रखरखाव के लिए लगातार दूसरे साल सम्पूर्ण भारत में सर्वोत्तम भवन घोषित किया गया है। रफी मार्ग स्थित इस वायुसेना मुख्यालय को यह सम्मान वर्ष 2019 में भी प्राप्त हुआ था। भवन की खूबसूरती बढ़ाने के लिए यहां की गई बागवानी के लिए ​​भी लगातार दूसरे साल फ्लावर शो और गार्डन प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार मिला है।
    केंद्र सरकार की मुख्य निर्माण एजेंसी केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (सीपीडब्ल्यूडी) के पास दिल्ली के लुटियंस जोन की सरकारी इमारतों और सांसदों के आवासों की मरम्मत की जिम्मेदारी है। मंत्रालयों के उत्कृष्ट रखरखाव के लिए सीपीडब्ल्यूडी हर साल कई कैटेगरी में पुरस्कारों की घोषणा करता है। रफी मार्ग स्थित वायुसेना मुख्यालय ‘वायु भवन’ को केंद्रीय लोक निर्माण विभाग ने वर्ष 2020 के लिए ‘बेस्ट मेन्टेनड बिल्डिंग इन पैन इंडिया’ चुना है। वायुसेना मुख्यालय ने 2019 में भी यह पुरस्कार जीता था। एयर मुख्यालय (वायु भवन) ने ‘प्रेस्टीजियस ऑफिस बिल्डिंग’ सेगमेंट में सीपीडब्ल्यूडी के वार्षिक फ्लावर शो और गार्डन प्रतियोगिता में भी प्रथम पुरस्कार जीता है। यह पुरस्कार 2019 में भी वायुसेना मुख्यालय को मिला था। इसी के साथ ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी ने भी 2019 में वायुसेना मुख्यालय ‘वायु भवन’ को ‘बीईई 5 स्टार लेबल’ से सम्मानित किया है।
     
    रेलवे भवन और वायु भवन की इमारतें एक ही समय में बनाई गई हैं। तत्कालीन एयर चीफ, एयर मार्शल एस. मुखर्जी बिना किसी औपचारिक मंजूरी के नवनिर्मित भवन में चले गए और इसी को ‘वायु भवन’ का नाम देकर वायुसेना मुख्यालय बना दिया गया। इसी भवन के मुख्य हिस्से में रेल भवन यानी भारतीय रेलवे का मुख्यालय है। वायुसेना के इसी मुख्यालय में भारतीय वायुसेना प्रमुख चीफ एयर मार्शल का ऑफिस है। मुख्यालय के द्वारा संपूर्ण संगठन पर नियंत्रण रखा जाता है। चीफ ऑफ एयर स्टाफ की सहायता के लिए एयर मार्शल तथा वाइस एयर मार्शल या ए​यर कमोडोर पद के मुख्य चार स्टाफ अफसर इसी कार्यालय से ही वायुसेना की प्रमुख शाखाओं पर नियंत्रण रखते हैं।
    अभी हाल ही में भारतीय वायुसेना का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स में भी दर्ज हुआ है। दरअसल मार्शल ऑफ द एयर फोर्स अर्जन सिंह के जन्म शताब्दी समारोह के अन्तर्गत भारतीय वायुसेना ने 14 अप्रैल 2019 को 100 वायुसेना स्टेशनों में अर्ध-मैराथन का आयोजन किया था जिसमें शामिल 12600 वायु योद्धाओं ने कुल 2.6 लाख किमी. की दूरी तय की। एक संगठन की सामूहिक भागीदारी से एक ही समय पर कुल 2.1 लाख किमी. से अधिक की दौड़ पूरी किए जाने की इस अनूठी उपलब्धि को लिम्का बुक ऑफ रिकार्ड्स के 2019 संस्करण में स्थान दिया गया। इसका प्रमाणपत्र हाल ही में भारतीय वायुसेना को प्राप्त हुआ। वायु सेना के कमांडरों का सम्मेलन भी इस समय इसी एयर मुख्यालय (वायु भवन) में चल रहा है जिसका उद्घाटन 22 जुलाई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया था।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleगोरखपुर : इलेक्ट्रिक शवदाह गृह तैयार, बदबू-संक्रमण के खतरे से रहे बेपरवाह
    Next Article आम आदमी को राहत, आज लगातार चौथे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर
    sonu kumar

      Related Posts

      भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी

      June 9, 2025

      ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल

      June 9, 2025

      प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version