Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»पश्चिम रेलवे : माल यातायात बढ़ाने के लिए मल्टी-डिसिप्लिनरी बिजनेस डेवलपमेंट यूनिटों का गठन
    राज्य

    पश्चिम रेलवे : माल यातायात बढ़ाने के लिए मल्टी-डिसिप्लिनरी बिजनेस डेवलपमेंट यूनिटों का गठन

    shivam kumarBy shivam kumarJuly 24, 2020No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रेलवे बोर्ड के दिशा निर्देशों के अनुसार तथा भारतीय रेलवे द्वारा माल यातायात को बढ़ाने की दृष्टि से पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कंसल ने पश्चिम रेलवे के जोनल मुख्यालय और मंडल इकाइयों पर मल्टी-डिसिप्लिनरी बिजनेस डेवलपमेंट यूनिटों (बीडीयू) के गठन का निर्देश दिया है। बीडीयू का गठन रेल परिवहन और लॉजिस्टिक बिजनेस को बढ़ाने की दृष्टि से व्यावसायिक दृष्टिकोण से प्रोत्साहन की दिशा में एक अच्छा कदम है। इसका लक्ष्य क्षेत्रीय स्तर पर निर्णय लेने की प्रक्रिया को सरल एवं कारगर बनाना तथा अनुकूल उत्पाद एवं पैकेज के साथ मौजूदा एवं सम्भावित ग्राहकों को बेहतर पहुंच प्रदान करना है।

    पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी सुमित ठाकुर के अनुसार भारतीय रेलवे का लक्ष्य नये विचारों एवं पहलों को शामिल कर मालभाड़ा बाजार में व्यापार की सम्भावनाओं में सुधार करना है। इस वांछित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए रेलवे मालभाड़ा ग्राहकों को यह समझाना बहुत महत्वपूर्ण है कि रेलवे कितनी बेहतर तरीके से उनकी जरूरतों को पूरा कर सकती है। इसी क्रम में पश्चिम रेलवे द्वारा बहु-विषयक व्यापार इकाइयां स्थापित की गई हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य अब तक सड़क मार्ग द्वारा परिवहन की जाने वाली नॉन-बल्क परम्परागत सामग्रियों के अतिरिक्त, अन्य माल यातायात को भी अपनी ओर आकर्षित कर रेलवे की माल ढुलाई को 2024 तक दोगुना करना है। रेलवे का फोकस भावी ग्राहकों से संवाद स्थापित कर विद्यमान लागू प्रक्रियाओं को सरल बनाते हुए व्यापार की सरलता में अभिवृद्धि करना है।
    बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट क्षेत्रीय रेल स्तर पर परिचालन, वाणिज्य, यांत्रिक तथा इंजीनियरिंग विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड स्तर के अधिकारियों की एक समिति है, जिसके संयोजक पश्चिम रेलवे के मुख्य माल परिवहन प्रबंधक हैं एवं इसके अध्यक्ष पश्चिम रेलवे के अपर महाप्रबंधक हैं। इसी प्रकार मंडल स्तर पर गठित BDU समिति में कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड के अधिकारियों की टीम का अध्यक्ष सम्बंधित अपर मंडल रेल प्रबंधक तथा संयोजक वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक को नियुक्त किया गया है। इस दिशा में कार्य करते हुए पश्चिम रेलवे ने अपने सभी 6 मंडलों के साथ-साथ क्षेत्रीय प्रधान कार्यालय स्तर पर भी बहु-विषयक व्यापार इकाइयां गठित की हैं। ये इकाइयां नियमित रूप से चैम्बर ऑफ कॉमर्स, उद्योग, बंदरगाह, एपीएमसी तथा सम्बंधित राज्यों के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर रही हैं। व्यापार इकाइयों के साथ इन निरंतर संवादों के जरिये नये माल यातायात को रेलवे की ओर आकर्षित करने में उल्लेखनीय मदद मिलेगी। इन इकाइयों को प्राप्त प्रस्तावों का त्वरित विश्लेषण किया जायेगा तथा किसी भी प्रकार की आवश्यक सहायता हेतु त्वरित रूप से क्षेत्रीय रेलवे एवं रेलवे बोर्ड से आग्रह किया जायेगा।
    रेलवे बोर्ड स्तर पर बहु-विषयक व्यापार इकाई में EDTT(F) मनोज सिंह संयोजक हैं तथा EDTC(R), EDF(C) एवं EDME(Fr) इसके सदस्य हैं, जिन्हें क्षेत्रीय रेलों से प्राप्त प्रस्तावों की प्राप्ति से एक सप्ताह के अंदर समाधान एवं क्लीयरेंस प्रदान करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ठाकुर ने बताया कि पश्चिम रेलवे का मुख्य ध्यान गुड्स शेडों में इन्फ्राट्रक्चरल सुविधाओं में सुधार करने के साथ-साथ विभिन्न परिचालनिक बाधाओं को दूर करने की तरफ भी है। प्लेटफॉर्मों की सतह में सुधार, ड्रेनेज सुविधा, कवर शेडों, पीने के पानी की सुविधा, हाई मास्ट लाइटें, व्यापारियों और मजदूरों के लिए विश्राम कक्ष तथा शौचालय की सुविधा आदि जैसे कई प्रमुख विषय हैं, जिन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मालभाड़ा ट्रेनों की औसत गति में वृद्धि करने के लिए विभिन्न परिचालनिक अवरोधों का पुनरीक्षण किया जा रहा है और उन्हें प्रणालीबद्ध तरीके से दूर भी किया जा रहा है।
    मालभाड़ा गाड़ियों की औसत गति में धीरे-धीरे वृद्धि करने का प्रस्ताव किया गया है। ऐसे प्रयासों के फलस्वरूप पश्चिम रेलवे पर मालभाड़ा गाड़ियों की गति बढ़कर 43.1 कि.मी. प्र.घं. हो गई है जो वर्ष 2019 की औसत मालभाड़ा गति से 63.5 प्रतिशत अधिक है। इसके अतिरिक्त, वित्त वर्ष 2020-21 में लगातार 13 दिनों तक 100% समयपालनता सुनिश्चित की गई है। दीर्घ अवधि योजना के तौर पर पूंजी निवेश करते हुए 50 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक मालभाड़ा गति बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके पीछे एकमात्र उद्देश्य परम्परागत वस्तुओं के परिवहन में न केवल रेलवे की भागीदारी को मजबूत बनाना है; बल्कि विविध गैर-थोक वस्तुओं के क्षेत्र में भी मजबूत पकड़ हासिल करनी है। ग्राहकों को ट्रैफिक आश्वासनों के साथ प्रस्तावों को प्रस्तुत करने के लिए कहा गया है, ताकि मालभाड़ा दर में कटौती की सम्भावनाओं पर अनुसंधान किया जा सके।
    मौजूदा और सम्भावित ग्राहकों को ई-मेल भेजे गये हैं और सम्भावित ग्राहकों के अनुमान की योजना प्रगति पर है। मालभाड़ा प्रोत्साहन के बारे में ग्राहकों को शिक्षित करने के लिए सोशल मीडिया पर वेब कार्डों का प्रदर्शन किया गया है। बल्क और नॉन-बल्क वस्तुओं के परिवहन के मार्केट को कैप्चर किया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2020-21 में दो प्राइवेट फ्रेट टर्मिनल और तीन साइडिंग खोलने का लक्ष्य है। बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट (बीडीयू) सम्भावित मालभाड़ा ग्राहकों के लिए सुविधा प्रदान करने हेतु एकल खिड़की के रूप में सेवा प्रदान करेगी, जो मालभाड़ा मुद्दों के निपटारे हेतु सभी आवश्यक औपचारिकताओं को शीघ्र पूरा किया जाना सुनिश्चित करेगी। पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक आलोक कंसल ने सभी सम्भावित मालभाड़ा उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे सर्वोत्तम बाजार दर और अपने उत्पादों के शीघ्रतर संचलन एवं सुपुर्दगी के लिए अपने क्षेत्र की सम्बंधित बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट से सम्पर्क करें।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleफ्लैश : अपरा​धिक घटनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी नाराज, कई ​पुलिसकर्मियों पर गिरेगी गाज
    Next Article देश में कोरोना के मरीजों की संख्या पौने 13 लाख के पार
    shivam kumar

      Related Posts

      जीटीए शिक्षक भर्ती घोटाले में होगी सीबीआई जांच, सुप्रीम कोर्ट से मामला वापस लेगी बंगाल सरकार : शुभेंदु

      May 29, 2026

      यदि संघ सक्षम होता तो देश का विभाजन टल सकता थाः सुनील आंबेकर

      May 29, 2026

      तृणमूल सांसद काकाेली घोष ने कल्याण बनर्जी के खिलाफ लोकसभा अध्यक्ष को लिखा पत्र

      May 28, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी ने आदर्श शिक्षक के गुणों को उजागर करते हुए संस्कृत सुभाषित किया साझा
      • गोली मारकर बाइक की लूट , जांच में जुटी पुलिस
      • उधारी विवाद ने लिया खौफनाक मोड़, जनरल स्टोर के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग
      • ऑटो और ट्रक की भीषण टक्कर, वृद्ध की दर्दनाक मौत, पांच घायल
      • मणिपुर में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, आरपीएफ/पीएलए का कैडर गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version