Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»कोरोना पॉजिटिव आने पर गर्भवती को तड़पता छोड़ भाग गये डॉक्टर और स्टाफ
    Breaking News

    कोरोना पॉजिटिव आने पर गर्भवती को तड़पता छोड़ भाग गये डॉक्टर और स्टाफ

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 25, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच बोकारो में अजीब सा वाकया सामने आया है। यहां 24 वर्षीय गर्भवती महिला की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर डॉक्टर और स्टाफ उसे प्रसव पीड़ा में तड़पता छोड़ भाग गये। घटना बोकारो सदर हॉस्पिटल की है। झोपडी कॉलोनी की रहने वाली प्रसव पीड़ा में तड़पती महिला को सदर हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन करने का फैसला किया। इस बाबत एहतियातन उसका ट्रूनेट कोविड-19 टेस्ट कराया गया। इसमें उसके कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई। रिपोर्ट आने के बाद उसका ऑपरेशन करने की बजाय गायनोकोलॉजिस्ट, अनेस्थेटिक्स और अन्य स्टाफ उसको दर्द में तड़पता छोड़ भाग गये। कोई भी उसको सुनने और देखने को तैयार नहीं था। घबराये परिजनों ने सिविल सर्जन डॉ एके पाठक को पूरे मामले की जानकारी दी और मदद की गुहार लगायी।

    सीएस का आग्रह भी ठुकराया डॉक्टरों ने
    सीएस ने भी उन डॉक्टरों को मनाने की बहुत कोशिश की, लेकिन वो नहीं माने। उन्होंने उन्हें प्रोटोकॉल के बारे में बताते हुए पीपीइ किट पहन कर सर्जरी करने को करने को कहा. पर फिर भी डॉक्टर सर्जरी को राजी नहीं हुए। इसके बाद सीएस ने चास के एसडीओ शशि प्रकाश सिंह को पूरे मामले की जानकरी दी। इसके बाद से पूरा प्रशासन महिला के इलाज के लिए डॉक्टर तलाशता रहा।
    ऑपरेशन छोड़नेवाले डॉक्टरों पर कार्रवाई होगी
    बताया जाता है कि सदर हॉस्पिटल में दो गायनेकोलॉजिस्ट, दो अनेस्थेटिक्स और अन्य कई स्टाफ है, लेकिन सभी सर्जरी से बचने की कोशिश कर रहे हैं। सदर हॉस्पिटल की उपाधीक्षक रेनू भारती ने बताया कि, कोशिश कर रहे हैं कि महिला का ऑपरेशन हो जाये। महिला का प्रसव हमारी जिम्मेवारी है और हमलोग डॉक्टर्स को मैनेज कर रहे हैं। जिन डॉक्टर्स और स्टाफ ने उस महिला को अटेंड नहीं किया है, उनको शो-कॉज किया जायेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपत्थलगड़ी की मास्टर माइंड बबीता कच्छप समेत 3 गिरफ्तार
    Next Article सीएम शिवराज ने कोरोना वॉरियर्स को प्रणाम करते हुए कहा-दोस्तों, मैं ठीक हूं
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version