Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन
    Top Story

    कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 26, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     देश भर में रविवार को 21वां ‘कारगिल विजय दिवस’ मनाया जा रहा है। भारतीय सेना के बहादुर जवानों ने कारगिल युद्ध जीतने के लिए दुर्गम बाधाओं, दुश्मन के इलाकों, विपरीत मौसम और कठिनाइयों को पार करते हुए दुश्मन के कब्जा करने के इरादों को नाकाम कर दिया था। भारतीय सेना ने 26 जुलाई, 1999 को ‘ऑपरेशन विजय’ की सफलता की घोषणा करते हुए तीन महीने लंबे युद्ध के समाप्ति की घोषणा की थी। कारगिल विजय दिवस पर रविवार को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जाकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक, सैन्य बलों के प्रमुख (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और तीनों सेना प्रमुखों ने वीर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट करके शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी।
    इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट करके लिखा था कि कारगिल विजय दिवस की 21वीं वर्षगाांठ पर मैं कठिनतम परिस्थितियों में देश के लिए लड़ने वाले वीर जवानों को सलाम करता हूं। नेशनल वार मेमोरियल पर श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद रक्षा मंत्री ने कहा कि कारगिल विजय दिवस गौरवशाली परंपरा का उत्सव है।देश इन रणबांकुरों के बलिदान को कभी नहीं भूलेगा। कारगिल विजय दिवस भारत के स्वाभिमान, अद्भुत पराक्रम और दृढ़ नेतृत्व का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कारगिल विजय दिवस वास्तव में उत्कृष्ट सैन्य सेवा, अनुकरणीय वीरता और बलिदान की भारत की गौरवशाली परंपरा का उत्सव है। हमारे सशस्त्र बलों के अटूट साहस और देशभक्ति ने सुनिश्चित किया है कि भारत सुरक्षित और सुरक्षित है। कारगिल विजय दिवस केवल एक दिन नहीं है बल्कि भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम का विजयोत्सव है। उन्होंने वार मेमोरियल की विजिटर बुक में अपना सन्देश भी लिखा।
    रक्षा राज्य मंत्री श्रीपद नाइक ने कहा कि कारगिल विजय दिवस पर मैं उन वीरों को नमन करता हूं जो सब कुछ समर्पित करके भी भारत की रक्षा करते हैं। कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं l हमारे सभी बहादुर सैनिकों को मेरा संदेश, हम आपके और आपके परिवार वालोंका बलिदान माप नहीं सकते हैं, लेकिन हम यह भी चाहते हैं कि आप उस ऊंचाई को छू ले जहां हम अनुसंधान, नवाचार और प्रौद्योगिकी द्वारा रक्षा में सर्वोच्च शक्ति बन जाएं। जय हिंद।
    उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने ट्वीट कर कहा, “आज ‘ऑपरेशन विजय’ की 21वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय सेना के शौर्य को सादर नमन करता हूं जिसके साहस और वीरता ने कारगिल युद्ध में, राष्ट्र के लिए विजय कीर्ति अर्जित की।” एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि कारगिल युद्ध में वीरगति को प्राप्त सैनिकों को मेरी श्रद्धांजलि, जिन्होंने देश की एकता और संप्रभुता की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। राष्ट्र उनके शौर्य और उनके परिजनों के धैर्य के प्रति सदैव कृतज्ञ रहेगा।
    गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, कारगिल विजय दिवस भारत के स्वाभिमान, अद्भुत पराक्रम और दृढ़ नेतृत्व का प्रतीक है। मैं उन शूरवीरों को नमन करता हूं, जिन्होंने अपने अदम्य साहस से कारगिल की दुर्गम पहाड़ियों से दुश्मन को खदेड़ कर वहां पुनः तिरंगा लहराया। मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पित भारत के वीरों पर देश को गर्व है।
    लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने ट्वीट कर कहा, कारगिल युद्ध हमेशा हमारे जवानों की मजबूत इच्छाशक्ति और संकल्प के लिए याद किया जाएगा, जिसके साथ उन्होंने दुनिया के सबसे कठिन इलाकों में से एक में दुश्मन सेना को हराया था। यह जीत सदैव देशभक्ति का संचार करेगी और हमें अपनी मातृभूमि के लिए बलिदान करने के लिए प्रेरित करेगी।
    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा “आज ही के दिन भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ कर कारगिल में टाइगर हिल पर तिरंगा लहराया था। पूरे देश को कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं। देश के सभी वीर शहीदों, सैनिकों को नमन जिन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना मातृभूमि की रक्षा की।”
    राहुल गांधी ने कहा, कारगिल विजय दिवस पर मैं उन वीरों को नमन करता हूँ जो सब कुछ समर्पित करके भी भारत की रक्षा करते हैं। जय हिंद।
    भारतीय वायु सेना ने भी अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर लिखा कि “भारतीय वायुसेना कारगिल युद्ध के जांबाजों की बहादुरी, साहस एवम् निःस्वार्थ त्याग को नमन करती है।”  केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने भी कारगिल विजय दिवस बहादुर सैनिकों के अनुकरणीय साहस और वीरता को सलाम किया जिन्होंने देश की अखंडता को बनाए रखने और सुरक्षित रखने के लिए मौसम की बाधाओं के खिलाफ पड़ोसी घुसपैठियों से बहादुरी से लड़ाई लड़ी।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रवासी श्रमिकों ने लिया ‘आत्मनिर्भर भारत’ के मूल मंत्र को आत्मसात करने का संकल्प
    Next Article देश में पिछले 24 घंटों में किए गए 4 लाख 42 हजार से ज्यादा किए गए कोरोना के टेस्ट
    sonu kumar

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी

      June 8, 2025

      भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version