Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, June 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»अन्य खबर»श्रीराम मंदिर: पांच अगस्त को लेकर फूले नहीं समा रहे इंजीनियरिग के छात्र शलभ विक्रम साहू
    अन्य खबर

    श्रीराम मंदिर: पांच अगस्त को लेकर फूले नहीं समा रहे इंजीनियरिग के छात्र शलभ विक्रम साहू

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 26, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     जन्मदिन ऐसा हो की पूरा विश्व याद करे। ऐसा सौभाग्य, सौभाग्यशाली लोगों को ही मिलता है। मैं धन्य हो गया कि मेरे जन्मदिन पर श्रीराम जन्मभूमि का शिलान्यास होने जा रहा है। कहा कि मैं पांच सौ एक रुपए दान करने का संकल्प लेकर कितना खुश हूँ, शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता।
     ये बातें जिले के सनहा गांव के मूल निवासी एवं मकैनिकल इंजीनियरिंग के अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे शलभ विक्रम साहू ने हिन्दुस्थान समाचार से बातचीत में कहा है। श्री साहू लखनऊ पॉलीटेक्निक कॉलेज लखनऊ से अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं। अंतिम सेमेस्टर की अभी परीक्षा नहीं हुई है। इसे लेकर असमंजस में पड़े हैं।
     उन्होंने कहा कि पांच अगस्त को जन्मदिन आने वाला है। कोरोना महामारी के इस संकट की घड़ी में जन्मदिन पर कुछ किया भी नहीं जा सकता है। परंतु प्रभु श्रीराम के मंदिर शिलान्यास ने जन्मदिन को हमेशा-हमेशा के लिए यादगार बना दिया। जो कभी भुलाया नहीं जा सकता है। पांच अगस्त 2020 का दिन इतिहास के पन्नों में दर्ज होगा। श्रीराम मंदिर का शिलान्यास ऐसे शुभ घड़ी पर हो रहा है कि पूरा विश्व जन्मजन्मान्तर तक इस तिथि को याद करेगा।
     – बच्चा-बच्चा राम का, जन्मभूमि के काम का
     शलभ ने कहा की जन्मदिन पर मैं अपने जेब खर्च से पाँच सौ एक रुपये का दान “राम मंदिर तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट” के नाम से बैंक में स्थांनातरित कर दूंगा। मेरी प्राथमिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर ग्राम भारती परतोष धम्मौर में हुई है एवं इंटरमीडिएट की पढ़ाई सरस्वती विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कॉलेज सुल्तानपुर से हुई है। बताया कि एक समय था कि विद्यालय में गीत गाया जाता था ‘बच्चा-बच्चा राम का जन्मभूमि के काम का।’ कहा कि गीत की लाइन आज भी याद है। यह शुभ अवसर हमें मिला है इसको हम कैसे छोड़ सकते हैं।
     शलभ की माता रजनी गुप्ता कहती हैं कि बेटे के जन्मदिन पर श्रीराम मंदिर का शिलान्यास हो रहा है इससे अधिक यादगार पल और क्या हो सकता है। ये पल उन सभी के लिए यादगार का पल होगा, जिनका जन्मदिन पांच अगस्त को है। जिनकी संतानें पांच अगस्त को पैदा होंगी उनके लिए भी ये दिन खुशियों भरा होगा। ऐसे लोग बहुत ही सौभाग्यशाली होंगे।
    – जननी और जन्मभूमि स्वर्ग से महान
     श्री राम जन्मभूमि मंदिर का शिलान्यास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर की पहली ईंट रखकर 5 अगस्त को करेंगे। इसके बाद मंदिर निर्माण शुरू हो जाएगा। 500 वर्ष हो गए। भगवान राम को उनकी जन्मभूमि पर उनका घर, उनका मंदिर नहीं मिला। जब श्रीराम ने रावण का वध करके लंका पर विजय पाई थी, तब लक्ष्मण ने उनसे पूछा था कि लंका सोने की है? हम विजयी हुए हैं, क्यों ना आप ही लंका के राजा बनें, तब श्रीराम ने कहा था ‘अपि स्वर्णमयी लङ्का न मे लक्ष्मण रोचते। जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी। अर्थात ‘लक्ष्मण! यद्यपि यह लंका सोने की बनी है, फिर भी इसमें मेरी कोई रुचि नहीं है, क्योंकि जननी और जन्मभूमि स्वर्ग से भी महान हैं।’
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने कारगिल शहीदों को किया नमन
    Next Article भारतीय जल सीमा में घुसे मछुआरों को बीएसएफ ने पकड़ा, बांग्लादेश को लौटाया
    sonu kumar

      Related Posts

      इतिहास के पन्नों में 25 दिसंबरः रूसी टेलीविजन पर हुई थी नाटकीय घोषणा- सोवियत संघ अस्तित्व में नहीं रहा

      December 24, 2024

      इतिहास के पन्नों में 23 दिसंबरः उस दिन को याद कर आज भी सिहर उठते हैं लोग जब देखते-देखते जिंदा जल गए 442 लोग

      December 22, 2024

      इतिहास के पन्नों में 22 दिसंबरः रुड़की-पिरान कलियर तक चली थी भारत की पहली मालगाड़ी

      December 21, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version