Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, October 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»गौ हत्या और तस्करी के विरुद्ध हो कठोर कार्रवाई : विहिप
    Top Story

    गौ हत्या और तस्करी के विरुद्ध हो कठोर कार्रवाई : विहिप

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     विश्व हिन्दू परिषद् (विहिप) ने देश में बढ़ती गौ तस्करी और गौ हत्या की घटनाओं पर चिंता जताई है। विहिप ने मांग की है कि राज्य सरकारें और स्थानीय पुलिस-प्रशासन इन घटनाओं के विरुद्ध न सिर्फ कठोर कार्रवाई करें बल्कि भविष्य में इनकी पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाएं।
    विहिप के केन्द्रीय महामंत्री मिलिंद परांडे ने रविवार को जारी विज्ञप्ति में कहा कि हाल ही में ओडिशा के बालेश्वर में, गुजरात के वडोदरा, भारूच एवं वलसाड में तथा महाराष्ट्र के अमरावती सहित देश के अनेक हिस्सों में बकरीद से ठीक पूर्व बढ़ी गौ-तस्करी की घटनाएं तो वे हैं जिनमें विहिप-बजरंगदल कार्यकर्ताओं व अन्य गौ-रक्षकों की मदद से गौवंश को बचाकर प्रकाश में लाया गया, किन्तु इनके अतिरिक्त भी देश के अनेक भागों से गौ तस्करी की सूचनाएं आए दिन प्राप्त होती रहती हैं।
    परांडे ने कहा कुछ राज्यों में गौहत्या रोधी कानून लचर हो सकता है, लेेेकिन अधिकांश में कठोर कानून के बावजूद पुलिस-प्रशासन के लचर रवैए, लापरवाही या मिलीभगत से गौ हत्यारे और गौ तस्कर सक्रिय हैं। इन क्षेत्रों में गौ रक्षकों को मजबूरी में अपने प्राण संकट में डालकर सड़कों पर उतरना पड़ता है, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि अनेक बार मुस्लिम उलेमाओं के गौकसी विरोधी बयानों के बावजूद बकरीद से पूर्व इस प्रकार की घटनाओं में विगत कुछ वर्षों में वृद्धि ही देखने में आई है। इसलिए मुस्लिम समुदाय के विद्वानों, नेताओं व वरिष्ठ लोगों को भी अपने समाज के प्रबोधन के लिए गंभीरता से कदम उठाने चाहिए। हिन्दू समाज गौ रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और किसी भी कीमत पर हम गौ हत्या या गौ तस्करी नहीं होने देंगे।
    विहिप महामंत्री परांडे ने मांग की है कि सभी राज्य सरकारें, पुलिस-प्रशासन गौ हत्यारों और गौ तस्करों के विरुद्ध कठोरता से स्वत: कार्रवाई करें जिससे गौ रक्षकों को सड़कों पर आने के लिए मजबूर न होना पड़े। कुछ राज्यों में बकरीद के अवसर पर वाहनों में जानवरों को लाने-लेजाने की अधिकतम संख्या में जो ढील दी जाती है उसे प्रतिबंधित किया जाए।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदेश सेवा करना चाहते हैं कारगिल शहीदों के बच्चे
    Next Article ‘मन की बात’ सुनने के बाद बोले सीएम त्रिवेन्द्र, राष्ट्रहित में काम करने की प्रेरणा देता है पीएम का सम्बोधन
    sonu kumar

      Related Posts

      पुलिस को नक्सल अभियान में मिली बड़ी सफलता, भारी मात्रा में हथियार सहित अन्य सामान बरामद

      October 13, 2025

      घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू

      October 13, 2025

      महुदा इंटर महाविद्यालय: एक शिक्षण संस्थान की बेबसी की कहानी

      October 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पूर्व आईपीएस अधिकारी शिवदीप लांडे अररिया विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे चुनाव, कटवाया एनआर
      • नए आपराधिक कानून बनाएंगे भारत में दुनिया की सबसे आधुनिक न्याय प्रणाली : अमित शाह
      • इडी ने कफ सिरप मौत मामले में श्रीसन फार्मा के सात ठिकानों पर की छापेमारी
      • मंगोलिया के राष्ट्रपति की भारत यात्रा के बीच कांग्रेस ने लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने की मांग दोहराई
      • बैंकाक से काठमांडू आए तीन भारतीयों के पास मिली 11 किलो ड्रग्स, एयरपोर्ट से गिरफ्तार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version