Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»सुशांत सिंह राजपूत डेथ मिस्ट्री: क्या रिया की ब्लैकमेलिंग से परेशान थे सुशांत ?
    बॉलीवुड

    सुशांत सिंह राजपूत डेथ मिस्ट्री: क्या रिया की ब्लैकमेलिंग से परेशान थे सुशांत ?

    sonu kumarBy sonu kumarJuly 31, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    एक हसीना थी एक दीवाना था, दीवाना हसीना की मोहब्बत में फिदा था, लेकिन हसीना की चाहत तो कुछ और ही थी, हसीना की चाहतों को पूरा करते करते दीवाना चल बसा और हसीना खामोश देखती रही। कुछ ऐसी ही कहानी इन दिनों सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती की नजर आ रही हैं।

    दोनों की मुलाकात साल 2012 में हुई थी। उस समय दोनों ने यशराज फिल्मस के साथ एक कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था, सुशांत यशराज की शुद्ध देसी रोमांस कर रहे थे, वहीं रिया चक्रवर्ती जो इससे पहले साउथ फिल्मों में काम करती थी, वो यशराज की फिल्म मेरी डैड की मारुति से अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही थी। उस समय सुशांत एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे के साथ रिलेशन में थे। रिया और सुशांत की दोस्ती बढ़ने लगी और इसका असर सुशांत-अंकिता के रिलेशन पर पड़ा और वो टूट गया।

    सुशांत और रिया लंबे समय से साथ थे, लेकिन दोनों की डेटिंग की खबरें पिछले साल अगस्त में आना शुरू हुई, जब दोनों लद्दाख छुट्टियां मनाने गए थे। रिया फिल्म इंडस्ट्री में पिछले 8 सालों से हैं, लेकिन अभी भी अपनी पहचान नहीं बना पाई हैं और स्ट्रगल कर रही हैं। उन्होंने मुकेश भट्ट के प्रोडक्शन हाउस में बनी फिल्म जलेबी में काम किया था, लेकिन ये फिल्म भी उन्हें स्टारडम ना दिला सकीं, लेकिन जैसे ही रिया का नाम सुशांत के साथ जुड़ा, वो रातों-रात मीडिया में आने लगी।

    जो स्टारडम रिया को उनकी फिल्में ना दिला सकीं, वो सुशांत के साथ रिलेशन ने उन्हें दिला दिया। इसके बाद तो रिया सुशांत के साथ अपनी फोटोज शेयर करने लगी। हालांकि दोनों ने ही कभी अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियली कंफर्म नहीं किया। सुशांत के निधन के बाद जाकर रिया ने अपने बयान में कबूला की वो दोनों रिलेशन में थे। सुशांत ने सुसाइड से एक रात पहले भी रिया को फोन किया था, लेकिन सुशांत के पिता के अनुसार रिया कुछ दिन पहले ही सुशांत से झगड़ा करके गई थी और सुशांत का नंबर ब्लॉक कर दिया था।

    सुशांत रिया की लव स्टोरी जितनी उलझी हुई लग रही है, उसे कहीं ज्यादा उलझी हुई है। सुशांत के साथ रिया ने अपना एक ज्वाइंट अकाउंट खोला था। इसके अलावा रिया और सुशांत ने कई कंपनियां भी खोली थी, जिनमें रिया या उनका परिवार का कोई और सदस्य डायरेक्टर की पोस्ट पर था। सुशांत के पिता के अनुसार पिछले एक साल में सुशांत के अकाउंट से 15 करोड़ की हेरा फेरी हुई। अब इसका शक भी सीधा-सीधा रिया पर जाता है। क्योंकि सुशांत के क्रेडिट कार्ड से लेकर बैंक अकाउंट तक सब कुछ रिया हैंडल कर रही थी, लेकिन सुशांत ने कभी रियक्ट नहीं किया। सुशांत के सुसाइड से 3-4 दिन पहले रिया ज्वैलरी, क्रेडिट कार्ड, जरूरी कागजात और मेडिकल रिपोर्ट लेकर चली गई थी। सुशांत के पिता के अनुसार रिया ने सुशांत को ब्लैकमेल किया कि अगर उन्होंने कुछ भी किया तो वो उनकी मेडिकल रिपोर्ट पब्लिक कर देंगी।

    अब सुशांत के सुसाइड केस में रिया चक्रवर्ती गुनाहगार हैं या नहीं ये तो आने वाले समय में पता चलेगा, लेकिन मौजूदा समय में वो इस केस में सबसे ज्यादा शक के घेरे में हैं और इसी एंगल से बिहार पुलिस अपनी जांच कर रही हैं। 

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसुशांत सिंह राजपूत केस: एक्शन में आई बिहार पुलिस, मुंबई पहुंचकर कर रही है छानबीन
    Next Article नागिन 5 का फर्स्ट प्रोमो रिलीज, हिना का कातिलाना अंदाज उड़ा देगा होश
    sonu kumar

      Related Posts

      बॉक्स ऑफिस पर ‘हाउसफुल-5’ का जलवा, 100 करोड़ के क्लब में शामिल

      June 10, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर ‘ठग लाइफ’ की रफ्तार थमी, फिल्म को नहीं मिला दर्शकों का प्यार

      June 10, 2025

      ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version