Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»​चीन ने तैनात किए खतरनाक बॉम्बर एयरक्राफ्ट
    Top Story

    ​चीन ने तैनात किए खतरनाक बॉम्बर एयरक्राफ्ट

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 3, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    भारत और चीन के सैन्य कमांडर रविवार को जहां एक तरफ पांचवें दौर की अहम बैठक लद्दाख में चीन की ओर स्थित मॉल्डो में कर रहे हैं तो वहीं दूसरी तरफ ताजा सेटेलाइट तस्वीरों में खुलासा हुआ है कि पीपल्स लिबरेशन आर्मी ने अपने ​​काशगर एयरबेस पर 6 शियान एच-6 बॉम्बर तैनात कर रखे हैं। भारत और चीन के बीच सबसे विवादित क्षेत्र पूर्वी लद्दाख की पैंगॉन्ग झील से काशगर एयरबेस की 690 किमी. दूरी है। एक ओर चीन वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारत के साथ शांति और स्थिरता कायम करने के लिए बैठक कर रहा है तो दूसरी ओर पीपल्स लिबरेशन आर्मी सीमा के पास ही अपनी ताकत बढ़ाती जा रही है।
    इंटेलीजेंस विश्लेषक डेट्रेसफा (Detresfa) ने भारत और चीन के बीच लद्दाख गतिरोध की वास्तविकता जानने के लिए उपग्रह से तस्वीरें लेकर एक ओपन-सोर्स रिपोर्ट तैयार की है। इन सेटेलाइट तस्वीरों में दिखाई दिया है कि चीन के काशगर एयरबेस पर 6 शियान एच-6 बॉम्बर दो 2 पेलोड के साथ खड़े हैं, जो परमाणु हथियार ले जाने की क्षमता रखते हैं। इनमें मिसाइल होने की भी आशंका जताई गई है। लद्दाख से इस बेस की दूरी करीब 600 किमी. है जबकि एच-6 की रेंज 6 हजार किमी. है। ऐसे में यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि चीन ने अपने इन सैन्य हथियारों और विमानों को भारत के साथ चल रहे सीमा विवाद की वजह से तैनात किया है। एयरबेस पर 12 शियान जेएच-7 फाइटर बॉम्बर खड़े दिखाई दिए हैं, जिनमें से दो पर पेलोड हैं। इसके अलावा 3530 किलोमीटर तक मारक क्षमता वाले 4 ​​शेनयान्ग जे11/16 फाइटर प्लेन भी एयरबेस पर तैनात हैं। चीन ने हाल ही में एच-6जे और एच-6जी विमानों के साथ साउथ चाइना सी में भी ड्रिल की है। चीन के इस युद्धाभ्यास में शामिल एच-6जे सात वाईजे-12 सुपरसोनिक एंटी शिप क्रूज मिसाइल ले जा सकते हैं​​।
     
    ​लद्दाख ​में किसी भी तरह की कार्यवाही करने के लिए ​चीनी वायुसेना के पास तीन ​​एयरबेस ​​काशगर, ​होटान ​​और नग्री गुरगुंसा​ ​हैं, जहां से उसके फाइटर एयरक्राफ्ट कार्रवाई कर सकते हैं​​।​ ​फिर भी ​इन​ ​एयरबेस​ ​से भारत के खिलाफ कार्रवाई करने की क्षमताएं सीमित हैं​​। ​लेह से ​काशगर की दूरी 625 किमी​.​, ​होटान की दूरी 390 किमी​.​ और गुरगुंसा की दूरी 330 किमी​.​ है​​। ​ये सभी तिब्बत में 11000 फीट से ज्यादा ऊंचाई पर स्थित हैं​​। ​​सेटेलाइट की तस्वीरों में चीनी वायुसेना के एयरबेस ​​काशगर​ ​​पर भले ही 4 शेनयान्ग खड़े दिखाई दिए हों लेकिन इस समय चीन के पास 250 ​​शेनयान्ग फाइटर प्लेन हैं जो 2500 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ान भर सकते हैं। यह प्लेन रूस की एसयू 27 एसके का लाइसेंस वर्जन है, जो हवाई क्षेत्र के साथ-साथ जमीन पर भी हमला करने में सक्षम है। इस फाइटर में 30 मिमी. की एक कैनन भी लगी हुई है। जबकि इसके 10 हार्ड प्वॉइंट पर कई तरह की मिसाइलें लगाई जा सकती हैं​​।
     
    इससे पहले इसी इंटेलीजेंस विश्लेषक की ओपन-सोर्स रिपोर्ट और सेटेलाइट की तस्वीरों से खुलासा हुआ था कि चीन ने भारत से लगी सीमा के नजदीक कम से कम 8 एयरबेस या हेलीपैड को एक्टिवेट किया है, जहां से वह अपनी युद्धक गतिविधियों को जारी रख सकता है। हाल में ही शिनजियांग प्रांत में स्थित होटान एयरबेस पर तैनात चीनी फाइटर जेट और अवाक्स प्लेन की सेटेलाइट तस्वीरें सामने आईं थीं। इस एयरपोर्ट पर भी शेनयांग जे-8 इंटरसेप्टर एयरक्राफ्ट और शेयनांग की फाल्कर एयरक्राफ्ट की तैनाती की गई है। इसके अलावा शनाक्सी वाई-8जी और केजे-500 अवाक्स को यहां तैनात किया गया है। दरअसल चीन का यह ​​होटान एयरबेस अत्याधिक ऊंचाई पर है, जिसकी वजह से चीन इस इलाके में हवाई शक्ति के मामले में भारत से कमजोर है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसुशांत केस पर बोले बिहार के DGP- दाल में कुछ काला है
    Next Article टिड्डियों के प्रकोप को राष्ट्रीय आपदा घोषित करें केंद्र सरकार: गहलोत
    shivam kumar

      Related Posts

      रांची में SIR अभियान तेज, सुबह 6 बजे घर-घर पहुंचेंगे BLO

      July 5, 2026

      गढ़वा में पुलिस का बड़ा एक्शन, अर्धनिर्मित मकान में हो रही गांजा की खेती का भंडाफोड़

      July 5, 2026

      नियम तोड़ने वाले पब-बार पर छापेमारी, लाइसेंस और संचालन व्यवस्था की हुई जांच

      July 5, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नोएडा में शेयर बाजार निवेश के नाम पर 35 लाख की साइबर ठगी
      • राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में जांच तेज, जेल में 5 आरोपियों से शुरू हुई पूछताछ
      • वाराणसी: नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी, पुलिस ने रुकवाया ‘मेडलियन ज्वेलर्स’ का कार्यक्रम
      • 61 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बने आमिर खान
      • प्रयागराज में सीएम योगी का मेगा इवेंट: 6 जुलाई को करेंगे तीन महान विभूतियों की प्रतिमाओं का अनावरण
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version