Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सुशांत आत्महत्या मामले का जवाब देश मांग रहा है: देवेंद्र फडणवीस
    Top Story

    सुशांत आत्महत्या मामले का जवाब देश मांग रहा है: देवेंद्र फडणवीस

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 4, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले का जवाब पूरा देश मांग रहा है। इसका जवाब राज्य सरकार को देना चाहिए। इस मामले पर वह किसी भी तरह की राजनीति नहीं करना चाहते हैं।
    देवेंद्र फडणवीस ने सोमवार को पत्रकारों को बताया कि मुंबई पुलिस पूरी तरह सक्षम है। इसी पुलिस के साथ उन्होंने 5 साल तक काम किया है। लेकिन इस समय ऐसा लग रहा है कि मुंबई पुलिस राजनीति दबाव में काम कर रही है। फडणवीस ने कहा कि मुंबई पुलिस की वजह से ही मुंबई पूरी तरह सुरक्षित है,इसमें किसी भी तरह का शक नहीं है। लेकिन बिहार पुलिस को जिस तरह से असहयोग मिल रहा है,यह पुलिस की भूमिका को अनायास शक में ला रहा है।
    देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इससे पहले केरल के डॉक्टर मुंबई में आए थे। कानपुर कांड के आरोपित विकास दूबे के साथियों को पकडऩे के लिए उत्तरप्रदेश पुलिस भी मुंबई आई थी और दो आरोपितों को यहां से ले गई थी। लेकिन किसी को भी क्वारंटीन नहीं किया गया था। सिर्फ सुशांत आत्महत्या मामले की जांच करने आए बिहार के पुलिस अधीक्षक को मुंबई में क्वारंटीन किया गया है। यह अपने आपमें शक करने के लिए काफी है। इससे पहले बिहार पुलिस के जवान इस मामले की यहां जांच कर रहे थे। इसलिए इस मामले में राज्य सरकार को सही जवाब जनता को देना चाहिए।
    उल्लेखनीय है कि सोमवार को ही देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने कहा था कि सुशांत आत्महत्या मामले की जिस तरीके से जांच हो रही है,उससे मुंबई अब निर्दोष व सीधे-सादे लोगों के रहने लायक सुरक्षित नहीं रह गई है। इसके बाद शिवसेना की ओर से अमृता को पुलिस सुरक्षा वापस करने संबंधी बयानबाजी की गई थी। इसके बाद देवेंद्र फडणवीस ने मुंबई पुलिस की तारीफ कर अमृता फडणवीस के बयान को हल्का फुल्का करने का प्रयास किया है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनिशंक ने 6 से 8वीं कक्षा तक के लिए जारी किया वैकल्पिक एकेडमिक कैलेंडर
    Next Article नए-नए एमपी और केन्द्रीय मंत्री बने थे, इसलिए जल्दबाजी में कर गए चूक: गहलोत
    sonu kumar

      Related Posts

      ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़

      June 9, 2025

      ठग लाइफ की कमाई में गिरावट थमी नहीं, 4 दिनों में कुल कलेक्शन 36.90 करोड़ रुपये

      June 9, 2025

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version