Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»प्रधानमंत्री मोदी ने हनुमानगढ़ी में किया दर्शन पूजन, राम दर्शन की ली आज्ञा
    Breaking News

    प्रधानमंत्री मोदी ने हनुमानगढ़ी में किया दर्शन पूजन, राम दर्शन की ली आज्ञा

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 5, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन कार्यक्रम में बुधवार को शामिल होने पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन किया। प्रधानमंत्री इस दौरान मास्क पहने हुए थे। नरेन्द्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने हनुमानगढ़ी में दर्शन और आरती की इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके साथ मौजूद रहे।
    प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने इसके बाद हनुमान जी की प्रक्रिमा की। प्रधानमंत्री ने श्रद्धाभाव से हनुमानगढ़ी को निहारा। इस दौरान उन्हें मन्दिर की परम्परा के अनुरूप साफा और मुकुट पहनाया गया। उन्होंने हाथ जोड़कर इस पर अभिवादन किया। अयोध्या में भगवान राम के दर्शन करने से पहले उनके सबसे प्रिय भक्त हनुमानजी के दर्शन और उनकी आज्ञा लेना जरूरी है। मान्यता है कि प्रभु राम ने हनुमानगढ़ी में राजा के रूप में विराजमान हनुमान जी का राजतिलक किया था। हनुमानजी एक गुफा में निवास कर रामजन्मभूमि और अयोध्या की रक्षा करते हैं। भूमि पूजन के दिन हनुमान जी महाराज का विभिन्न प्रकार के पुष्पों से विशेष शृंगार किया गया।
    हनुमानगढ़ी मंदिर अयोध्या का प्रमुख मंदिर है। यहां भगवान राम के सबसे प्रिय भक्त हनुमानजी का वास है। इस मंदिर में बाल हनुमानजी की प्रतिमा है जो कि 6 इंच की है। हनुमानगढ़ी का मंदिर एक टीले पर बसा है। बाल हनुमानजी के दर्शन के लिए करीब 76 सीढ़ियां चढ़कर प्रधानमंत्री उनके दर्शन के लिए पहुंचे। इस दौरान वह बेहद उत्साह में नजर आए।
    प्रधानमंत्री मोदी पारम्परिक हिन्दू वेशभूषा धोती-कुर्ता में हैं। हिन्दू धर्म में पूजा के समय धोती-कुर्ता का विशेष महत्व है। श्रीराम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री ने इसे विशेष रूप से धारण किया है। इससे पहले अयोध्या के साकेत कॉलेज के हेलीपैड पर लैंडिंग के बाद प्रधानमंत्री का सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए स्वागत किया गया।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत ने पाकिस्तान के नए नक्शे पर दी तीखी प्रतिक्रिया, ‘राजनीतिक मूर्खता’ बताया
    Next Article मोदी ने रामलला के किए दर्शन, साष्टांग किया प्रणाम
    sonu kumar

      Related Posts

      झारखंड पुलिस ने राज्य को अमन साहू के आतंक से मुक्त कराया

      March 11, 2025

      सीता सोरेन पर जानलेवा हमले की कोशिश, पूर्व पीए करने वाला था फायरिंग, गिरफ्तार

      March 7, 2025

      महाकुंभ के सेक्टर 19 में लगी भीषण आग से कई टेंट जले

      January 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • फ्लाईओवर का नामकरण मदरा मुंडा के नाम पर करने की मांग
      • पूर्व पार्षद सलाउद्दीन को हाई कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
      • झारखंड मंत्रिपरिषद् की बैठक 20 को
      • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के साथ प्रशिक्षु अधिकारियों की शिष्टाचार भेंट
      • हिमाचल के लिए केंद्र से 2006 करोड़ रुपये की मंजूरी, जेपी नड्डा ने जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version