Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»राज्य के 10 हजार मेडिकल कर्मियों की हड़ताल जारी 
    Breaking News

    राज्य के 10 हजार मेडिकल कर्मियों की हड़ताल जारी 

    azad sipahiBy azad sipahiAugust 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    समान काम समान वेतन की कर रहे मांग

    आजाद सिपाही संवाददाता

    रांची। झारखंड में कोरोना चरम पर है। इस बीच राज्य के 10 हजार से ज्यादा अनुबंधित पारा मेडिकल कर्मचारी बुधवार से ही हड़ताल पर चले गये हैं। गुरुवार को भी इनकी हड़ताल जारी रही। इनकी हड़ताल के कारण कोविड जांच में कमी अ गयी है। कई जिलों में स्वाब टेस्टिंग बंद है। झारखंड अनुबंधित पारा चिकित्साकर्मी संघ का कहना है कि राज्य सरकार हड़ताल खत्म करने के लिए कोई पहल नहीं कर रही है।

    हड़ताली कर्मचारियों ने 750 लैब टेक्नीशियन भी

    कोरोना काल में सैंपल लेने से रिपोर्टिंग तक की जिम्मेदारी अनुबंधित पारा मेडिकल कर्मी ही संभाल रहे हैं। हड़ताल पर जाने वालों में 750 लैब टेक्नीशियन भी हैं। ऐसे में अब कोरोना की जांच प्रभावित हो रही है। इसी बीच संघ से जुड़े एएनएम और जीएनएम ने भी बीते मंगलवार को सांकेतिक हड़ताल कर सरकार को अल्टीमेटम दिया है कि अगर दो दिन में उनकी मांगें नहीं मानी गयी, तो वे भी हड़ताल पर चले जायेंगे।

    विभाग ने दी कड़ा कदम उठाने की चेतावनी

    इस बीच स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव डॉ नितिन कुलकर्णी ने आपदा के समय स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल को अनुचित करार दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर अनुबंधित स्वास्थ्यकर्मियों ने हड़ताल वापस नहीं ली तो सरकार उनके खिलाफ कोई ठोस कदम उठा सकती है।

    अनुबंधित पारा मेडिकल कर्मचारियों की मांग

    अनुबंधित पारा मेडिकल कर्मियों को स्थायी करें। स्थायी होने तक समान काम समान वेतन लागू करें।इपीएफ की कटौती हो और आउटसोर्सिंग कर्मियों के बकाए का भुगतान हो। कोविड-19 में लगे कर्मियों को बिहार, हरियाणा और ओडिशा जैसा अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि मिले। अनुबंध कर्मियों की मौत पर वह सारे लाभ मिले, जो स्थायी कर्मचारी को मिलते हैं।

    हड़ताल को माना जा सकता है आपराधिक मामला

    आपदा प्रबंधन विभाग के पूर्व सलाहकार कर्नल संजय श्रीवास्तव ने कहा कि कोविड-19 को केंद्र सरकार ने आपदा घोषित कर रखा है। आपदा की इस घड़ी में हड़ताल पर जाना सही नहीं है। आपदा प्रबंधन एक्ट-2005 की धारा 51 से 60 तक में जो प्रावधान हैं, उसके अनुसार इस हड़ताल को आपराधिक मामला माना जा सकता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजमशेदपुर में रामधुन बंद कराने पर डीजीपी ने दिया कार्रवाई का आदेश
    Next Article आगंतुकों की संख्या सीमित रखते हुए आयोजित होंगे स्वतंत्रता दिवस समारोह
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल

      May 23, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात

      May 23, 2025

      मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version