Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, June 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»बर्थडे स्पेशल 14 अगस्त: बॉलीवुड की रॉकस्टार सुनिधि चौहान कल मनाएंगी अपना 37वां जन्मदिन
    बॉलीवुड

    बर्थडे स्पेशल 14 अगस्त: बॉलीवुड की रॉकस्टार सुनिधि चौहान कल मनाएंगी अपना 37वां जन्मदिन

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 13, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    मशहूर सिंगर सुनिधि चौहान आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। अपनी गायिकी से लाखों दिलों को जीतने वाली सुनिधि चौहान का जन्म 14 अगस्त, 1983 को नई दिल्ली में हुआ था। उनका असली नाम निधि चौहान था जिसे बाद में कल्याणजी विरजी शाह ने बदलकर सुनिधि चौहान करने की सलाह दी थी जिसके बाद निधि बन गई सुनिधि। गायिकी के क्षेत्र में अपना लोहा मनवा चुकी सुनिधि ने महज चार साल की उम्र में अपने करियर की शुरुआत की थी। चार साल की उम्र में ही सुनिधि ने सिंगिंग पर आधारित एक स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उस समय सुनिधि की प्रतिभा को एक टीवी एंकर तबस्सुम ने पहचाना और उनके माता-पिता को मुंबई आने का न्योता दिया। इसके बाद 11 साल की उम्र में सुनिधि अपने माता-पिता के साथ मुंबई आ गई।
    तब तबस्सुम ने सुनिधि को कल्याणजी विरजी शाह और आनंदजी वीरजी शाह से मिलवाया। सुनिधि कल्याणजी की अकादमी में काम करने लगी और कुछ वर्षों में वह अपने लिटिल वंडर्स मंडली में एक प्रमुख गायिका बन गईं। 1996 में दूरदर्शन के रियलिटी शो मेरी आवाज सुनो में सुनिधि ने भाग लिया था। सुनिधि ने ये प्रतियोगिता जीती और लता मंगेशकर से ट्रॉफी ली। सुनिधि की आवाज को म्यूजिक डायरेक्टर आदेश श्रीवास्तव ने सुना और साल 1996 में आई फिल्म ‘शस्त्र’ में गाना ‘लड़की दीवानी देखो’ गाने का मौका दिया। इस गाने को आदेश श्रीवास्तव ने कम्पोज किया था। इस तरह से सुनिधि ने बॉलीवुड में इंट्री कर ली थी। इसके बाद सुनिधि को बॉलीवुड की कई फिल्मों में गाना गाने का मौका मिला, लेकिन उन्हें असली सफलता 1999 में आई फिल्म ‘मस्त’ के गाने ‘रुकी रुकी सी जिंदगी’ से मिली। यह गाना उस समय जबरदस्त हिट हुआ और इसी गाने के साथ सुनिधि बॉलीवुड के मशहूर सिंगर्स की लिस्ट में शामिल हो गई। इसके बाद सुनिधि ने बॉलीवुड में कई हिट गाने दिए।
    उन्होंने हिंदी के अलावा मराठी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल, पंजाबी, बंगाली, नेपाली और उर्दू में भी अपनी गायिकी की छाप छोड़ी। सुनिधि चौहान बॉलीवुड इंडस्ट्री में अब भी सक्रिय हैं। उनके द्वारा गाए कुछ प्रमुख गानों में पास बुलाती है (जानवर), महबूब मेरे (फिजा), धूम मचाले (धूम), गोरी गोरी (मैं हूं ना), मीठी मीठी बातें (आप की खातिर), डिस्कोवाले खिसको (दिल बोले हड़िप्पा), रात के ढाई बजे (कमीने), उड़ता तीतर (सांड की आंख), मसखरी (दिल बेचारा), रानी हिंदुस्तानी (शकुंतला देवी) आदि शामिल हैं।
    सुनिधि फिल्मों में गाना गाने के अलावा कई रियलिटी शोज की जज भी रह चुकी है, जिसमें इंडियन आइडल 5 और 6 भी शामिल हैं। सुनिधि चौहान की पहली शादी मात्र 18 साल की उम्र में कोरियोग्राफर और निर्देशक बॉबी खान से हुई थी, लेकिन यह रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल पाया और साल 2003 में दोनों अलग हो गए। सुनिधि ने 2012 में अपने दोस्त और संगीत निर्देशक हितेश सोनिक से की है। उनका एक बेटा तेग सोनिक है
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleअवंतीपोरा के जंगलों में आतंकियों के 2 ठिकाने ध्वस्त, गोला-बारूद और हथियार बरामद
    Next Article श्रीदेवी की 57वीं जयंती पर भावुक हुईं जाह्नवी कपूर, शेयर की खास तस्वीर
    sonu kumar

      Related Posts

      बॉक्स ऑफिस पर ‘कुबेर’ की रफ्तार धीमी, कारोबार में गिरावट दर्ज

      June 24, 2025

      ‘सितारे जमीन पर’ की कमाई में चौथे दिन आई गिरावट, 8.50 करोड़ रुपये कमाए

      June 24, 2025

      दूसरे दिन भी चला आमिर खान का जादू, फिल्म ‘सितारे ज़मीन पर’ ने की बंपर कमाई

      June 22, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची दंगा के आरोपित महबूब को अग्रिम जमानत देने से हाई कोर्ट का इनकार
      • ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का स्पेसक्राफ्ट से पहला संदेश- मेरे कंधे पे मेरा तिरंगा है…
      • खड़गे के बयान पर भाजपा का पलटवार, प्रधानमंत्री पर की गई टिप्पणी को निंदनीय बताया
      • आय से अधिक संपत्ति के मामले में बिक्रमजीत मजीठिया गिरफ्तार
      • शुभांशु शुक्ला एक्सिओम-4 मिशन के लिए रवाना
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version