Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»एलओसी से लापता जवान का पार्थिव शरीर आठ माह बाद मिला
    Breaking News

    एलओसी से लापता जवान का पार्थिव शरीर आठ माह बाद मिला

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 16, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     इस वर्ष जनवरी माह में हिमस्खलन के कारण भारत-पाकिस्तान सीमा पर लापता हुए 11 गढ़वाल राइफल्स के जवान राजेन्द्र सिंह नेगी की पार्थिव देह 15 अगस्त को श्रीनगर के गुलमर्ग में बर्फ के नीचे दबी मिल गई है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने नेगी के बलिदान को नमन करते हुए कहा, “शोक संतप्त परिवारजनों को भरोसा देता हूं कि सरकार उनके साथ हमेशा खड़ी है। जय हिंद, ॐ शांति।।”
     
    देहरादून निवासी शहीद राजेन्द्र सिंह नेगी का पार्थिव शरीर शनिवार को जम्मू-कश्मीर के बारामुला जिले के गुलमर्ग इलाके से बरामद हुआ है। फिलहाल उनके पार्थिव शरीर का जम्मू में सेना के बेस अस्पताल में कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है। इस पूरी प्रक्रिया में दो दिन का समय लगने की संभावना है। उनका पार्थिव शरीर दो दिन बाद यानी 18 अगस्त को देहरादून लाया जाएगा। जवान का पार्थिव शरीर मिलने की सूचना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिवार के लोग बेसब्री से पार्थिव शरीर आने का इंतजार कर रहे हैं। 
     
    शहीद राजेन्द्र सिंह नेगी 11 गढ़वाल राइफल्स में तैनात थे। आठ जनवरी, 2020 को गुलमर्ग में डयूटी के दौरान वे बर्फीले तूफान के कारण फिसलकर पाकिस्तान के बॉर्डर की तरफ गिर गए थे। काफी खोजबीन के बाद भी उनका शव नहीं मिल पाया था। उसके बाद सेना ने उन्हें पिछले महीने शहीद घोषित कर दिया था। हालांकि सैन्य जवानों और बचाव दल ने बर्फ में लापता हुए जवान की कई दिनों तक तलाश की थी, लेकिन उस समय कुछ पता नहीं चल पाया था। इस बाबत उनके घर में चिट्ठी भी भेज दी गई थी। सेना द्वारा शहीद घोषित करने के बाद भी हवलदार राजेंद्र सिंह की पत्नी राजेश्वरी और उनके परिजनों का कहना था कि जवान नियंत्रण रेखा पर तैनात था, इसलिए हो सकता है कि हिमस्खलन की चपेट में आकर वह सीमा पार पाकिस्तान की तरफ चला गया हो।
     
    शहीद जवान राजेन्द्र सिंह नेगी की पत्नी राजेश्वरी ने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल सेना प्रमुख को पत्र लिख कर पाकिस्तान से संपर्क करने की मांग भी की थी। इसी दौरान शनिवार को आठ महीने बाद हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी का पार्थिव शरीर बरामद होने पर सभी आशंकाओं पर विराम लग गया। कश्मीर में इन दिनों तापमान बढ़ने से बर्फ पिघलनी शुरू हो गई है। नतीजतन, बर्फ में दबे जवान का पार्थिव शरीर बर्फ से ऊपर आ गया। सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद जवान के पार्थिव शरीर को उनकी बटालियन के हवाले कर दिया जाएगा। जहां से पूरे सैन्य सम्मान के साथ शहीद हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी का पार्थिव शरीर 18 अगस्त को उनके परिजनों को सौंपा जाएगा।
     
    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने इस बारे में जानकारी साझा करते हुए ट्वीट किया, “इस वर्ष जनवरी माह में हिमस्खलन के कारण लापता हुए 11 गढ़वाल राइफल्स के शहीद जवान राजेन्द्र सिंह नेगी जी की पार्थिव देह मिल गई है। मैं नेगी जी के बलिदान के लिए उनको नमन करता हूं और शोक संतप्त परिवारजनों को भरोसा देता हूं कि सरकार उनके साथ हमेशा खड़ी है। जय हिंद। ॐ शांति।।”
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपेट्रोल के भाव में 14 पैसे प्रति लीटर का इजाफा, डीजल के दाम स्थिर
    Next Article पांच महीने के इंतजार के बाद मां वैष्णो देवी की यात्रा शुरू
    sonu kumar

      Related Posts

      झारखंड पुलिस ने राज्य को अमन साहू के आतंक से मुक्त कराया

      March 11, 2025

      सीता सोरेन पर जानलेवा हमले की कोशिश, पूर्व पीए करने वाला था फायरिंग, गिरफ्तार

      March 7, 2025

      महाकुंभ के सेक्टर 19 में लगी भीषण आग से कई टेंट जले

      January 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • पंचायत सेवक खुदकुशी मामले में जांच का आदेश, डीसी ने जांच कमेटी का किया गठन
      • भूमि विवादों के समाधान को लेकर सोशल मीडिया से शिकायत भेजें लोग : मंत्री
      • केदारनाथ हेलिकॉप्टर हादसे में जयपुर के रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल पायलट की मौत
      • पंचायत सेवक ने बीडीओ सहित चार लोगों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाकर की खुदकुशी
      • स्लम बस्तियों में पुस्तक पढ़ने की संस्कृति को जगा रही है संस्कृति फाउंडेशन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version