Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, August 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»उत्तराखंडः पिथौरागढ़ में बारिश से फिर तबाही
    Breaking News

    उत्तराखंडः पिथौरागढ़ में बारिश से फिर तबाही

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 19, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में जारी बारिश ने व्यापक तबाही मचाई है। पिथौरागढ़ जिले में मूसलाधार बारिश ने आपदाग्रस्त बंगापानी क्षेत्र में एक बार फिर से व्यापक नुकसान पहुंचाया है। राज्य में बारिश और भू-स्खलन के कारण चारधाम मार्गों समेत कई महत्वपूर्ण मार्ग अवरुद्ध हैं।
    पिथौरागढ़ जनपद के बंगापानी तहसील क्षेत्र में तेज बारिश के बाद गांव में पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा आने से एक होटल दब गया है। नाले में एक बाइक बह गई और दो वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं। निकटवर्ती लुम्ती गांव में भी कई मवेशी नदी में बह गए हैं। गांव में लोगों के घरों में ही नहीं बल्कि चौतरफा भारी मात्रा में मलबा आकर जमा हो गया है। इसके कारण सड़कें गुम हो गई हैं। पिथौरागढ़ की लाइफ लाइन पिथौरागढ़-घाट सड़क तीन स्थानों पर मलबा आने से बंद हो गई है। इसके अलावा 20 से अधिक सड़कों पर मलबा आया है।
    एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि पिथौरागढ़ जिले में घाट पिथौरागढ़ मार्ग घाट से 50 मीटर आगे पिथौरागढ़ की तरफ, थल-मुन्स्यारी मार्ग हरड़िया में, अस्कोट-बलुवाकोट मार्ग लखनपुर गागरा में, जौलजीबी- मदकोट मार्ग चामी में भारी वाहनों के लिए अवरुद्ध है। तवाघाट – पांग्ला मार्ग गस्कू और मलघट में, मदकोट-मुनस्यारी मार्ग भारी वाहनों के लिए बंद है। ओखला-अस्कोट मार्ग घिनोरा में अवरुद्ध है। एनएच-107 केदारनाथ मार्ग रुद्रप्रयाग में सीतापुर, रामपुर और मुनकटिया में अवरुद्ध है।
    उधर, राज्य के कुमाऊं तथा गढ़वाल परिक्षेत्र के जनपदों में आज बारिश जारी है। चार धाम मार्गों में एनएच-58 चमोली में कोहेड़, सोनला तथा पागलनाला पर बंद है। टिहरी में एनएच-58 तोता घाटी पर बंद है। केदारनाथ मार्ग रुद्रप्रयाग में भीरी तथा बांसवाड़ा पर बंद है।
    उत्तरकाशी में यमुनोत्री मार्ग डाबरकोर्ट पर बंद है। पिथौरागढ़ में घाट-पिथौरागढ़ मार्ग तथा तवाघाट-सोबला मार्ग बंद है। चंपावत में टनकपुर-चंपावत मार्ग सिन्यारी के पास बंद है। अल्मोड़ा में भतरोजखान-रामनगर मार्ग बंद है। टिहरी में कुमाल्डा चौकी से चंबा की ओर जाने वाला मार्ग अवरुद्ध हो गया है।
    उल्लेखनीय है कि मौसम विभाग और राज्य आपदा प्रबंधन ने उत्तराखंड में आज और कल के लिए भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने के पूर्वानुमान के साथ चेतावनी जारी की हुई है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous ArticleBJP नेता किरीट सोमैया ने मांगा देशमुख का इस्तीफा, सुशांत केस में SC के फैसले पर आ रहे ये रिएक्शंस
    Next Article देश में कोरोना मरीजों के ठीक होने का प्रतिशत बढ़कर 73.64 हुआ
    sonu kumar

      Related Posts

      मप्र के कुबेरेश्वर धाम में 3 दिन में 7 श्रद्धालुओं की मौत,पंडित प्रदीप मिश्रा पर कार्रवाई की मांग

      August 7, 2025

      धराली आपदा: मुख्यमंत्री धामी ने राहत कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

      August 6, 2025

      प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्री धामी से धराली आपदा में राहत कार्यों की जानकारी ली, मदद का दिया भरोसा

      August 6, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • राहुल गांधी ने चुनावों में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और नतीजों में हेरफेर का लगाया आरोप
      • मप्र के कुबेरेश्वर धाम में 3 दिन में 7 श्रद्धालुओं की मौत,पंडित प्रदीप मिश्रा पर कार्रवाई की मांग
      • नेमरा की क्रांतिकारी भूमि दादाजी और बाबा के अथाह संघर्ष की है गवाह : हेमंत सोरेन
      • रांची सहित कोलकाता और मुंबई के 8 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी, जीएसटी घोटाला मामला
      • युवक ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version