Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, December 22
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»मनोरंजन»बॉलीवुड»आलिया भट्ट की फिल्म ‘सड़क 2’ का दूसरा गाना ‘इश्क कमाल’ रिलीज
    बॉलीवुड

    आलिया भट्ट की फिल्म ‘सड़क 2’ का दूसरा गाना ‘इश्क कमाल’ रिलीज

    sonu kumarBy sonu kumarAugust 19, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    निर्देशक महेश भट्ट फिल्म ‘सड़क 2’ को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। फिल्म को लगातार बायकॉट करने की मांग की जा रही है। फिल्म में आलिया भट्ट, संजय दत्त, आदित्य रॉय कपूर और पूजा भट्ट मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 28 अगस्त को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। निर्माताओं ने फिल्म ‘सड़क 2’ का दूसरा गाना ‘इश्क कमाल’ रिलीज किया है। इस गाने में आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और संजय दत्त नजर आ रहे हैं। इससे पहले गाना ‘तुम से ही’ रिलीज हुआ था। इस गाने को लाइक से ज्यादा डिस्लाइक मिल रहे थे।
    फिल्म ‘सड़क 2’ का निर्देशन महेश भट्ट ने किया है। इस फिल्म में संजय दत्त, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर के अलावा पूजा भट्ट, जिस्सु सेनगुप्ता, मकरंद देशपांडे, गुलशन ग्रोवर, प्रियंका बोस, मोहन कपूर और अक्षय आनंद भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। अभिनेत्री आलिया भट्ट ने ट्विटर पर गाना ‘इश्क कमाल’ का लिंक शेयर कर लिखा-‘जिंद यार पास, जिंद पास यार, इश्क कटारी रोक ना पाए कोई भी ढाल, इश्क कमाल आ गया। इश्क कमाल, सड़क 2।’
    ‘इश्क कमाल’ एक रोमांटिक गाना है। गाने में आलिया भट्ट और आदित्य रॉय कपूर के बीच रोमांस को दर्शाता है। गाने में संजय दत्त की झलक भी देखने को मिल रही है। वह अपने अतीत को याद कर रहे हैं। संजय की पत्नी का किरदार पूजा भट्ट ने निभाया है। इस गाने की लिरिक्स सुनील जीत और शालू वैश ने मिलकर तैयार की है। गाने को जावेद अली ने अपनी आवाज दी है, वहीं सुनील जीत ने गाने को कंपोज किया है।
    हाल में फिल्म ‘सड़क 2’ का  ट्रेलर रिलीज हुआ था जो सबसे ज्यादा डिस्लाइक वाला ट्रेलर बन गया। फिल्म ‘सड़क 2’ में आलिया भट्ट आर्या के किरदार में हैं। फिल्म में अभिनेता संजय दत्त रवि नाम के एक ट्रैवल एजेंट का किरदार निभाया है, जबकि आदित्य रॉय कपूर विशाल के किरदार में हैं। फिल्म में आलिया आदित्य रॉय कपूर से प्यार करती हैं। ‘सड़क 2’ साल 1991 की हिट फिल्म ‘सड़क’ की सीक्वल है। फिल्म ‘सड़क’ में संजय दत्त और पूजा भट्ट मुख्य भूमिका में थे। फिल्म ‘सड़क’ का निर्देशन भी महेश भट्ट ने किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी।
    फिल्म ‘सड़क 2’ डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 28 अगस्त को रिलीज होगी। विशेष फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म को महेश भट्ट और मुकेश भट्ट प्रोड्यूस कर रहे हैं। पहले फिल्म ‘सड़क 2’ सिनेमाघरों में 10 जुलाई को रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना के कारण ऐसा नहीं पाया। महेशा भट्ट ने 21 साल बाद  फिल्म ‘सड़क 2’ से बतौर निर्देशक वापसी की है।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोकिला बेन में चल रहा है संजय दत्त का इलाज, पत्नी मान्यता दत्त ने फैंस और परिवार के लिए कही ये बात
    Next Article भारत​​​​​-ची​न​​​​​​​​​​​​​ सीमा के पास युद्धाभ्यास की तैयारी में अमेरिका
    sonu kumar

      Related Posts

      बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ की शानदार कमाई जारी, रणबीर की ‘एनिमल’ को पछाड़ा

      December 22, 2025

      बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का तूफान, 10वें दिन भी रिकॉर्डतोड़ कमाई

      December 15, 2025

      इमोशनल अवतार में दिखे कार्तिक आर्यन, ‘तू मेरी मैं तेरा…’ का नया गाना रिलीज

      December 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025
      • Dolphin’s Pearl Demonstration Play Totally free Position Game
      • उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन
      • पीटीआई प्रदर्शन की आशंका से शहर बना छावनी, धारा 144 लागू
      • पाकिस्तान में भारी खून-खराबा: बलोचिस्तान और केपी में मुठभेड़, 9 सैनिक और 9 विद्रोही ढेर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version