Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, July 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»सुशांत सिंह केस की सीबीआई जांच में अब रिया का नंबर
    ताजा खबरें

    सुशांत सिंह केस की सीबीआई जांच में अब रिया का नंबर

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 24, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत प्रकरण की गहन जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की एसआईटी सोमवार को चौथे दिन भी पूरी मुस्तैदी से कर रही है। एक टीम अंधेरी स्थित वाटरस्टोन रिसोर्ट पर पहुंची है और एक अन्य टीम डीआरडीओ गेस्ट हाउस पर सुशांत के रुम मेट सिद्धार्थ पिठानी से आज फिर पूछताछ कर रही है। यहां सुशांत की मैनेजर श्रुति मोदी, सीए रजत मेवाती को भी बुला रखा है। साथ ही सीबीआई रिया चक्रवर्ती से पूछताछ करने की तैयारी कर रही है जिसके लिए सवालों की लम्बी फेहरिश्त तैयार करके सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती को भी पूछताछ के लिए समन जारी कर दिया है। अब सीबीआई रिया व उसके परिवार को पूछताछ के लिए कभी भी बुला सकती है। 
     
    सोमवार को सीबीआई टीम अंधेरी स्थित वाटरस्टोन रिसोर्ट पर गई है। यहां दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह दो दिनों तक रहे थे। सीबीआई को जानकारी मिली है कि यहां सुशांत के स्वास्थ्य को लेकर पूजा पाठ करवाया गया था। रविवार को भी इस रिसोर्ट पर सीबीआई की टीम गई थी और यहां बारीकी से निरीक्षण किया था। सीबीआई की टीम उस समय की सुशांत की मानसिक स्थिति के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। यहां सीबीआई रिसोर्ट में काम करने वाले कर्मचारियों से भी जानकारी इकठ्ठा करने का प्रयास कर रही है। 
     
    सीबीआई की टीम मोहन जोशी नाम के उस शख्स से भी पूछताछ कर सकती है जो मुंबई के करीब ठाणे में रहते हैं और बैंक से रिटायर हो चुके हैं। वह दावा करते हैं कि सिर्फ स्पर्श उपचार से वह लोगों को ठीक करते हैं। इसमें वह अपने हाथ से मरीज को स्पर्श करते हैं और उससे जो ऊर्जा निकलती है, वह मरीज को ठीक करती है। मोहने ने दावा किया था कि पिछले साल वह सुशांत और रिया से मिले थे और उन्होंने सुशांत का अवसाद ठीक किया था। एजेंसी जल्द ही ठाणे निवासी जोशी से सुशांत और रिया से उनकी मुलाकात को लेकर सवाल-जवाब करेगी।
     
    सूत्रों के अनुसार सुशांत के रुममेट सिद्धार्थ पिठानी से सीबीआई सोमवार को सुबह से ही गहन पूछताछ कर रही है। सिद्धार्थ से सीबीआई ने रविवार को भी पूछताछ की थी। इस मामले में सीबीआई सुशांत के कुक नीरज सिंह, सहायक दीपेश सावंत से पूछताछ कर चुकी है। इन तीनों के बयान में विरोधाभास पाया गया है, इसलिए सीबीआई आज सिद्धार्थ पिठानी से फिर पूछताछ कर रही है। आवश्यकता पड़ने पर इनको फिर से आमने-सामने बिठाकर जांच की जाएगी। शनिवार व रविवार को सीबीआई की टीम सुशांत के बांद्रा स्थित निवास पर क्राइम सीन रीक्रिएट किया था। रविवार को सीन रीक्रिएट करते समय फोरेंसिक टीम भी थी। आज फोरेंसिक टीम इसकी जांच कर रही है। इसी प्रकार सीबीआई की एक टीम सुशांत का इलाज करने वाले डॉक्टरों से भी बातचीत कर जानकारी इकठ्ठा करने का प्रयास कर रही है। इस मामले में पूरी जानकारी इकठ्ठा करने के बाद अब सीबीआई रिया व उसके परिवार को पूछताछ के लिए कभी भी बुला सकती है। 
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजस्थान मामले में सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की भाजपा विधायक मदन दिलावर की याचिका
    Next Article व्‍यापारियों को राहत, 40 लाख रुपये सालाना टर्नओवर जीएसटी से मुक्त
    shivam kumar

      Related Posts

      ‘अल्फा’ और ‘वेलकम टू द जंगल’ ने वीकेंड पर जीता दर्शकों का दिल

      July 6, 2026

      रिलीज के महज दो दिन बाद जी5 से हटाई गई ‘सतलुज’

      July 6, 2026

      61 की उम्र में तीसरी बार दूल्हा बने आमिर खान

      July 5, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      • झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा
      • श्रावणी मेला 2026: देवघर बाबा मंदिर में वीआईपी कल्चर पर रोक, रविवार और सोमवार को बंद रहेगा शीघ्रदर्शनम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version