Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, September 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»सीबीआई 12वें दिन कर रही है रिया के माता-पिता से पूछताछ
    ताजा खबरें

    सीबीआई 12वें दिन कर रही है रिया के माता-पिता से पूछताछ

    sonu kumarBy sonu kumarSeptember 1, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    सुशांत सिंह राजपूत मौत प्रकरण में मंगलवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) रिया चक्रवर्ती के पिता इंद्रजीत व मां संध्या से पूछताछ कर रही है। इस मामले में सीबीआई रिया से चार दिनों में 35 घंटे पूछताछ कर चुकी है। डीआरडीओ गेस्ट हाउस पर नीरज, सिद्धार्थ, केशव, रजत मेवाती को आज भी बुलाया गया है। रिया चक्रवर्ती ने मुंबई पुलिस में मीडिया पर मामला भी दर्ज करवाया है। रिया ने पुलिस से कहा कि मीडिया उनके रास्ते में न आए। वह जांच में पूरा सहयोग कर रही हैं। मीडिया भी संवैधानिक परिधि में रहकर इस मामले में अपना काम करें।
    सूत्रों के अनुसार प्रवर्तन निदेशालय आज दूसरे दिन इस मामले में होटल व्यवसाई गौरव आर्या से पूछताछ कर रहा है। ईडी ने सोमवार को गौरव आर्या से देर रात तक गहन पूछताछ की थी। गौरव से पूछताछ के बाद उसके तीन भागीदारों के नाम प्रकाश में आये हैं। इनमें कर्नाटक का एक विधायक व महाराष्ट्र का एक नेता का नाम शामिल है। गौरव आर्या ने अपने इन दोनों भागीदारों के साथ दुबई में भी बड़े पैमाने पर निवेश किया है। इसीलिए ईडी ने कर्नाटक के इस विधायक को भी इस मामले की पूछताछ के लिए समन जारी किया है। ईडी गौरव से सुशांत मामले में ड्रग कनेक्शन व मनी लॉडिंग एंगल से जांच कर रही है।
    सुशांत मामले की जांच के दौरान नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) को भी महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। इसी वजह से सोमवार को एनसीबी डायरेक्टर राकेश आस्थाना भी मुंबई पहुंचे थे और उन्होंने अपनी टीम के साथ बैठक की थी। इस मामले की जांच कर रहे डिप्टी डायरेक्टर केपीएस मलहोत्रा की टीम में वरिष्ठ अधिकारी अनिल व समीर वानखेड़े को भी शामिल किया गया है। सूत्रों के अनुसार एनसीबी टीम को वालीवुड ड्रग कनेक्शन से जुड़े दो बड़े नेताओं व एक फिल्मी हस्ती के नाम का पता चला है। इसलिए एनसीबी इस मामले में कार्रवाई की तैयारी मंगलवार को कर रही है।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleप्रियंका ने भाजपा के आर्थिक पैकेज को बताया ‘हाथी दांत’
    Next Article सुरेश रैना के भाई की भी मौत हो गई, रैना न्याय की गुहार लगाता है
    sonu kumar

      Related Posts

      ‘जॉली एलएलबी 3’ ने बॉक्स ऑफिस पर मारी जोरदार एंट्री

      September 20, 2025

      अनुराग कश्यप की ‘निशानची’ का बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक शुरुवात

      September 20, 2025

      ओटीटी पर हुई रिलीज ‘महावतार नरसिम्हा’

      September 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • नाला का पानी पीने को विवश हैं लिट्टीपाड़ा के पोराम गांव के लोग
      • प्रधानमंत्री आज शाम 5 बजे करेंगे राष्ट्र को संबोधित करेंगे
      • धुर्वा में दो पक्षों में मारपीट के बाद युवक को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस
      • चुट्टूपालू घाटी में पलटी बस, घंटों रही एनएच-33 जाम
      • तालाब में नहाने के दौरान डूबने से बच्चे की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version