Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»सिक्किम में प्रवेश के लिए ताजा निर्देशिका जारी की गई
    ताजा खबरें

    सिक्किम में प्रवेश के लिए ताजा निर्देशिका जारी की गई

    sonu kumarBy sonu kumarSeptember 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     सिक्किम सरकार ने राज्य के बाहर से सिक्किम में प्रवेश के संबंध में एक नई निर्देशिका जारी की है। सिक्किम के स्थायी निवासी, जिनके पास सिक्किम में घर हैं और जो पिछले दो साल से राज्य में किराए के मकान में रह रहे हैं, अब उन्हें सिक्किम में प्रवेश करने की अनुमति दी गई है यदि वे राज्य से कहीं बाहर फंसे हुए हैं। लेकिन, सभी के लिए राज्य सरकार के पोर्टल में ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
    इसके अतिरिक्त गृह एकांतवास के लिए भी निर्देशिका जारी की गई है। यदि लोगों के घरों में एकांतवास में रहने के लिए एक अलग व्यवस्था है, तो जांच के बाद जिला प्रशासन ऐसे लोगों को गृह एकांतवास में रहने की अनुमति दे सकता है। यदि ऐसी कोई सुविधा नहीं है, तो उन्हें पैड व सुविधा एकांतवास में रहना होगा। इसी तरह, अन्य राज्यों से आने वाले श्रमिकों और मजदूरों के लिए उन्हें कंपनी, ठेकेदार और रोजगार प्रदान करने वाले व्यापारियों को आवेदन करना होगा। श्रमिकों को एकांतवास में रखने की सुविधा और खर्च भी संबंधित लोगों को वहन करना होगा।
    निर्देशिका में आगे कहा गया है कि यदि कोई भी व्यवसाय, आधिकारिक और अन्य महत्वपूर्ण कार्यों के लिए दो से चार दिनों के लिए सिक्किम आना चाहता है, तो उन्हें भी सिक्किम आने की अनुमति दी जाती है। हालांकि, उन्हें भी सरकारी पोर्टल में पंजीकृत करना अनिवार्य है। सिक्किम आने वाले ऐसे लोगों को सीधे एकांतवास के लिए भेजा जाएगा और 48 घंटे के बाद उनकी आरटीपीसीआर जांच की जाएगी। यदि कोई हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशन से वाहन ला रहा है, तो उसी दिन वाहनों को वापस करना होगा। तकनीकी समिति की सिफारिश के अनुसार अब लोगों को केवल 11 दिनों के लिए एकांतवास में रहना होगा। इससे पहले 28 दिनों के लिए एकांतवास में रहने की सिफारिश की गई थी।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की अस्थियां हरिद्वार में विसर्जित
    Next Article जीएसटी को लेकर छत्तीसगढ़ और केंद्र आमने-सामने
    sonu kumar

      Related Posts

      लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा-‘इनके संस्कार हमारे अनुरूप नहीं’

      May 25, 2025

      डुमरियाघाट में कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चार गंभीर

      May 25, 2025

      मप्र में अगले चार दिन बदला रहेगा मौसम, इंदौर-उज्जैन समेत 40 जिलों में आज भी आंधी-बारिश का अलर्ट

      May 25, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • लालू यादव ने तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से निकाला, कहा-‘इनके संस्कार हमारे अनुरूप नहीं’
      • राजतंत्र की समाप्ति के 19 साल बाद ज्ञानेन्द्र शाह ने किया राजदरबार में प्रवेश
      • डुमरियाघाट में कार-ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चार गंभीर
      • अवैध बालू लदे हाइवा को खनन विभाग की टीम ने खदेड़ा, चालक फरार
      • गुजरात, केरल, पंजाब और बंगाल में उपचुनाव की तारीखों का ऐलान; 19 जून को वोटिंग, 23 को आएंगे नतीजे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version