Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, August 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»चीन सीमा विवाद मु्द्दे पर संसद में चर्चा कराने को अड़ी कांग्रेस
    ताजा खबरें

    चीन सीमा विवाद मु्द्दे पर संसद में चर्चा कराने को अड़ी कांग्रेस

    sonu kumarBy sonu kumarSeptember 15, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     पड़ोसी देश चीन के साथ सीमा पर विवाद के मुद्दे पर विपक्षी दल सरकार को संसद के मानसून सत्र में घेरने में लगे हैं। ऐसे में सत्र के पहले दिन कांग्रेस सांसदों ने चीन मामले पर चर्चा के लिए स्थगन प्रस्ताव भी दिया था लेकिन सदन में चर्चा नहीं हो सकी। बाद में सरकार की ओर से कहा गया कि मंगलवार को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह संसद में बयान देंगे। अब कांग्रेस पार्टी ने रक्षामंत्री के बयान को नाकाफी बताया है। विपक्षी पार्टी का कहना है कि यह विषय काफी गंभीर है और इस पर चर्चा होनी चाहिए। साथ ही विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए रक्षामंत्री जरूर विषयवस्तु को समझा सकेंगे।

    संसद में सीमा विवाद पर स्पष्टिकरण के तौर पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बयान जारी करने को लेकर कांग्रेस के मुख्य सचेतक के. सुरेश ने मंगलवार को कहा कि मंत्री का बयान विषय की गंभीरता के लिहाज से नाकाफी है। उन्होंने कहा कि भले ही रक्षामंत्री बयान देने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं लेकिन केवल बयान ही पर्याप्त नहीं है। हम लद्दाख और भारत-चीन सीमा मुद्दे पर विस्तृत चर्चा चाहते हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से दिया जाने वाला कथन, विपक्ष को प्रश्न पूछने की अनुमति नहीं देगा लेकिन चर्चा में सभी को अपनी बात कहने का मौका मिलेगा। ऐसे में सीमा सुरक्षा एक गंभीर मुद्दा है और इस पर चर्चा कराये जाने की आवश्यकता है।

    उल्लेखनीय है कि विपक्षी पार्टियां चीन के साथ चल रहे गतिरोध पर लगातार संसद में चर्चा की मांग कर रही हैं। इसी क्रम में बीते दिन लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने भारत-चीन सीमा पर तनाव के मुद्दे को उठाने का प्रयास किया लेकिन स्पीकर ने उनसे इस विषय को कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) की बैठक में उठाने को कहा​​।​ चौधरी ने कहा था कि हमें भारतीय सेना पर गर्व है लेकिन हमें गलवान ​घाटी ​की घटना पर चिंता व्यक्त करने का अधिकार है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleचीन ने बनाई कोरोना वैक्‍सीन, कहा- इन दिन से आम लोगों को देंगे
    Next Article राहुल का सरकार पर शायराना तंज, ‘उनका मरना देखा जमाने ने, एक मोदी सरकार को खबर नहीं’
    sonu kumar

      Related Posts

      सपा विधायकों ने चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के समक्ष दिया धरना

      August 13, 2025

      तृणमूल नेता विभाष का नया कारनामा: फर्जी थाना ही नहीं, चला रहा था ‘फर्जी अदालत’ भी

      August 13, 2025

      ग्रामीण विकास मंत्री से मिले बंधु तिर्की

      August 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सपा विधायकों ने चौधरी चरण सिंह प्रतिमा के समक्ष दिया धरना
      • आईएमए बरेली में चुनावी सरगर्मियां तेज, 21 सितंबर को होगा मतदान
      • ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कवि सम्मेलन 15 अगस्त को
      • तृणमूल नेता विभाष का नया कारनामा: फर्जी थाना ही नहीं, चला रहा था ‘फर्जी अदालत’ भी
      • जलपाईगुड़ी में भारी बारिश से मिट्टी की दीवार ढही, भाई–बहन की मलबे में दबकर मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version