Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»एनआईए ने गुजरात से पाकिस्तान जासूस किया गिरफ्तार, भेजता था सैन्य जानकारी
    Breaking News

    एनआईए ने गुजरात से पाकिस्तान जासूस किया गिरफ्तार, भेजता था सैन्य जानकारी

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 15, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले एक युवक को गोधरा (गुजरात) से गिरफ्तार किया है। इस युवक पर भारतीय नौसेना की जहाजों और पनडुब्बियों की आवाजाही और अन्य रक्षा प्रतिष्ठानों की लोकेशन के बारे में संवेदनशील और वर्गीकृत जानकारी इकट्ठा कर उसे पाकिस्तान भेजने का आरोप है। छापेमारी में आरोपी के घर से जासूसी से जुड़े कुछ डिजिटल उपकरण और कई अवैध दस्तावेज बरामद हुए हैं।

    एनआईए प्रवक्ता सोनिया नारंग के अनुसार आरोपी जासूस की पहचान गिटेली इमरान (37) के रूप में हुई है और यह मूल रूप से गोधरा गुजरात का रहने वाला है। इमरान को सोमवार को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) संशोधन अधिनियम (यूएपीएए), 2019 और आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम (ओएसए), 1923 के तहत गिरफ्तार किया गया है। इस पर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम करने और जासूसी में लिप्त होने का आरोप है।

    जांच एजेंसी के अनुसार यह मामला एक अंतरराष्ट्रीय जासूसी रैकेट से संबंधित है, जिसमें पाकिस्तान स्थित जासूसों ने भारतीय नौसैनिक जहाजों और पनडुब्बियों और अन्य रक्षा प्रतिष्ठानों के स्थानों और उनकी गतिविधियों के बारे में संवेदनशील व वर्गीकृत जानकारी एकत्रित करने के लिए भारत में जासूसों की भर्ती की है। इन एजेंटों का काम भारतीय नौसेना जहाजों और पनडुब्बियों की आवाजाही और अन्य रक्षा प्रतिष्ठानों की लोकेशन के बारे में जानकारी एकत्रित कर उसे पाकिस्तान देना होता है।

    एनआईए प्रवक्ता सोनिया नारंग ने ‘हिन्दुस्थान समाचार’ को बताया, “जांच में पता चला है कि कुछ नौसेना के जवान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फेसबुक, व्हाट्सएप आदि के माध्यम से पाकिस्तानी एजेंटों के संपर्क में आए थे। उन्होंने इंटर सर्विस इंटेलिजेंस (आईएसआई) के भारतीय सहयोगियों के माध्यम से अपने बैंक खातों में जमा पैसे के बदले में वर्गीकृत जानकारी साझा की थी। पाक खुफिया एजेंसी के भारतीय सहयोगियों के पाकिस्तान में अपने व्यावसायिक हित जुड़े हुए हैं।”
    उन्होंने बताया, “जांच में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी गितेली इमरान सीमा पार कपड़ा व्यापार की आड़ में पाकिस्तानी आकाओं और आईएसआई एजेंटों से जुड़ा हुआ था। पाकिस्तान के निर्देश के अनुसार, उसने संवेदनशील और वर्गीकृत डेटा के बदले नियमित रूप से थोड़े-थोड़े अंतराल में भारतीय नौसेना के कर्मियों के बैंक खातों में आईएसआई के द्वारा मिले रुपये को जमा कराए हैं।”

    उल्लेखनीय है कि इस रैकेट का खुलासा पिछले वर्ष दिसम्बर में एनआईए ने किया था। उस समय खुफिया जानकारी के आधार पर बताया गया था कि नौसेना के अधिकारी, जो ज्यादातर निचली रैंक के थे, उन्हें पाकिस्तानी जासूसों के माध्यम से भुगतान किया गया है। उसके बाद इस मामले में एनआईए ने इसी साल 15 जून को 11 नौसेना अधिकारियों सहित 14 लोगों के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दायर किया है।

    एनआईए के अनुसार जासूसी के इस मामले में गिटाली इमरान की 15वीं गिरफ्तारी है। इससे पहले जो अन्य आरोपी इस मामले में पकड़े गए हैं, उनके घर से कुछ डिजिटल उपकरण और जासूसी से जुड़े कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं। आगे की जांच जांरी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवित्त वर्ष 2020 -21 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 9 प्रतिशत की गिरावट: एडीबी
    Next Article पुलवामा से अल-बदर के 2 ओवरग्राउंड वर्कर गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      अमेरिका-चीन में घटी शराब की खपत, भारत में 10% बढ़ोतरी; देश में 7 करोड़ लोग नशे की गिरफ्त में

      November 15, 2026

      धर्म और क्षेत्र की सीमाओं से परे छठ महापर्व, मुस्लिम, सिख और बौद्ध समुदाय के लोग भी बढ़-चढ़कर ले रहे हिस्सा

      November 15, 2026

      हरियाणा के नूंह में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़, दो की मौत और एक घायल, 7 गोवंश बरामद

      November 15, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अमेरिका-चीन में घटी शराब की खपत, भारत में 10% बढ़ोतरी; देश में 7 करोड़ लोग नशे की गिरफ्त में
      • धर्म और क्षेत्र की सीमाओं से परे छठ महापर्व, मुस्लिम, सिख और बौद्ध समुदाय के लोग भी बढ़-चढ़कर ले रहे हिस्सा
      • हरियाणा के नूंह में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़, दो की मौत और एक घायल, 7 गोवंश बरामद
      • नाबालिग आदिवासी बच्ची से कथित दुष्कर्म मामला: विधायक को लेकर NCST सख्त, डॉ. आशा लकड़ा बोलीं- आयोग जारी करेगा नोटिस
      • खूंटी के बिरसा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि, पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने किया नमन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version