रांची। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। वह एक दिन पहले ही दिल्ली से रांची लौटे थे। गुरुवार को दिल्ली लौटने के बाद उन्होंने श्ुक्रवार को कोरोना टेस्ट कराया, जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। आजसू सुप्रीमो सह विधायक सुदेश महतो ने ट्वीट कर इसकी पुष्टि की। बताते चलें कि बाबूलाल मरांडी केंद्रीय नेतृत्व के बुलावे पर दिल्ली गये थे। वहां दुमका और बेरमो उप चुनाव को लेकर मंत्रणा हुई थी। इसमें यह भी तय हुआ था कि बाबूलाल मरांडी 26 सितंबर से दुमका में कैंप करेंगे। परंतु उनके कोरोना संक्रमित होने के कारण अब यह संभव नहीं लगता।
Previous Article15 अक्टूबर को राज्यव्यापी चक्का जाम का एलान
Next Article कृषि बिल संघीय ढांचे पर सबसे बड़ा प्रहार : हेमंत
Related Posts
Add A Comment