रांची। भाजपा के राष्टÑीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को केंद्रीय पदाधिकारियों की घोषणा कर दी। टीम में झारखंड से पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी और राज्यसभा सांसद समीर उरांव को जगह दी गयी है। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास और सांसद अन्नपूर्णा देवी को जहां पार्टी का राष्टÑीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, वहीं समीर उरांव अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्टÑीय अध्यक्ष बनाये गये हैं। टीम में 12 राष्टÑीय उपाध्यक्ष, आठ राष्टÑीय महामंत्री, एक राष्टÑीय महामंत्री संगठन, तीन राष्टÑीय सह संगठन मंत्री, 13 राष्टÑीय मंत्री और एक कोषाध्यक्ष बनाये गये हैं। इसके अलावा मोर्चा संगठनों के प्रमुखों की नियुक्ति के साथ ही 23 लोगों को राष्टÑीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नयी टीम को शुभकामनाएं दी हैं।
पहली बार किया संगठन में बदलाव
आठ महीने पहले भाजपा का राष्टÑीय अध्यक्ष चुने जाने के बाद जेपी नड्डा ने पहली बार संगठन में बदलाव किया है। नयी टीम की घोषणा उस समय की गयी है, जब बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं और झारखंड में दो सीटों दुमका और बेरमो में उपचुनाव होना है। टीम में दक्षिणी बेंगलुरू से सांसद तेजस्वी सूर्या को युवा मोर्चा की कमान सौंपी गयी है। वहीं राम माधव, मुरलीधर राव, सरोज पांडेय और अनिल जैन को महामंत्री पद से हटा दिया गया है।
दायित्व पूरी क्षमता से निभाऊंगा : रघुवर दास
भाजपा का राष्टÑीय उपाध्यक्ष बनाये जाने के बाद रघुवर दास ने कहा है कि मैं पार्टी का एक अनुशासित कार्यकर्ता हूं, जो पार्टी के साथ आगे बढ़ रहा है। हम सभी हृदय से सदैव कार्यकर्ता ही रहेंगे। पार्टी की ओर से दिये गये इस महत्वपूर्ण दायित्व को मैं पूरी जिम्मेदारी और क्षमता के साथ निभाऊंगा। जो आदर्श और विचारधारा की विरासत डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय से मिली है, मैं उसे पूरी तरह से कायम रखूंगा। मुझ जैसे साधारण कार्यकर्ता को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष को धन्यवाद देता हूं।