Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, June 20
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»किसानों का ऋण होगा माफ : RPN
    Jharkhand Top News

    किसानों का ऋण होगा माफ : RPN

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskSeptember 30, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह ने कहा कि झारखंड की महागठबंधन सरकार किसानों का दो हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ करेगी। इससे 25 हजार तक का कर्ज लेनेवाले किसानों को तत्काल लाभ मिलेगा। वर्तमान में गठबंधन सरकार चुनावी घोषणापत्र में किसानों की लोन माफी को लेकर किये गये वादों को पूरा करने का काम करेगी। वहीं नियोजन नीति पर हाइकोर्ट के आदेश के खिलाफ झारखंड सरकार सुप्रीम कोर्ट जायेगी। वह मंगलवार को कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बात कर रहे थे। आरपीएन सिंह ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान झारखंड में 4.5 करोड़ कार्यदिवस का सृजन किया गया। मनरेगा भुगतान में झारखंड पूरे देश में नंबर वन है। जमीन को लेकर सरकार संवेदनशील है। बेरमो और दुमका उपचुनाव की तारीखों के एलान पर आरपीएन सिंह ने कहा कि पार्टी दोनों ही जगह पर मजबूती के साथ है। जहां तक बेरमो की बात है, तो पार्टी उम्मीदवार के नाम की सूची भेजेगी, जिस पर शीर्ष नेतृत्व निर्णय लेगा। वहीं दुमका उपचुनाव के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गठबंधन के हित में मजबूती से काम करने को कहा गया है। वहीं कुल मिलाकर प्रभारी ने गठबंधन सरकार के पिछले नौ महीनों के किये गये कार्यों को लेकर सरकार की पीठ थपथपायी। कहा कि सरकार गठन के कुछ दिनों के बाद ही लॉकडाउन लग गया, जिस कारण सारा कामकाज ठप हो गया। इसके बावजूद राज्य सरकार ने अच्छा काम किया। झारखंड लौटे प्रवासी मजदूरों को रोजगार देने के लिए 4.5 करोड़ कार्य दिवस का सृजन किया गया।
    उन्होंने बताया कि मनरेगा भुगतान में झारखंड पूरे देश में नंबर वन है। कहा कि उद्योग खोलने के नाम पर जो लोग जमीन लेते हैं और यदि पांच साल से अधिक समय तक काम शुरू नहीं करेंगे, तो उन्हें जमीन रैयतों को वापस करनी होगी। इसके लिए सरकार के स्तर से कमेटी बनेगी। सरना कोड पर कहा कि कांग्रेस पार्टी सरना कोड लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। कृषि बिल पर कहा कि मोदी सरकार द्वारा बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए इसे लाया गया है। उन्होंने कहा कि कृषि बिल का कांग्रेस हर स्तर पर विरोध करेगी। आरपीएन सिंह ने साफ कहा कि यह सरकार नौकरशाही की नहीं सुननेवाली है। झारखंड की जनता की आवाज बनेगी। मौके पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव, मंत्री आलमगीर आलम, बादल, बन्ना गुप्ता, कार्यकारी अध्यक्ष राजेश ठाकुर, विधायक अंबा प्रसाद समेत अन्य उपस्थित थे।
    राज्य में 20 सूत्री का गठन किया जायेगा
    आरपीएन सिंह ने कहा कि जल्द ही राज्य में 20 सूत्री का गठन किया जायेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन के तहत आपदा मित्र भी बनाये जायेंगे। इसके साथ साथ सीनेट का पूर्ण गठन होगा।
    कोरोना की वजह से आ रही समस्या
    आरपीएन सिंह ने कहा कि जिस वादे को लेकर जनता ने गठबंधन को बहुमत दिया है, उसे पूरा करने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है, लेकिन कोरोना की वजह से कई समस्याएं आ रही हैं। साथ ही केंद्र सरकार की तरफ से न ही जीएसटी और न ही अन्य मदों में बकाये हजारों करोड़ चुकाये गये हैं। ऐसे में भाजपा को भी केंद्र सरकार से आग्रह करना चाहिए कि झारखंड राज्य की बकाया राशि को चुकाये, ताकि यहां जो कार्य अधूरे हैं, उसे पूरा किया जा सके।

    Loan will be waived for farmers: RPN
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleराजद का मुखिया ही दसवीं पास नहीं है, तो बेहतर शिक्षा देने का दावा कैसे कर सकते हैं
    Next Article मां छिन्नमस्तिका मंदिर में देवेंद्र फडणवीस ने माथा टेका
    azad sipahi desk

      Related Posts

      झारखंड शराब घोटाला: छत्तीसगढ़ के कारोबारी सिद्धार्थ सिंघानिया को एसीबी ने किया गिरफ्तार

      June 19, 2025

      रांची और पटना में नीट पेपर लीक मामले में इडी की छापेमारी

      June 19, 2025

      जलजमाव से रेल यातायात प्रभावित, कई ट्रेनें रद्द और मार्ग परिवर्तित

      June 19, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अहमदाबाद विमान दुर्घटना: डेटा रिकवरी के लिए ब्लैक बॉक्स अमेरिका भेजा जाएगा
      • प्रधानमंत्री मोदी तीन देशों की सफल यात्रा के बाद स्वदेश लौटे
      • जेंडर बजट केवल आंकड़े नहीं, विकास का दृष्टिकोण: अन्नपूर्णा देवी
      • रूस ने यूक्रेन के 81 यूएवी रोके या मार गिराए
      • राष्ट्रपति ट्रंप ईरान पर हमले को तैयार, अंतिम निर्णय बाकी, अमेरिकी मीडिया का दावा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version