Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, July 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»सेना में सिर्फ 19% दुर्घटनाएं खराब हथियारों से हुईंः ओएफबी 
    Breaking News

    सेना में सिर्फ 19% दुर्घटनाएं खराब हथियारों से हुईंः ओएफबी 

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 1, 2020No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    ​पिछले ​6 साल में ​​खराब गोला-बारूद की वजह से 27 जवानों की मौत होने और 960 करोड़ का नुकसान होने की सेना की आंतरिक रिपोर्ट को ऑर्डिनेंस फैक्टरी बोर्ड (ओएफबी) ने भी पूरी तरह से नहीं नकारा है। ओएफबी का कहना है कि सिर्फ 19 प्रतिशत दुर्घटनाएं ही ओएफबी से सप्लाई हुए सामानों में खामियों की वजह से हुई हैं, बाकी तोप और दूसरे हथियारों के खराब रख-रखाव, गलत फायरिंग-ड्रिल और मनमाने ढंग से किये गए फेरबदल के चलते हुई हैं। यह मामला तब सामने आया है जब ​केंद्र सरकार ने आयुध निर्माणी बोर्ड (ओएफबी) को एक या एक सौ प्रतिशत से अधिक सरकारी स्वामित्व वाली कॉरपोरेट संस्थाओं में परिवर्तित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
    दरअसल भारतीय सेना ने ​एक आंतरिक रिपोर्ट रक्षा मंत्रालय को सौंपी है, जिसमें कहा गया है कि 2014 से 2020 के बीच ऑर्डिनेंस फैक्टरी बोर्ड की फैक्टरियों से ​खराब क्वालिटी के ​23​एमएम के एयर डिफेंस शेल, आर्टिलरी शेल, 125एमएम का टैंक राउंड समेत अलग-अलग कैलिबर की बुलेट्स की आपूर्ति किये जाने की वजह से 403 दुर्घटनाएं हुई हैं। इसकी वजह से 27 जवानों की मौत होने और 159 जवानों के घायल होने का जिक्र रिपोर्ट में किया गया है। इस रिपोर्ट में छह साल का आंकड़ा देते हुए बताया गया है कि 2014 में 114, 2015 में 86, 2016 में 60, 2017 में 53, 2018 में 78 और 2019 में 16 दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। ये सभी दुर्घटनाएं खराब गुणवत्ता की एयर डिफेन्स, आर्टिलरी, हथियार और इन्फैंट्री की आपूर्ति किये जाने की वजह से हुई हैं।
    सेना की आंतरिक रिपोर्ट में कहा गया है कि इस वजह से 2014 में एक जवान की मौत हुई और 16 घायल हुए। 2015 में मौत तो कोई नहीं हुई लेकिन 14 जवान हताहत हुए। इसी तरह 2016 में 19 जवान की मौत हुई और 28 जवान घायल हुए। 2017 में एक जवान की मौत और 18 घायल, 2018 में 3 जवानों की मौत और 43 घायल, 2019 में 3 जवानों की मौत हुई और 28 घायल हुए। 2020 में अब तक किसी की मौत तो नहीं हुई है लेकिन 13 जवान घायल हो चुके हैं। सेना की रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि अप्रैल 2014 से अप्रैल 2019 तक ओएफबी से 960 करोड़ रुपये की खरीद की गई है जिसमें 658.58 करोड़ रुपये का सामान खुद ही खराब हो गया। अन्य 303.23 करोड़ रुपये कीमत की माइन्स मई, 2016 में ​पुलगांव (महाराष्ट्र) में आग लगने की वजह से नष्ट हो गईं। इस तरह सेना ने अपनी रिपोर्ट में 960 करोड़ रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया है।
    ​​ऑर्डिनेंस फैक्टरी बोर्ड ​(​​​​ओएफबी) ​ने सेना की आंतरिक रिपोर्ट को पूरी तरह तो नहीं नकारा है लेकिन एक बयान में यह स्वीकार किया है कि ​19 प्रतिशत दुर्घ​​टनाएं ओएफबी की वजह से हुई हैं​।​ ​बाकी​ तोप और दूसरे हथियारों के खराब रख-रखाव, गलत फायरिंग-ड्रिल और मनमाने ढंग से किये गए फेरबदल के चलते हुई हैं​​।​​ ​​ओएफबी​ का कहना है कि सेना जिन 27 सैनिकों की ​मौत ​पिछले छह सालों में ​होना बता रही है, उनमें से 19 सैनिकों की मौत तो वर्ष 2016 में महाराष्ट्र के ​​पुलगांव में गोला-बारूद में लगी आग के कारण​ हुई थी​​​​।​ ओएफबी ने बुधवार को एक बयान जारी कर सिलसिलेवार तरीके से थलसेना की उस रिपोर्ट को खारिज ​करने की कोशिश की है, ​जिसमें ओएफबी ​की खराब ​आपूर्ति को जिम्मेदार ठहराया गया था​​​​।​ ​
    ओएफबी ​का कहना है कि सेना ने अपनी आंतरिक रिपोर्ट में ​जिन 403 दुर्घटनाओं का जिक्र किया है, उसमें से 125 ​दुर्घटनाओं में ​ओएफबी ​का गोला-बारूद ​नहीं था​​​।​​ अन्य दुर्घटनाओं के बारे में बोर्ड का कहना है कि यह सभी ​वर्ष 2006 से ​भी पुराने ​​गोला-बारूद के चलती हुई हैं​​​​​​।​ ​​ओएफबी ​ने कारगिल युद्ध के दौरान विदेश से ​खरीदे गए ​522.44 करोड़ ​के गोला-बारूद ​की गुणवत्ता खराब बताते हुए कहा है कि इस पैसे से 55 तोपें खरीदी जा सकती थी​​। ओएफबी का ​यह ​जवाब सेना के उस तर्क पर आया है, जिसमें कहा गया था कि पिछले छह साल में ​​ओएफबी​ ने ​960 करोड़ ​कीमत का खराब गोला-बारूद ​आपूर्ति किया, इतनी रकम में 100 मीडियम गन्स यानि (छोटी) तोपें खरीदी जा सकती थीं​​।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपंजाब में अकालियों की एंट्री से पहले चंडीगढ़ की सभी सीमाएं सील
    Next Article रवि किशन को मिली वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा, सीएम योगी आदित्यनाथ का जताया आभार
    shivam kumar

      Related Posts

      आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी

      July 16, 2026

      अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार

      July 16, 2026

      झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा

      July 16, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड देश का सबसे खनिज संपन्न राज्य, लेकिन खदानें बंद और जनता बेहाल: बाबूलाल मरांडी
      • आरएसएस कार्यालय बमबाजी मामले में एनआईए की दबिश, लोहरदगा में पांच ठिकानों पर छापेमारी
      • अशोक नगर चोरी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता, बंगाल से बरामद हुई वारदात में इस्तेमाल जगुआर कार
      • झारखंड में अनुपस्थित डॉक्टरों पर कार्रवाई की तैयारी, 28 जुलाई तक योगदान नहीं देने पर खत्म होगी सेवा
      • श्रावणी मेला 2026: देवघर बाबा मंदिर में वीआईपी कल्चर पर रोक, रविवार और सोमवार को बंद रहेगा शीघ्रदर्शनम
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version