Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, November 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»​देश की ​सभी ​सीमाएं संचार नेटवर्क​ से होंगी मजबूत
    Top Story

    ​देश की ​सभी ​सीमाएं संचार नेटवर्क​ से होंगी मजबूत

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 2, 2020No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
     देश की सीमाओं पर संचार नेटवर्क को मजबूत करने के लिए भारतीय सेना की लंबे समय से लंबित मांग अब पूरी हो गई है। लगभग आठ हजार करोड़ के इस प्रोजेक्ट से पाकिस्तान के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी), नियंत्रण रेखा (एलओसी) और पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर ‘संचार तंत्र’ को बढ़ाया जाएगा। इससे पश्चिमी सीमा में भी अग्रिम स्थानों तक संचार की पहुंच संभव होगी। सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम मेसर्स आईटीआई लिमिटेड को पूरे देश में सेना के लिए सामरिक व सुरक्षित संचार नेटवर्क तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई है। पूरे देश की सीमाओं पर 11 हजार किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क बिछाया जाएगा।
     
    भारतीय सेना का संचार तंत्र अब भी वायरलेस सिस्टम पर आधारित है, जिससे गोपनीय सन्देश यानी रेडियो सिग्नल दुश्मन के रडार की पकड़ में आने का खतरा बना रहता है। इसीलिए सेना की ओर से देश की सीमाओं पर लम्बे समय से संचार तंत्र को मजबूत करने की मांग की जा रही थी। अब सुरक्षा मंत्रिमंडलीय समिति ने आर्मी स्टेटिक स्विच्ड कम्युनिकेशन नेटवर्क (एस्कॉन) के चौथे चरण की स्थापना के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। साथ ही आईटीआई लिमिटेड के साथ 7796.39 करोड़ रुपये का अनुबंध किया गया है। सार्वजनिक क्षेत्र की यह कंपनी 36 महीने के अन्दर एएससीओएन की स्थापना करेगी, जिससे देश की अंतरराष्ट्रीय सीमा और नियंत्रण सीमा रेखाओं पर रक्षा बलों की परिचालन क्षमता को बढ़ावा मिलेगा। 
     
    यह परियोजना एक रणनीतिक और थिएटर क्षेत्र संचार नेटवर्क है जो मौजूदा प्रौद्योगिकी को इंटरनेट प्रोटोकॉल को मल्टी प्रोटोकॉल लेबल स्विचिंग (एमपीएलएस) प्रौद्योगिकी में अपग्रेड करेगा। संचार माध्यम के रूप में ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी), माइक्रोवेव रेडियो और सेटेलाइट का उपयोग किया जाएगा। यह परियोजना किसी भी परिचालन परिदृश्य में बेहतर जवाबदेही और उच्च बैंडविड्थ प्रदान करेगी और देश की सीमाओं के करीब नेटवर्क के संचार कवरेज को बढ़ाएगी। नेटवर्क मध्य और पूर्वी क्षेत्रों में दूरदराज के परिचालन क्षेत्रों तक उच्च बैंडविड्थ संचार का विस्तार करेगा और पश्चिमी सीमा में भी अग्रिम स्थानों तक संचार की पहुंच को संभव कराएगा। इस प्रकार, यह परियोजना संवेदनशील अग्रिम परिचालन क्षेत्रों में भारतीय सेना के संचार नेटवर्क को बढ़ाएगी, जो भारतीय सेना की परिचालन तैयारियों को विशेष रूप से एलएसी की वर्तमान स्थिति को ध्यान में रखते हुए विशेष बढ़ावा प्रदान करेगी।
     
    इसके अलावा यह परियोजना लगभग 80 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री के साथ भारतीय उद्योग को बढ़ावा देगी। इस परियोजना में सिविल कार्यों का निष्पादन, ओएफसी का निर्माण, टॉवर का निर्माण आदि शामिल है और स्थानीय संसाधनों के उपयोग, स्थानीय श्रमशक्ति को काम पर लगाने के साथ यह विशेष रूप से दूरदराज के सीमावर्ती क्षेत्रों में लोगों को रोजगार के अवसर पैदा करेगा।नेटवर्क का काम पूरा होने और रखरखाव के लंबे समय के दौरान ग्रामीण अर्थव्यवस्था को समर्थन और बढ़ावा मिलेगा। स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं के स्थानीय वस्तुओं के उत्थान में मदद मिलेगी और क्षेत्र के लोगों का कौशल विकास भी होगा। यह परियोजना सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम मेसर्स आईटीआई लिमिटेड के लिए अपनी क्षमता का प्रदर्शन करने और भारतीय अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करने का एक बड़ा अवसर है और यह आत्म-निर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक बड़ा कदम होगा।​
     
    मेसर्स आईटीआई लिमिटेड के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक आरएम अग्रवाल ने कहा कि कंपनी पूरे देश में सुरक्षित संचार के लिए सामरिक नेटवर्क बिछाएगी ओर साथ ही अगले 10 साल तक उसका मरम्मतीकरण भी करेगी। अग्रवाल के मुताबिक उनकी कंपनी ने पिछले तीन दशक में एस्कॉन प्रोजेक्ट के पहले तीनों चरणों को सफलता से लागू करने और उनका मरम्मतीकरण संभालने का काम किया है। हम चौथे चरण के प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं। इस चरण के तहत पूरे देश में 11 हजार किलोमीटर ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क बिछाएगी।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहाथरस प्रकरण पर केजरीवाल ने योगी सरकार पर बोला हमला
    Next Article हाथरस मामले में दोषियों को होनी चाहिए फांसी : अरविंद केजरीवाल
    shivam kumar

      Related Posts

      अमेरिका-चीन में घटी शराब की खपत, भारत में 10% बढ़ोतरी; देश में 7 करोड़ लोग नशे की गिरफ्त में

      November 15, 2026

      धर्म और क्षेत्र की सीमाओं से परे छठ महापर्व, मुस्लिम, सिख और बौद्ध समुदाय के लोग भी बढ़-चढ़कर ले रहे हिस्सा

      November 15, 2026

      हरियाणा के नूंह में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़, दो की मौत और एक घायल, 7 गोवंश बरामद

      November 15, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • अमेरिका-चीन में घटी शराब की खपत, भारत में 10% बढ़ोतरी; देश में 7 करोड़ लोग नशे की गिरफ्त में
      • धर्म और क्षेत्र की सीमाओं से परे छठ महापर्व, मुस्लिम, सिख और बौद्ध समुदाय के लोग भी बढ़-चढ़कर ले रहे हिस्सा
      • हरियाणा के नूंह में पुलिस और गो-तस्करों के बीच मुठभेड़, दो की मौत और एक घायल, 7 गोवंश बरामद
      • नाबालिग आदिवासी बच्ची से कथित दुष्कर्म मामला: विधायक को लेकर NCST सख्त, डॉ. आशा लकड़ा बोलीं- आयोग जारी करेगा नोटिस
      • खूंटी के बिरसा पार्क में भगवान बिरसा मुंडा को दी गई श्रद्धांजलि, पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने किया नमन
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version