Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, June 12
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»ताजा खबरें»हाथरस मामले में दोषियों को होनी चाहिए फांसी : अरविंद केजरीवाल
    ताजा खबरें

    हाथरस मामले में दोषियों को होनी चाहिए फांसी : अरविंद केजरीवाल

    sonu kumarBy sonu kumarOctober 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    हाथरस मामले को लेकर दिल्ली के जंतर मंतर पर शुक्रवार की शाम सैकड़ों लोग प्रदर्शन के लिए जुटे। यहां पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए।
     केजरीवाल ने कहा कि हाथरस मामले में दोषियों को फांसी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हम दुख की घड़ी में यहां इकट्ठे हुए हैं, ईश्वर से कामना है कि वह हमारी बेटी की आत्मा को शांति दें।
     अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार से हाथ जोड़कर विनती है कि जो दोषी हैं, उन लोगों को सख्त से सख्त सजा दी जाए, उनको जल्द से जल्द फांसी दिलवाई जाए। इतनी कठोर सजा मिलनी चाहिए कि भविष्य में कोई ऐसी हिम्मत ना कर सके।
    अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि एक सवाल उठ रहा है कि हाथरस मामले के दोषियों को बचाने की कोशिश हो रही है ऐसा नहीं होना चाहिए। इस मामले में किसी तरह की राजनीति भी नहीं होनी चाहिए।
     दिल्ली सरकार के मंत्री राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि जंतर मंतर पर जनता का आक्रोश बता रहा है कि अब जनता और नही सहने वाले। उन्होंने कहा कि हाथरस, बलरामपुर, आज़मगढ़, भदोही, बुलंदशहर, बागपत के बाद भी सिलसिला थमने का नाम नही ले रहा।
     आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने उत्तर प्रदेश सरकार और पुलिस पर गम्भीर आरोप लगाए हुए कहा कि पीड़िता की लाश को चुप चाप अंधेरे में जलाया गया। इसे ‘अंतिम संस्कार’ नहीं कहा जाता, हिन्दुओ में अंतिम संस्कार सुबह होता है। मैं कहूंगा पेट्रोल से उन्होंने सबूत नष्ट किया है।
     आप विधायक आतिशी ने कहा कि एसपी, एडीजी रोज़ आकर बयान दे रहें है कि दुष्कर्म हुआ ही नहीं है, वहीं दूसरी तरफ डीएम पीड़िता के घर जाकर पिता को धमका रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज हाथरस की उस बेटी को न्याय दिलाने के लिए हजारों लोग जंतर मंतर पर इकट्ठा हुए हैं ।”
     उल्लेखनीय है कि आम आदमी पार्टी ने हाथरस की घटना के विरोध ने अपने सभी मंत्री, विधायक और नेताओं को आज शाम 5 बजे जंतर मंतर पहुंचने का आवाहन किया था। जिसके बाद हजारों की संख्या में लोग जंतर मंतर पहुंचे। वहीं मुख्यमंत्री बनने के बाद अरविंद केजरीवाल पहली बार किसी विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए। हाथरस सामुहिक दुष्कर्म मामले पर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन में विपक्षी दल के लोग भी शामिल हुए।
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article​देश की ​सभी ​सीमाएं संचार नेटवर्क​ से होंगी मजबूत
    Next Article रक्षा मंत्री राजनाथ पहुंचे कुल्लू, पीएम के दौरे की तैयारियों का लिया जायजा
    sonu kumar

      Related Posts

      मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लालू प्रसाद यादव को जन्मदिन की दी बधाई

      June 11, 2025

      लालू यादव के जन्मदिन पर काटा 78 पाउंड का केक

      June 11, 2025

      राज्यपाल से अंगीभूत कॉलेजों में इंटर में छात्र-छात्राओं के नामांकन पर पुनर्विचार का आग्रह

      June 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मोदी सरकार ने प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल को लोकतांत्रिक बनाया: अमित शाह
      • बांग्लादेश में रबींद्र नाथ टैगोर के पैतृक घर पर तोड़फोड़, भाजपा ने की घटना की निंदा
      • ईडी का 2,700 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली, राजस्थान, गुजरात में छापा
      • देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 7,154 हुई, बीते 24 घंटे में तीन मौत
      • दिल्ली भाजपा के नेताओं के साथ पीएम मोदी की साढ़े 3 घंटे चली बैठक, 100 दिनों के रिपोर्ट कार्ड, विकास के एजेंडे पर हुई चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version